ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
सोमवार 26 अक्टूबर 2026 08:33 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर Himachal News: ऊना में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत Mandi News: मंडी में डंगा ढहने से 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बजरी से भरा टिप्पर, 50 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत Himachal News: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, चरस व चिट्टे के साथ 9 गिरफ्तार Weather Report: हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, दो दिन छह जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; अंधड़ का येलो अलर्ट जारी Himachal News: चुवाड़ी-चंबा सुरंग और द्रमण-पांगी मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा देने की मांग, नितिन गडकरी से मिले विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया Kullu News: सुंदर ठाकुर के मंत्री बनने पर बोले सीएम सुक्खू - जब खुलेगी भाग्य की कुंडली, तभी बनेगी बात; कुल्लू में सियासी हलचल तेज Himachal News: कुल्लू और बंजार को सीएम सुक्खू ने दी 206 करोड़ रुपये की सौगात, 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास India News: यूपी की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का खेल, एक-एक नाम पर दर्ज हैं सैकड़ों वोट; अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया 'वोट चोरी' का बड़ा आरोप
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज शिमला मंडी हमीरपुर कुल्लू लाहौल-स्पीति

Himachal News: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, चरस व चिट्टे के साथ 9 गिरफ्तार

Team Himachal News Team Himachal News
26 अक्टूबर 2026, 07:29 pm 1 मिनट पढ़ें 2 व्यूज़
सेव
Himachal News: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, चरस व चिट्टे के साथ 9 गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

Himachal News: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस ने एक साथ व्यापक कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। लाहौल-स्पीति के तांदी, शिमला के पड़ेची, हमीरपुर शहर, सुंदरनगर के जीरो चौक और कुल्लू के डुंखरा चौक पर नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने 1 किलो 245 ग्राम से अधिक चरस और 20 ग्राम से ज्यादा चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इन मामलों में मंडी, शिमला, बिहार और बेंगलुरु के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन जब्त किए गए हैं।

 

Himachal News: युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क पर कड़ा प्रहार

राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस की जिला इकाइयों और स्पेशल सेल ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए यह सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में स्थानीय पेडलरों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के तस्कर भी शामिल हैं, जो निजी वाहनों और टैक्सियों के जरिए नशे की खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

 

Himachal News: अंतरराज्यीय नेटवर्क पर कड़ा प्रहार

राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस की जिला इकाइयों और स्पेशल सेल ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए यह सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में स्थानीय पेडलरों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के तस्कर भी शामिल हैं, जो निजी वाहनों और टैक्सियों के जरिए नशे की खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

 

लाहौल-स्पीति: 17 ग्राम चरस बरामद, मंडी और बिहार के 4 लोग गिरफ्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के समीप डंपिंग साइट के पास पुलिस टीम नियमित नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर मंडी नंबर की गहरे स्लेटी रंग की कार (HP29B9723) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 17.180 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार चला रहे 39 वर्षीय अश्वनी राठौर निवासी पसलहार (जोगिंदर नगर, मंडी) सहित उसमें सवार रूपेश कुमार निवासी मुंगेर (बिहार), मुकेश कुमार निवासी धनेतर (जोगिंदर नगर) और संदीप कुमार निवासी रिबल भटेहड़ (जोगिंदर नगर) को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।

ये भी पढ़ें

 

शिमला: पड़ेची में अलमारी के रैक में छिपाया था 16 ग्राम चिट्टा, शातिर तस्कर दबोचा

राजधानी शिमला के पड़ेची इलाके में पुलिस की स्पेशल सेल ने एक रिहायशी कमरे पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। तलाशी के दौरान लकड़ी की अलमारी के ऊपरी रैक में प्लास्टिक के डिब्बों की आड़ में छुपाकर रखा गया करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी अभिषेक ठाकुर निवासी पड़ेची को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर शिमला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

हमीरपुर: बाइक सवारों से 1 किलो 28 ग्राम चरस बरामद

हमीरपुर शहर के बाजार में गश्त के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा करते हुए हथली खड्ड के समीप उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम चरस बरामद की गई। बाइक चला रहे मुख्य आरोपी लेखराज (20) निवासी बाखली (पंडोह, मंडी) और उसके साथ बैठे एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि की है।

 

सुंदरनगर: जीरो चौक पर बाइक सवार से चिट्टा बरामद

मंडी जिला के सुंदरनगर स्थित थाना बीएसएल कॉलोनी की पुलिस टीम ने जीरो चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। जांच के दौरान पुलिस ने बाइक पर आ रहे पंकज कुमार निवासी छजवाली (रिवालसर, मंडी) को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 4.490 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

 

कुल्लू:  200 ग्राम चरस के साथ बेंगलुरु का युवक गिरफ्तार

कुल्लू जिला के जरी पुलिस दल ने मणिकर्ण घाटी के डुंखरा चौक पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पिछली सीट पर बैठे 28 वर्षीय युवक (निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक) के बैग और कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत चरस को सील कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरका...

बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विश्राम गृह बजौरा और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पिरड़ी में 206 करोड़ रुपये की 25 विकासात्मक परियोजनाओ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर ...

शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत नलाह में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां एक रिहायशी मकान के कमरे में अचानक भीषण आग भड़...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: ऊना में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: ऊना में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम बच्...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की अकाल मौत ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: मंडी में डंगा ढहने से 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बजरी से भरा टिप्पर, 50 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: मंडी में डंगा ढहने से 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बजरी से भरा टिप्पर, 5...

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर चालक की जान चली गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 (NH-03) धर्मपुर-कोटली-मंडी मा...

पूरी खबर पढ़ें →
Weather Report: हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, दो दिन छह जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Weather Report: हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, दो दिन छह जिलों में बारिश-बर्फबार...

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर अपने तेवर बदलने की तैयारी में है। राज्य के छह जिलों में दो दिनों तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: चुवाड़ी-चंबा सुरंग और द्रमण-पांगी मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा देने की मांग, नितिन गडकरी से मिले विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: चुवाड़ी-चंबा सुरंग और द्रमण-पांगी मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा देन...

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सर्वांगीण विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों को बारहमासी सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए चुवाड़ी से चंबा तक सुरंग निर्माण और ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: सुंदर ठाकुर के मंत्री बनने पर बोले सीएम सुक्खू - जब खुलेगी भाग्य की कुंडली, तभी बनेगी बात; कुल्लू में सियासी हलचल तेज सियासत
सियासत
Kullu News: सुंदर ठाकुर के मंत्री बनने पर बोले सीएम सुक्खू - जब खुलेगी भाग्य की कु...

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ा और बेहद दिलचस्प बयान दिया...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: कुल्लू और बंजार को सीएम सुक्खू ने दी 206 करोड़ रुपये की सौगात, 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: कुल्लू और बंजार को सीएम सुक्खू ने दी 206 करोड़ रुपये की सौगात, 25 व...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के प्रवास के दौरान कुल्लू और बंजार विधानसभा क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार देते हुए 206.32 करोड़...

पूरी खबर पढ़ें →
India News: यूपी की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का खेल, एक-एक नाम पर दर्ज हैं सैकड़ों वोट; अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया 'वोट चोरी' का बड़ा आरोप सियासत
सियासत
India News: यूपी की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का खेल, एक-एक नाम पर दर्ज हैं सैकड़ो...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी और वोट चोरी की साजिश रचने का गंभीर आरोप...

पूरी खबर पढ़ें →
India News: दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों की एंट्री पर 3 महीने का कड़ा बैन, एनसीआर के 10 लाख से अधिक वाहन होंगे प्रभावित; AI कैमरों से रखी जाएगी नजर भारत
भारत
India News: दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों की एंट्री पर 3 महीने का कड़ा बैन, एनसीआर के ...

दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में राजधानी में खतरनाक स्तर तक पहुंचने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। 1 नवंबर 2...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन