ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
सोमवार 9 नवंबर 2026 09:04 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश Himachal News: शिमला में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार Himachal News: हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 30 वर्षीय युवक की मौत; 9 लोग घायल Manali News: अलेऊ गांव में एक ही घर से महिला और व्यक्ति के संदिग्ध शव बरामद, इलाके में सनसनी; गहन जांच में जुटी पुलिस Himachal News: चंबा दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी 656 करोड़ की सौगात, बोले- 'मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा' विशेष खबरBBMB एरियर मामले में हिमाचल को सुप्रीम कोर्ट से मिली ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिलेंगे 20 हजार करोड़ तक रुपये दीपावली पर कामगारों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा, 11 जिलों के 1,444 श्रमिकों को 6.11 करोड़ की आर्थिक सहायता
Himachal News
विज्ञापन
भारत

Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर

Team Himachal News Team Himachal News
09 नवंबर 2026, 08:15 am 1 मिनट पढ़ें 4 व्यूज़
सेव
Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर
PHOTO: Wikipedia

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली और समूचे एनसीआर में दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक स्तर तक गिर गया है। पटाखों के अनियंत्रित धुएं और शांत हवाओं के चलते समूचे वातावरण में घनी जहरीली धुंध की चादर बिछ गई, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आधी रात के बाद दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज किया गया, जबकि राजधानी के दर्जन भर से अधिक निगरानी केंद्रों पर यह आंकड़ा 400 के पार पहुंचकर गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ।

 

Delhi Air Pollution: जहांगीरपुरी, बवाना और रोहिणी में हवा गंभीर

राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा, लेकिन औद्योगिक और बाहरी रिहायशी इलाकों में हालात सबसे ज्यादा बदतर दर्ज किए गए। सीपीसीबी के अनुसार जहांगीरपुरी में एक्यूआई 447, नॉर्थ कैंपस में 445, बवाना में 434, चांदनी चौक में 430, डीटीयू में 430, पटपड़गंज में 421, पंजाबी बाग में 416 और अलीपुर में 413 रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा रोहिणी और विवेक विहार में 442, मुंडका में 405 और आईटीओ पर 407 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं द्वारका सेक्टर-8 में 393, नरेला में 392, ओखला फेज-2 में 364, लोधी रोड में 362 और आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर यह आंकड़ा 323 रहा।

ये भी पढ़ें

 

नोएडा और गाजियाबाद में भी हालात बिगड़े

दिल्ली से सटे उपनगरों में भी आतिशबाजी के धुएं ने हवा को सांस लेने लायक नहीं छोड़ा। नोएडा के सेक्टर 62 में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज होते हुए एक्यूआई 445 तक पहुंच गया। वहीं सेक्टर 110 में 321, सेक्टर 150 में 315, सेक्टर 39 और सेक्टर-1 में 301 दर्ज हुआ। गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई 390, वेव सिटी में 378, गोविंदपुरम में 342 और इंदिरापुरम में 317 दर्ज किया गया। उधर गुरुग्राम के टेरी ग्राम में 372, विकास सदन में 344, सेक्टर 51 में 263 और ग्वाल पहाड़ी में 232 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।

 

गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

वायु गुणवत्ता मानकों के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब माना जाता है। वहीं 401 से 500 के बीच का स्तर गंभीर श्रेणी में आता है, जो स्वस्थ व्यक्तियों के श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाने और पहले से बीमार लोगों के लिए जानलेवा साबित होने की क्षमता रखता है। राजधानी के कई इलाकों में 400 से अधिक एक्यूआई दर्ज होने के कारण चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को सुबह की सैर से बचने और घरों से बाहर निकलते समय मास्क का अनिवार्य उपयोग करने की सलाह दी है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
9 November Birthday: जानिए 9 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
9 November Birthday: जानिए 9 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 9 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
9 नवंबर 2026 का राशिफल: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
9 नवंबर 2026 का राशिफल: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य,...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 9 नवंबर, सन् 2026 ई॰ है। आज दे...

पूरी खबर पढ़ें →
9 नवंबर 2026 का पंचांग: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
9 नवंबर 2026 का पंचांग: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, जा...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव भगवान शिव और चंद्र देव की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार दिन बारिश और बर्फबारी का दौर चलेगा, जबकि रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहे...

पूरी खबर पढ़ें →
कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक खेल
खेल
कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्...

हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभा निहारिका राणा ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर अपनी चमक बिखेरते हुए देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। कजाकिस्तान की राजधानी अ...

पूरी खबर पढ़ें →
8 November Birthday: जानिए 8 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
8 November Birthday: जानिए 8 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 8 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
8 नवंबर 2026 का राशिफल: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
8 नवंबर 2026 का राशिफल: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है, जिसे प्रकाश, ऐश्वर्य और समृद्धि का महापर्व 'दीपावली' (महाल...

पूरी खबर पढ़ें →
8 नवंबर 2026 का पंचांग: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पूजन समय, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
8 नवंबर 2026 का पंचांग: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जान...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को समर्पित होता है। आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अम...

पूरी खबर पढ़ें →
लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए क...

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए उपायुक्त निवेदिता नेगी ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि जिले में 8 नवंबर 2026 को दीपावल...

पूरी खबर पढ़ें →
7 November Birthday: जानिए 7 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
7 November Birthday: जानिए 7 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 7 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन