ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 10 नवंबर 2026 09:24 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी

आरकेएमवी की पूर्व छात्राओं ने तैयार किया 'इन्द्रेणी' मंच: कैनवास पर उकेरी संस्कृति और पेंटिंग्स

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
19 सितंबर 2026, 01:17 pm 1 मिनट पढ़ें 126 व्यूज़
सेव
आरकेएमवी की पूर्व छात्राओं ने तैयार किया 'इन्द्रेणी' मंच: कैनवास पर उकेरी संस्कृति और पेंटिंग्स

Himachal News: कहते हैं कि अगर हुनर को सही समय पर तराश कर सही मंच प्रदान किया जाए, तो वह बुलंदियों के नए आयाम स्थापित करता है। इस बात को शिमला शहर के प्रसिद्ध सरकारी कॉलेज आरकेएमवी की पूर्व छात्राओं ने सच साबित कर दिखाया है। कॉलेज के पेंटिंग विभाग की 20 से अधिक पूर्व छात्राओं ने एकजुट होकर ‘इन्द्रेणी’ नाम से महिला पेंटिंग आर्टिस्ट का एक संयुक्त मंच तैयार किया है। यह समूह न केवल प्रदेश की कला और संस्कृति का संवर्धन कर रहा है, बल्कि घर बैठे आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार की एक नई मिसाल भी पेश कर रहा है।

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 12 सितंबर से 16 सितंबर तक महासू आर्ट शिमला के सहयोग से 'इन्द्रेणी' की 5वीं चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बेटियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और सभी महिला कलाकारों को सम्मानित किया।

आरकेएमवी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भादर सिंह के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में जमुना गुरुंग, सुषमा शर्मा, सुष्मिता राय, सपना, कृतिका, निर्मला और अमीषा ने मिलकर 'इन्द्रेणी' समूह की नींव रखी थी। इस वर्ष आयोजित 5वें संस्करण में 23 महिला चित्रकारों ने भाग लिया, जिनमें 20 हिमाचल प्रदेश तथा अन्य उत्तराखंड, झारखंड और नेपाल से संबंध रखती हैं।

 

पहाड़ी संस्कृति, आर्किटेक्चर और 'खाडू' जीवन शैली बनी पहचान

ये भी पढ़ें

'इन्द्रेणी' से जुड़ी हर बेटी आज अपनी चित्रकारी के माध्यम से अच्छी आय अर्जित कर रही है। शिमला के कोटगढ़ क्षेत्र के बाहली गांव की रहने वाली रुचिका (2019-2022 बैच) पहाड़ी टोपी और पहाड़ी शॉल की थीम पर पेंटिंग्स बनाती हैं। उनकी बनाई कलाकृतियां अब तक सात देशों में भेजी जा चुकी हैं और देश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों की शोभा बढ़ा रही हैं। रुचिका पेंटिंग्स बेचकर अब तक करीब 5 लाख रुपये की कमाई कर चुकी हैं। इसी तरह, सुन्नी क्षेत्र की सपना (2018-2021 बैच) हिमाचली खाडू समुदाय के जीवन संघर्ष और रहन-सहन को कैनवास पर उकेरती हैं। वे 25 से अधिक पेंटिंग्स बेचकर 3 से 4 लाख रुपये कमा चुकी हैं। वहीं, नेपाल मूल की सुष्मिता राय, जिनकी स्कूली शिक्षा हिमाचल में हुई और उन्होंने आरकेएमवी से बीए पेंटिंग की डिग्री हासिल की, शिमला के ऐतिहासिक आर्किटेक्चर पर पेंटिंग्स बनाती हैं। सुष्मिता अब तक 40 से 45 पेंटिंग्स बेचकर करीब दो लाख रुपये की आय अर्जित कर चुकी हैं।

 

उपायुक्त ने हुनर को सराहा

प्रदर्शनी का मुआयना करने पहुंचे उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि आरकेएमवी की पूर्व छात्राओं के इस प्रयास से न केवल हिमाचल, बल्कि अन्य राज्यों और नेपाल की महिला चित्रकार भी इस मंच से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हर पेंटिंग हिमाचल की सभ्यता और समृद्ध लोक संस्कृति की एक अनूठी कहानी बयां कर रही है। बेटियां अपने हुनर के बल पर आत्मनिर्भर हिमाचल के सपने को साकार कर रही हैं। उपायुक्त ने छात्राओं को तराशने में अहम भूमिका निभाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भादर सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आम जनता और कला प्रेमियों से अपील की कि इन बेटियों द्वारा बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग्स को अवश्य खरीदें, ताकि उनके स्वरोजगार और हुनर को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 10 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल ज्योतिष
ज्योतिष
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वा...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने सियासत
सियासत
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्र...

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले हजारों करोड़ रुपये के बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही राज्य की राज...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के तहत युवाओं को जागरूक करेगा चुनाव आयोग हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के...

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' (SVEEP) के तहत लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 11 नवंबर से पश्चिम विक्षोप एक्टिव हो रहा है। जिसके कारणे छह दिन तक ...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या

ऊना के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर पड़ोसियों में हुए खूनी टकराव में थार गाड़ी से कुचलकर ओंकार सिंह और उनकी पत्नी बीना देवी की ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ...

राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार शोघी में पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हास...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन