Kullu News: कुल्लू जिले में वाहन चालकों और नए आवेदकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण खबर है। परिवहन विभाग ने सितंबर 2026 के लिए जिले के विभिन्न उपमंडलों और स्टेशनों पर वाहनों की पासिंग (फिटनेस टेस्टिंग) और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) आकांक्षा शर्मा ने सभी प्रमुख केंद्रों के लिए तय तिथियों की विस्तृत जानकारी साझा की है।

जारी शेड्यूल के अनुसार आरटीओ कार्यालय कुल्लू में वाहनों की पासिंग 10, 17 और 28 सितंबर को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 16 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आरएलए (RLA) कुल्लू के तहत ड्राइविंग टेस्ट 21 सितंबर को आयोजित होंगे। वहीं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली आरएलए में वाहनों की पासिंग 7 और 19 सितंबर को तथा ड्राइविंग टेस्ट 8 सितंबर को संपन्न होगा।

 

बंजार, उदयपुर और केलांग में इन तिथियों को होंगे टेस्ट

अन्य उपमंडलों का ब्योरा देते हुए आरटीओ ने बताया कि आरएलए बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों कार्य 14 सितंबर को एक ही दिन होंगे। वहीं जनजातीय क्षेत्र आरएलए उदयपुर में यह दोनों कार्य 24 सितंबर को तथा आरएलए केलांग में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट 25 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

 

टेस्टिंग का समय और प्रशासनिक निर्देश जारी

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिन स्टेशनों पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग एक ही दिन निर्धारित है, वहां समय सारणी तय कर दी गई है। उन स्थानों पर ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा वाहनों की पासिंग दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी अपरिहार्य प्रशासनिक कारण या विशेष परिस्थिति में निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।