ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
सोमवार 23 नवंबर 2026 03:50 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
शिक्षा मंत्री ने चीवा कैंची-देवरा सड़क का किया लोकार्पण, रियासती दौर से लंबित थी मांग; बोले- क्षेत्र में चल रहे 850 करोड़ के विकास कार्य Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी की 'ऑपरेशन सिंदूर' व सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में उबला हिमाचल, चंबा, कुल्लू और हमीरपुर में फूंके पुतले Manali News: जगतसुख की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने सहेली पर लगाए बड़े आरोप Shimla: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने होटल प्रबंधन और साथियों पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप Hamirpur News: कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत अब स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम: धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू; प्रतिभा से होगी बच्चों की पहचान विशेष खबरHimachal News: हरित ऊर्जा से मालामाल हो रहा हिमाचल, HPPCL ने चार वर्षों में पैदा की रिकॉर्ड 3,459 मिलियन यूनिट बिजली और कमाए 1,387 करोड़ रुपये Lahaul Spiti News: त्रिलोकीनाथ के दरबार में पधारे लाहौल के आराध्य देवता राजा घेपन, देवी बोटी, देवी हिडिंबा और देवता 18 नाग सावधान! शाढ़ाबाई में 23 नवंबर की शाम बजेंगे आपातकालीन सायरन और दौड़ेंगी एंबुलेंस, प्रशासन कराएगा 'एयर रेड मॉक अभ्यास'; घबराएं नहीं, केवल पूर्वाभ्यास होगा Kullu News: कुल्लू के 31 गांव बने 'आदर्श ग्राम', अब 4 और गांवों की चमकेगी तस्वीर; डीसी ने ग्राम विकास कार्यों को लेकर पंचायतों को दिए सख्त निर्देश
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज शिमला

शिक्षा मंत्री ने चीवा कैंची-देवरा सड़क का किया लोकार्पण, रियासती दौर से लंबित थी मांग; बोले- क्षेत्र में चल रहे 850 करोड़ के विकास कार्य

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
23 नवंबर 2026, 03:28 pm 1 मिनट पढ़ें 0 व्यूज़
सेव
शिक्षा मंत्री ने चीवा कैंची-देवरा सड़क का किया लोकार्पण, रियासती दौर से लंबित थी मांग; बोले- क्षेत्र में चल रहे 850 करोड़ के विकास कार्य
जुब्बल विधानसभा क्षेत्र में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित चीवा कैंची से देवरा सड़क का लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।

Shimla News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जुब्बल में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन किलोमीटर लंबी महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित 'चीवा कैंची से देवरा' सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में यह 209वीं सड़क है जिसका निर्माण और सफलतापूर्वक पासिंग की गई है, तथा आगामी समय में इस मार्ग को मुख्य बाजार जुब्बल से भी जोड़ा जाएगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें इस सड़क के निर्माण पर विशेष प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बताया कि देवरा जुब्बल का एक प्रमुख गांव है और रियासती समय से इस सड़क का कार्य लंबित पड़ा हुआ था।

 

ठाकुर रामलाल के समय हुआ था सर्वेक्षण

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस सड़क का सर्वेक्षण पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के समय हुआ था, लेकिन इसके निर्माण में काफी समय लग गया और आज देवरा निवासियों का यह पुराना स्वप्न पूरा हुआ है। इस सड़क के बनने से देवरा के साथ-साथ क्यारी, नेहनार और गुंतू के निवासियों को भी सीधा लाभ मिलेगा तथा विशेष रूप से सेब की बागवानी की दृष्टि से यह सड़क एक वरदान सिद्ध होगी।

 

850 करोड़ के विकास कार्य जारी

रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई वर्तमान समय में पूरे हिमाचल में विकास का पर्याय बन चुका है, जहां 850 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और भवन निर्माण के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और अगले वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। पिछले लगभग चार वर्षों के दौरान अनेक विकासात्मक परियोजनाओं को जनता को समर्पित भी किया जा चुका है।

 

एनएच-705 और एनएच-707 की मरम्मत के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत

उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग-705 (ठियोग-हाटकोटी मार्ग) और राष्ट्रीय राजमार्ग-707 (हाटकोटी-पांवटा मार्ग) की मरम्मत हेतु 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है और शीघ्र ही इन दोनों राजमार्गों को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। सड़क निर्माण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सड़कें हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में भाग्य रेखाएं और विकास का पर्याय हैं।

 

परमार, ठाकुर रामलाल व वीरभद्र सिंह को किया याद

ये भी पढ़ें

शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि इन महान नेताओं ने सड़कों के निर्माण पर विशेष बल दिया था और वे स्वयं भी सड़कों को सदैव प्राथमिकता देते हैं। इसके अतिरिक्त जुब्बल-नावर-कोटखाई में करोड़ों रुपये की लागत से 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से तीन स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पित किए जा चुके हैं।

 

जल शक्ति विभाग के 175 करोड़ के कार्य जारी

रोहित ठाकुर ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधीन क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें सबसे बड़ी परियोजना 38.08 करोड़ रुपये से तैयार की गई पब्बर नदी उठाऊ पेयजल योजना है जिसे जनता को समर्पित किया जा चुका है। इस 17 किलोमीटर लंबी पेयजल परियोजना से जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतें लाभान्वित हो रही हैं, जबकि अन्य जल परियोजनाओं को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

 

डकैड़ में 20 करोड़ से बन रहा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल के डकैड़ में 20 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) का निर्माण कार्य चल रहा है। यह जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान होगा, जहां आगामी समय में प्रदेश और देश भर से शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे शिक्षा का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।

 

जुब्बल स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में 8 खेलों का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

युवाओं के स्वास्थ्य और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार खेलों पर विशेष बल दे रही है और जुब्बल स्थित स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान है जहां छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल रही हैं। वर्ष 1987 में बने इस छात्रावास में पहले केवल वॉलीबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता था, जबकि आज यहां 8 अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण मिल रहा है और यहां की छात्राएं देश-विदेश में जुब्बल का नाम रोशन कर रही हैं।

 

भूमि दानदाता मुकेश अपटा का जताया आभार

कार्यक्रम से पूर्व क्यारी गांव के लोगों ने चिवा पुल के समीप शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत किया और इस सड़क के निर्माण पर उनका आभार व्यक्त किया। अंत में रोहित ठाकुर ने सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस सड़क के निर्माण हेतु अपनी भूमि दान करने वाले भूमि दानदाता मुकेश अपटा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी की 'ऑपरेशन सिंदूर' व सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में उबला हिमाचल, चंबा, कुल्लू और हमीरपुर में फूंके पुतले हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी की 'ऑपरेशन सिंदूर' व सेना पर कथित टिप्पणी के व...

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा विधानसभा के भीतर 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारतीय सेना के प्रति की गई कथित टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर ...

पूरी खबर पढ़ें →
Manali News: जगतसुख की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने सहेली पर लगाए बड़े आरोप हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Manali News: जगतसुख की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने सहेली पर लगाए ...

पर्यटन नगरी मनाली क्षेत्र के जगतसुख गांव की 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को एक अ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने होटल प्रबंधन और साथियों पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने होटल प्रबंधन और साथिय...

राजधानी शिमला स्थित एक निजी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां ठहरे 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पु...

पूरी खबर पढ़ें →
23 November Birthday: जानिए 23 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
23 November Birthday: जानिए 23 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 23 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
23 नवंबर 2026 का राशिफल: बैकुंठ चतुर्दशी व वरीयान योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
23 नवंबर 2026 का राशिफल: बैकुंठ चतुर्दशी व वरीयान योग में चमकेगा इन राशियों का भाग...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है (बैकुंठ चतुर्दशी)। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 नवंबर, सन...

पूरी खबर पढ़ें →
23 नवंबर 2026 का पंचांग: बैकुंठ चतुर्दशी व वरीयान योग में हरि-हर मिलन का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
23 नवंबर 2026 का पंचांग: बैकुंठ चतुर्दशी व वरीयान योग में हरि-हर मिलन का महासंयोग,...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव भगवान शिव और चंद्र देव की उपासना को समर्पित होता है। आज कार्तिक मास के श...

पूरी खबर पढ़ें →
Hamirpur News: कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Hamirpur News: कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत

जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। निर्माणाधीन फोरलेन पर चील बाहल क्षेत्र में कार औ...

पूरी खबर पढ़ें →
अब स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम: धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू;  प्रतिभा से होगी बच्चों की पहचान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
अब स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम: धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्य...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUHP) के 10वें दीक्षांत समारोह म...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हरित ऊर्जा से मालामाल हो रहा हिमाचल, HPPCL ने चार वर्षों में पैदा की रिकॉर्ड 3,459 मिलियन यूनिट बिजली और कमाए 1,387 करोड़ रुपये हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष खबरHimachal News: हरित ऊर्जा से मालामाल हो रहा हिमाचल, HPPCL ने चार वर्षों में पैदा क...

हिमाचल प्रदेश को देश का पहला 'हरित ऊर्जा राज्य' बनाने और ऊर्जा क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता हासिल करने के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार नवीकरणीय ऊर्...

पूरी खबर पढ़ें →
प्राकृतिक खेती को मिला बाजार: ऊना में 50 किसानों से 50 रुपये किलो के भाव खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की; गेहूं, जौ, हल्दी और अदरक के भी बढ़ाए दाम खेत-खलिहान
खेत-खलिहान
प्राकृतिक खेती को मिला बाजार: ऊना में 50 किसानों से 50 रुपये किलो के भाव खरीदी 150...

खेती में किसान की मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब उसे अपनी उपज का उचित और सम्मानजनक दाम मिले। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानो...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन