ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 25 अक्टूबर 2026 01:46 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम Himachal News: राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा व विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, सीएम ने मांगा बंदरों का पंचायतवार डेटा Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान Sirmaur News: नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो गुटों में खूनी झड़प, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम Kullu News: पैर फिसलने से खाई में गिरी आंगनबाड़ी अध्यापिका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम Bilaspur News: गोविंद सागर झील पर बनेगा हिमाचल का पहला ग्लास ब्रिज Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत
Himachal News
विज्ञापन
करियर & रोजगार

हिमाचल और जापान के बीच तकनीकी व शैक्षणिक साझेदारी को नई दिशा: टोक्यो पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, छात्रों को मिला वैश्विक एक्सपोजर

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
09 सितंबर 2026, 05:41 pm 1 मिनट पढ़ें 109 व्यूज़
सेव
हिमाचल और जापान के बीच तकनीकी व शैक्षणिक साझेदारी को नई दिशा: टोक्यो पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, छात्रों को मिला वैश्विक एक्सपोजर
टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी में जापानी प्रतिनिधियों संग हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश और जापान के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान तथा तकनीकी सहयोग के एक नए युग का सूत्रपात होने जा रहा है। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के दल ने जापान की प्रसिद्ध टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान और विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से जापान के अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण पर गए हिमाचल के मेधावी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में आयोजित एक विशेष सेमिनार में भी भाग लिया। इस सेमिनार में भारतीय विद्यार्थियों को जापान की अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली, उन्नत अनुसंधान पद्धतियों, नवाचार और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

 

अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी से आत्मनिर्भर हिमाचल का लक्ष्य होगा साकार

दौरे के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जापान के शीर्ष संस्थानों के साथ साझेदारी की नई संभावनाएं तलाश रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तेजी से बदलते वैश्विक तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप तैयार करना और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान से जोड़ना है। मजबूत नवाचार साझेदारी से हिमाचल को तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें

 


होक्काइडो यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित

अपने जापान प्रवास के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री ने होक्काइडो यूनिवर्सिटी, साप्पोरो में 'एडवांस टेक्नोलॉजिज फॉर सस्टेनेबल फूड हेल्थ एंड मेटिरियल्स' विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन में विश्व भर से आए प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिभावान युवाओं और जापान की उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता के मेल से भविष्य में रोजगार व स्वरोजगार के असीम अवसर पैदा होंगे।

 

स्थायी तकनीक और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतत प्रौद्योगिकी को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों, कृषि, बागवानी और जल संपदा के संरक्षण के साथ विकास की गति को बनाए रखना बेहद जरूरी है। वहीं, प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि इस एक्सपोजर विजिट से विद्यार्थी 'न्यू एज टेक्नोलॉजी' और अत्याधुनिक तकनीकों से रूबरू हो रहे हैं। 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
25 October Birthday: जानिए 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
25 October Birthday: जानिए 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
25 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शरद पूर्णिमा के अमृत योग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
25 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शरद पूर्णिमा के अमृत योग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
25 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शरद पूर्णिमा व कोजागरी पूजा पर अमृत योग, जानें शुभ मुहूर्त, पंचक समाप्ति, राहुकाल और लक्ष्मी कृपा का महाउपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
25 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शरद पूर्णिमा व कोजागरी पूजा पर अमृत योग, जानें शुभ मुहू...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण और जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। ...

पूरी खबर पढ़ें →
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में प...

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों...

पूरी खबर पढ़ें →
Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को सम...

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जायका के तहत 1.83 करोड़ रुपये की ला...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार

राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने शोघी क्षेत्र में बसों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 24 ग्राम चिट्टा ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, स...

ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र ...

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस के लिए भारत सरकार ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन