ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 24 अक्टूबर 2026 05:41 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान Sirmaur News: नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो गुटों में खूनी झड़प, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम Kullu News: पैर फिसलने से खाई में गिरी आंगनबाड़ी अध्यापिका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम Bilaspur News: गोविंद सागर झील पर बनेगा हिमाचल का पहला ग्लास ब्रिज Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत Kullu News: मणिकर्ण घाटी में दो किलो चरस समेत एक महिला गिरफ्तार Himachal News: दिवाली पर हिमाचल के कर्मचारियों को 5% DA का तोहफा, क्लास फोर को मिलेंगे 10 हजार रुपये, 1000 रुपए बढ़ा आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर का मानदेय Himachal News: हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, चम्बा नहीं जा सके सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज शिमला

Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
24 अक्टूबर 2026, 04:33 pm 1 मिनट पढ़ें 3 व्यूज़
सेव
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

Shimla News: राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने शोघी क्षेत्र में बसों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन स्थानीय युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

नशे के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पश्चिम और शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने यह संयुक्त सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Shimla News: पहले मामले में कोटी के युवक से 7 ग्राम चिट्टा बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में 23 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना पश्चिम की टीम ने शोघी के पास एक बस को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार राहुल जसवाल (25) पुत्र निवासी कोटी, शिमला के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और पुलिस थाना बालूगंज (पश्चिम) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया।

 

दूसरे मामले में हरियाणा रोडवेज की बस से 17 ग्राम चिट्टा पकड़ा

ये भी पढ़ें

वहीं, दूसरे मामले में शिमला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने शोघी के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो युवकों की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए जब उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इनमें से एक युवक के कब्जे से 9 ग्राम और दूसरे के पास से 8 ग्राम मादक पदार्थ मिला।

 

सुन्नी क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

हरियाणा रोडवेज की बस से पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज शर्मा (24) और पीयूष चौहान (21), दोनों निवासी सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है। स्पेशल सेल ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

 

नशा नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच तेज

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मामलों में पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड हासिल कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि चिट्टे की यह खेप बाहरी राज्यों से कहां से लाई गई थी और शिमला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में इसे किसे बेचा जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और सप्लायर्स की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार

राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने शोघी क्षेत्र में बसों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 24 ग्राम चिट्टा ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, स...

ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र ...

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस के लिए भारत सरकार ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
24 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शनि की कृपा व मीन के चंद्रमा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
24 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शनि की कृपा व मीन के चंद्रमा से चमकेगा इन राशियों का भा...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शनि प्रदोष फल, शुक्ल चतुर्दशी व पंचक के बीच जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि कृपा का अचूक उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
24 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शनि प्रदोष फल, शुक्ल चतुर्दशी व पंचक के बीच जानें शुभ म...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित होता है। आज आश्वि...

पूरी खबर पढ़ें →
Sirmaur News: नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो गुटों में खूनी झड़प, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Sirmaur News: नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो गुटों में खूनी झड़प, एसएचओ समेत कई पुलिसक...

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित वाल्मीकि चौक पर शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच उपजा मामूली विवाद अचानक हिंसक टकराव में तब्दील हो गया। दोनों पक्...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: पैर फिसलने से खाई में गिरी आंगनबाड़ी अध्यापिका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: पैर फिसलने से खाई में गिरी आंगनबाड़ी अध्यापिका, अस्पताल पहुंचने से पहल...

जिला कुल्लू के उपमंडल भुंतर के तहत आने वाले पिपलागे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। अरसु नाला के समीप पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर 36 ...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: गोविंद सागर झील पर बनेगा हिमाचल का पहला ग्लास ब्रिज हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: गोविंद सागर झील पर बनेगा हिमाचल का पहला ग्लास ब्रिज

हिमाचल प्रदेश को जल्द ही अपना पहला 'ग्लास-बॉटम' (कांच के फर्श वाला) स्काई ब्रिज मिलने जा रहा है। जिला बिलासपुर में गोविंद सागर झील के ऊपर बनने वाले...

पूरी खबर पढ़ें →
Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। ढकोग-बन्नी मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन