ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 24 अक्टूबर 2026 07:07 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम Himachal News: राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा व विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, सीएम ने मांगा बंदरों का पंचायतवार डेटा Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान Sirmaur News: नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो गुटों में खूनी झड़प, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम Kullu News: पैर फिसलने से खाई में गिरी आंगनबाड़ी अध्यापिका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम Bilaspur News: गोविंद सागर झील पर बनेगा हिमाचल का पहला ग्लास ब्रिज Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम हिमाचल न्यूज

Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
24 अक्टूबर 2026, 06:20 pm 1 मिनट पढ़ें 2 व्यूज़
सेव
Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम

Weather Report: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि कोकसर क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि की सूचना मिली है। चोटियों पर फाहे गिरने से जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। दूसरी ओर, राजधानी शिमला सहित आसपास के मध्य और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रही।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 और 25 अक्टूबर को राज्य के कुछ अलग-अलग ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके पश्चात 26 से 30 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने के आसार हैं।

 

Weather Report: इन जिलों में 25 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ भागों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं 25 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का यह मिजाज बदला है।

 

तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना

ये भी पढ़ें

मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम पारे में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

 

कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री, जानें प्रमुख शहरों का तापमान

ताजा हिमपात के चलते लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा केलांग में 0.1 डिग्री, ताबो में 0.9 डिग्री और कल्पा में 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड हुआ। मनाली 7.1, सोलन 8.0, सेऊबाग 8.2, कुफरी 8.5, बजौरा 9.1, भुंतर 9.2, सुंदरनगर 10.5, शिमला 11.0, पालमपुर 11.0, मंडी 12.1, चंबा 12.8, बिलासपुर 13.5, धर्मशाला 13.6, कांगड़ा 13.8, ऊना 14.0, नाहन 14.7, सराहन 17.1 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
25 October Birthday: जानिए 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
25 October Birthday: जानिए 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 25 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
25 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शरद पूर्णिमा के अमृत योग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
25 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शरद पूर्णिमा के अमृत योग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
25 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शरद पूर्णिमा व कोजागरी पूजा पर अमृत योग, जानें शुभ मुहूर्त, पंचक समाप्ति, राहुकाल और लक्ष्मी कृपा का महाउपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
25 अक्तूबर 2026 का पंचांग: शरद पूर्णिमा व कोजागरी पूजा पर अमृत योग, जानें शुभ मुहू...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण और जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। ...

पूरी खबर पढ़ें →
Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को सम...

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जायका के तहत 1.83 करोड़ रुपये की ला...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार

राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने शोघी क्षेत्र में बसों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 24 ग्राम चिट्टा ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, स...

ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ का अनुदान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी, केंद्र ...

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस के लिए भारत सरकार ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 October Birthday: जानिए 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
24 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शनि की कृपा व मीन के चंद्रमा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
24 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शनि की कृपा व मीन के चंद्रमा से चमकेगा इन राशियों का भा...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन