ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
सोमवार 26 अक्टूबर 2026 05:58 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
India News: यूपी की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का खेल, एक-एक नाम पर दर्ज हैं सैकड़ों वोट; अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया 'वोट चोरी' का बड़ा आरोप India News: दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों की एंट्री पर 3 महीने का कड़ा बैन, एनसीआर के 10 लाख से अधिक वाहन होंगे प्रभावित; AI कैमरों से रखी जाएगी नजर National News: अरुणाचल सीमा विवाद पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, भारत से शांति बनाए रखने की अपील; विदेश मंत्रालय ने गश्त उल्लंघनों पर उठाए थे सवाल India News: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला Himachal News: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान से दिल्ली तक मचेगा घमासान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान; शिमला में बरसीं अलका लांबा Kullu News: सुक्खू सरकार की विफलताओं पर सड़कों पर उतरेगी भाजपा, हर मंडल में होंगे उग्र प्रदर्शन; कुल्लू में गरजे श्रीकांत शर्मा Shimla News: अलमारी में प्लास्टिक के डिब्बों के पीछे छिपा रखा था ‘सफेद जहर’, पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर तस्कर Himachal News: नई दिल्ली में पहाड़ी भाषा अकादमी स्थापित करने की मांग, 107वें वार्षिक समारोह में पारित हुए अहम प्रस्ताव Lahaul Spiti News: तांदी चरस बरामद, मंडी और बिहार के लोग गिरफ्तार Himachal News: शिमला की पहचान ‘हिमबाला’ के मूर्तिकार प्रो. एमसी सक्सेना का 92 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर
Himachal News
विज्ञापन
सियासत हिमाचल न्यूज

Himachal News: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान से दिल्ली तक मचेगा घमासान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान; शिमला में बरसीं अलका लांबा

Team Himachal News Team Himachal News
26 अक्टूबर 2026, 04:20 pm 1 मिनट पढ़ें 5 व्यूज़
सेव
Himachal News: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान से दिल्ली तक मचेगा घमासान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान; शिमला में बरसीं अलका लांबा
राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करतीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा।

Himachal News: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' राष्ट्रव्यापी अभियान तब तक अनवरत जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाकर जेल नहीं भेजा जाता। लांबा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के 13 करोड़ से अधिक वैध नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित कर लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर गहरा आघात किया है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने 'चलो दिल्ली, वोट चोर गद्दी छोड़, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ' महारैली का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 10 लाख से अधिक लोग एकत्र होकर इंडिया गठबंधन की इस महारैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।

 

1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेगा जनसैलाब, महिलाओं को दिया न्योता

अलका लांबा ने पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश के नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं को 1 नवंबर की महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा का साझा जन-आंदोलन है, जिसमें विपक्षी गठबंधन के सभी दल एकजुटता के साथ खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने हाल ही में राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुनाव आयोग की संदेहास्पद कार्यप्रणाली और एसआईआर (SIR) के नाम पर वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 13 करोड़ मतदाताओं के ठोस व पुख्ता प्रमाण सौंपे हैं। पार्टी जनता के बीच जाकर यह सवाल उठा रही है कि क्या देश में हर नागरिक के वोट की रक्षा हो रही है और क्या चुनाव प्रणाली वाकई निष्पक्ष है।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमानी का आरोप, फॉर्म-6 में बदलाव पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें

अलका लांबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने अपने अधिकारों की सीमा लांघते हुए फॉर्म-6 में मनमाने ढंग से बदलाव किए। इस गंभीर विसंगति पर चुनाव आयोग के ही दो चुनाव आयुक्तों ने महज 10 दिनों के भीतर कैबिनेट सचिव को 14 आपत्ति पत्र भेजे। उन्होंने कहा कि इन आंतरिक खुलासों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और साख पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

साथ ही उन्होंने नियुक्ति समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को दुर्भायपूर्ण करार देते हुए कहा कि ऐसा केवल चुनाव आयोग को सरकार की कठपुतली बनाने के उद्देश्य से किया गया।

 

गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा, कांग्रेस की तीन सूत्रीय मांगें सार्वजनिक

केंद्र सरकार को घेरते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि जिन 13 करोड़ भारतीय नागरिकों को तथाकथित घुसपैठिया बताकर मतदाता सूची से बाहर किया गया, वे देश में कब आए। यदि वे 2014 के बाद आए हैं, तो इसका सीधा दायित्व केंद्र की भाजपा सरकार का बनता है और ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से जानबूझकर उन दलितों, गरीबों और आदिवासियों के नाम काटे गए हैं, जो भाजपा की नीतियों का समर्थन नहीं करते।

अलका लांबा ने कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें दोहराते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त तत्काल इस्तीफा दें और जेल जाएं, एसआईआर को तुरंत रद्द कर वोट चोरी रोकी जाए तथा आगामी चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जाए।

 

रामलीला मैदान में बाधा न डालने की चेतावनी, मोदी सरकार पर साधा निशाना

पत्रकार वार्ता के समापन पर अलका लांबा ने केंद्र पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के अधिकार को छीना और अब रामलीला मैदान में रैली के लिए भारी भरकम फीस थोप दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि 1 नवंबर की महारैली में दिल्ली पुलिस के जरिए किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा करने की कोशिश न की जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय खुलासों के बाद दबाव में है और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
India News: यूपी की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का खेल, एक-एक नाम पर दर्ज हैं सैकड़ों वोट; अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया 'वोट चोरी' का बड़ा आरोप सियासत
सियासत
India News: यूपी की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का खेल, एक-एक नाम पर दर्ज हैं सैकड़ो...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी और वोट चोरी की साजिश रचने का गंभीर आरोप...

पूरी खबर पढ़ें →
India News: दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों की एंट्री पर 3 महीने का कड़ा बैन, एनसीआर के 10 लाख से अधिक वाहन होंगे प्रभावित; AI कैमरों से रखी जाएगी नजर भारत
भारत
India News: दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों की एंट्री पर 3 महीने का कड़ा बैन, एनसीआर के ...

दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में राजधानी में खतरनाक स्तर तक पहुंचने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। 1 नवंबर 2...

पूरी खबर पढ़ें →
National News: अरुणाचल सीमा विवाद पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, भारत से शांति बनाए रखने की अपील; विदेश मंत्रालय ने गश्त उल्लंघनों पर उठाए थे सवाल दुनिया
दुनिया
National News: अरुणाचल सीमा विवाद पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, भारत से शांति बनाए रखने ...

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अरुणाचल प्रदेश सीमा पर सैनिकों के आमने-सामने आने की हालिया खबरों के बीच बीजिंग ने अपनी चुप्पी ...

पूरी खबर पढ़ें →
India News: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला भारत
भारत
India News: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के एक बेहद चर्चित और पुराने मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली ह...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: सुक्खू सरकार की विफलताओं पर सड़कों पर उतरेगी भाजपा, हर मंडल में होंगे उग्र प्रदर्शन; कुल्लू में गरजे श्रीकांत शर्मा सियासत
सियासत
Kullu News: सुक्खू सरकार की विफलताओं पर सड़कों पर उतरेगी भाजपा, हर मंडल में होंगे ...

भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने कुल्लू में आयोजित जिला संगठन की अहम बैठक में कांग्रेस सरकार के खि...

पूरी खबर पढ़ें →
Hamirpur News: सिर्फ डिग्री-मार्क्स के पीछे न भागें, समस्याओं के हल और रिसर्च पर काम करें युवा, हमीरपुर में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Hamirpur News: सिर्फ डिग्री-मार्क्स के पीछे न भागें, समस्याओं के हल और रिसर्च पर क...

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को जीवन में नया दृष्...

पूरी खबर पढ़ें →
Hamirpur News: हरे-भरे जंगलों में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं, बिझड़ी पंचायत के उपप्रधान ने कचरे के ढेर में उतरकर जुटाए सुबूत; लगेगा 5,000 रुपये जुर्माना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Hamirpur News: हरे-भरे जंगलों में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं, बिझड़ी पंचायत ...

पमंडल बड़सर के अंतर्गत ढटवाल क्षेत्र में सड़कों के किनारे हरे-भरे जंगलों को डंपिंग साइट बनाने वालों के खिलाफ बिझड़ी पंचायत ने कड़ा रुख अख्तियार कर ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: अलमारी में प्लास्टिक के डिब्बों के पीछे छिपा रखा था ‘सफेद जहर’, पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर तस्कर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: अलमारी में प्लास्टिक के डिब्बों के पीछे छिपा रखा था ‘सफेद जहर’, पुलिस...

राजधानी शिमला में नशे के सौदागरों के खिलाफ स्पेशल सैल ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है। पड़ेची क्षेत्र में एक रिहायशी कमरे पर अचानक सर्जिकल स्ट्र...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: करसोग में 187 बेटियों के हाथ पीले कराने में मददगार बनी ‘शगुन योजना’, हिमाचल सरकार ने बांटे 57.97 लाख रुपये हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: करसोग में 187 बेटियों के हाथ पीले कराने में मददगार बनी ‘शगुन योजना’, ह...

बेटी का विवाह हर परिवार के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और भावुक पड़ाव होता है, जिसे यादगार बनाने के लिए अभिभावक अपनी सामर्थ्य से बढ़कर प्रयास करते है...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नई दिल्ली में पहाड़ी भाषा अकादमी स्थापित करने की मांग, 107वें वार्षिक समारोह में पारित हुए अहम प्रस्ताव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नई दिल्ली में पहाड़ी भाषा अकादमी स्थापित करने की मांग, 107वें वार्ष...

अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पहाड़ी भाषा के प्रचार, संरक्षण और विस्तार के लिए पहाड़ी भाषा अकादमी स्थापि...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन