ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 24 अक्टूबर 2026 07:05 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम Himachal News: राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा व विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, सीएम ने मांगा बंदरों का पंचायतवार डेटा Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान Sirmaur News: नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो गुटों में खूनी झड़प, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम Kullu News: पैर फिसलने से खाई में गिरी आंगनबाड़ी अध्यापिका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम Bilaspur News: गोविंद सागर झील पर बनेगा हिमाचल का पहला ग्लास ब्रिज Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज लाहौल-स्पीति

Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

Team Himachal News Team Himachal News
24 अक्टूबर 2026, 05:46 pm 1 मिनट पढ़ें 4 व्यूज़
सेव
Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की वहाव सिंचाई योजनाएं कृषक विकास संघों को समर्पित करतीं विधायक अनुराधा राणा।

Lahaul Spiti News: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जायका के तहत 1.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो वहाव सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण शनिवार को किया गया। विधायक अनुराधा राणा और परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत कोलोंग के तिन्नो गांव और ग्राम पंचायत जोबरंग के रापे व जोबरंग गांवों की सिंचाई योजनाओं को संबंधित कृषक विकास संघों को विधिवत हस्तांतरित किया गया।

इन दोनों योजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र की 81.37 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी और 306 कृषक परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

 

Lahaul Spiti News: कृषक विकास संघों को बांटी टूलकिट

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुराधा राणा ने दोनों योजनाओं के हस्तांतरण प्रमाण-पत्र कृषक विकास संघों को सौंपे। इसके साथ ही कुहलों के नियमित रखरखाव और सुचारू संचालन के लिए किसानों को विशेष टूलकिट भी वितरित की गईं। विधायक ने कहा कि सिंचाई ढांचे के सुदृढ़ होने से घाटी के किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी और उच्च मूल्य वाली फसलों (फसल विविधीकरण) को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

 

तिन्नो में 59.23 लाख से तैयार हुई योजना

ये भी पढ़ें

ग्राम पंचायत कोलोंग के तहत तिन्नो गांव में 'यारती वहाव सिंचाई योजना' का निर्माण 59,23,164 रुपये की लागत से पूरा किया गया है। इसका निर्माण कार्य 10 जुलाई 2024 को शुरू होकर 31 मई 2025 को संपन्न हुआ। इस उप-परियोजना से तिन्नो गांव की लगभग 25.71 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है।

 

जोबरंग योजना पर 1.24 करोड़ रुपये खर्च

वहीं, ग्राम पंचायत जोबरंग के अंतर्गत निर्मित वहाव सिंचाई योजना पर 1,24,02,591 रुपये व्यय किए गए हैं। इस वृहद योजना के माध्यम से 55.66 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी और क्षेत्र के 228 किसान परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। दोनों उप-परियोजनाओं का क्रियान्वयन जायका-ओडीए के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी और खंड प्रबंधन इकाई कुल्लू के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया है।

 

जोबरंग में जनसंवाद, 3 समस्याओं का मौके पर निपटारा

लोकार्पण के उपरांत विधायक अनुराधा राणा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस दौरान जोबरंग में ग्रामीणों द्वारा उठाई गई तीन जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। विधायक ने किसानों से जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और कुहलों की उचित देखरेख का आह्वान किया।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
25 October Birthday: जानिए 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
25 October Birthday: जानिए 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
25 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शरद पूर्णिमा के अमृत योग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
25 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शरद पूर्णिमा के अमृत योग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
25 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शरद पूर्णिमा व कोजागरी पूजा पर अमृत योग, जानें शुभ मुहूर्त, पंचक समाप्ति, राहुकाल और लक्ष्मी कृपा का महाउपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
25 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शरद पूर्णिमा व कोजागरी पूजा पर अमृत योग, जानें शुभ मुहू...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण और जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। ...

पूरी खबर पढ़ें →
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में प...

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार

राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने शोघी क्षेत्र में बसों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 24 ग्राम चिट्टा ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, स...

ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र ...

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस के लिए भारत सरकार ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
24 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शनि की कृपा व मीन के चंद्रमा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
24 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शनि की कृपा व मीन के चंद्रमा से चमकेगा इन राशियों का भा...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन