ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 31 अक्टूबर 2026 12:12 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान Himachal News: धर्मशाला में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस Himachal News: धर्मशाला में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सांसद हरीश चंद्र मीणा ने उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर
Himachal News
विज्ञापन
आज जिनका जन्मदिन है ज्योतिष

31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

मणी पुरोहित मणी पुरोहित
30 अक्टूबर 2026, 10:13 pm 1 मिनट पढ़ें 1 व्यूज़
सेव
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें
31 अक्तूबर जन्मदिन भविष्यफल 2026

31 October Birthday: हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख-समृद्धि प्रदान करें। इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) से 31 अक्तूबर को जन्मे जातक कैसे होते हैं और उनको जीवन में कितने उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

 

31 October Birthday: जानिए आपके जन्मदिन से जुड़े मूलांक 4 के बारे में 

31 अक्तूबर को जन्में जातक का मूलांक 4 होगा। अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 4 को विशिष्ट और क्रांतिकारी बदलावों का अंक माना जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है। इस अंक के जातक अपनी कुशाग्र बुद्धि और साहसी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

 

जाने मूलांक 4 के जातकों की रोचक बातें

आप दिल के बेहद कोमल और उदार होते हैं, हालांकि बाहर से आप थोड़े कठोर दिखाई दे सकते हैं। आपका भाग्य अक्सर उस तेज रफ्तार गाड़ी की तरह होता है जिसमें अचानक ब्रेक लग जाए, यानी जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन आते रहते हैं। इस अंक वाले अधिकांश लोग अपने परिवार का नाम रोशन करने वाले यानी 'कुलदीपक' होते हैं। आप जिद्दी और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता का हर कोई कायल होता है। जीवन के शुरुआती संघर्षों के बाद, विशेषकर 31वें वर्ष के बाद आपको लक्ष्यों में बड़ी सफलता मिलने लगती है।

 

शुभ अंक, रंग और दिन (Quick Guide)

शुभ दिनांक: 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक: 4, 8, 18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष: 2031, 2040, 2060

शुभ रंग: नीला, काला, भूरा

ईष्टदेव: भगवान श्री गणेश और श्री हनुमान

 

मूलांक 4 राशिफल: संघर्ष से सफलता की ओर, जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष

मूलांक 4 के जातकों के लिए यह वर्ष हर दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है, बस आपको थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। यदि आप नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं, तो अपनी योजनाओं को तब तक गुप्त रखें जब तक वे प्रभावी न हो जाएं। कम प्रयासों में भी आपको योजनाओं में अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति (Promotion) के योग बन रहे हैं। न्याय, बैंक, पुलिस, शिक्षा और विज्ञापन जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

इस वर्ष समाज में आपका कद बढ़ेगा और आपके शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष आश्चर्यजनक परिणाम लेकर आ सकता है। विवाह और संतान सुख की दृष्टि से समय बहुत ही सकारात्मक है। शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और आपके मित्र वर्ग का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह वर्ष उत्तम रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

 

विशेष उपाय: सफलता की राह होगी आसान

वर्ष को और भी अधिक शुभ बनाने के लिए भगवान गणेश की आराधना करें और नियमित रूप से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। अपने पुराने या पहने हुए वस्त्रों का दान न करें। घर में कोई भी जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। घर में गोमूत्र मिलाकर पोछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। तुलसी के पौधे को नियमित रूप से जल दें। गले में पीले रंग का धागा धारण करें और अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।

 

उम्र के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष

उम्र के जिस पड़ाव में आप प्रवेश करने जा रहे हैं उसके जोड़ को ही वर्षांक कहते हैं। वर्षांक के अनुसार आपके लिए वर्षफल निकलता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप आज के दिन 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं तो आपकी उम्र का जोड़ 8 होगा। ऐसे में अगर आपका वर्षांक 8 है तो आप 8 नम्बर पर अपना वर्षफल देखिए।

उम्र का जोड़ 1: यह वर्ष पद-प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे।

उम्र का जोड़ 2: कल्पनाशक्ति और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भावनात्मक फैसलों से बचें।

उम्र का जोड़ 3: स्वास्थ्य और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

उम्र का जोड़ 4: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उम्र का जोड़ 5: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्राएं और नए अवसर प्राप्त होंगे।

उम्र का जोड़ 6: वैवाहिक और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

उम्र का जोड़ 7: मानसिक तनाव और अकेलेपन की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उम्र का जोड़ 8: आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें।

उम्र का जोड़ 9: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

हरि ॐ

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहां दी गई जानकारी सामान्य, धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी विशिष्ट अनुष्ठान के लिए स्थानीय विद्वान पंडित से परामर्श लें। हिमाचल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
मणी पुरोहित
मणी पुरोहित Reporter

ज्योतिष आचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) हिमाचल प्रदेश के शीर्षस्थ वैदिक ज्योतिषी, एस्ट्रो-वास्तु विशेषज्ञ एवं अंकशास्त्री हैं। इनका परिवार पीढ़ियों से सनातन ज्योतिष साधना एवं वैदिक परंपरा को समर्पित रहा है, वर्तमान ...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विक...

वर्ष 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सामरिक एवं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त (DC) के रूप में ...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों क...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज कर...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जान...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित होता है। आज कार्त...

पूरी खबर पढ़ें →
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि, वैभव और सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी मां महालक्ष्मी तथा शुक्र देव को समर...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

जिला चम्बा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के विशेष जांच दल (SIU) को एक और सफलता हाथ लगी है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर किशनकोट के समीप राजबन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई...

पूरी खबर पढ़ें →
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
29 अक्तूबर 2026 का राशिफल: करवा चौथ व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
29 अक्तूबर 2026 का राशिफल: करवा चौथ व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जाने...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे सुहाग पर्व 'करवा चौथ' और संकष्टी चतुर्थी के ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन