ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 31 अक्टूबर 2026 02:40 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान Himachal News: धर्मशाला में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस Himachal News: धर्मशाला में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सांसद हरीश चंद्र मीणा ने उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी

लाहुल-स्पीति की बेटी देचेन डोलमा का एंकरिंग में जलवा: नेपाल से लेकर शिमला समर फेस्टिवल तक बुलंद की अपनी आवाज

Team Himachal News Team Himachal News
16 सितंबर 2026, 08:29 am 1 मिनट पढ़ें 116 व्यूज़
सेव
लाहुल-स्पीति की बेटी देचेन डोलमा का एंकरिंग में जलवा: नेपाल से लेकर शिमला समर फेस्टिवल तक बुलंद की अपनी आवाज

रमेश कंवर: शिमला 

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के मुख्यालय केलांग की बेटी देचेन डोलमा (Dechen Dolma) ने अपनी मेहनत और असाधारण प्रतिभा के दम पर एंकरिंग (मंच संचालन) के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। छोटी सी उम्र में अपनी बुलंद आवाज और बेहतरीन मंच संचालन कला के कारण वे इन दिनों प्रदेश भर में सुर्खियों में बनी हुई हैं। वर्तमान में कुल्लू के एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका कार्यरत देचेन न केवल हिमाचल के विभिन्न राज्यों व सांस्कृतिक मेलों में, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल तक में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं।

माता सोनम छोमो और स्वर्गीय तारा चंद की पुत्री देचेन डोलमा ने अपने संघर्ष और एंकरिंग करियर के सफर के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अपने पिता के असामयिक निधन के बाद उनके नाना ने उनका संबल बनकर परवरिश की और बचपन से लेकर स्कूली शिक्षा व कॉलेज की पूरी फीस का खर्च उठाया। इसके साथ ही उनकी मौसी ने भी उन्हें स्वावलंबी और सक्षम बनाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है।

देचेन डोलमा ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2025 में पेशेवर रूप से अपने एंकरिंग करियर की शुरुआत की थी। मात्र एक वर्ष के संक्षिप्त अंतराल के भीतर ही उन्हें शिमला समर फेस्टिवल, कांगड़ा कार्निवाल, मां शूलिनी मेला (सोलन), सुंदरनगर नलवाड़ मेला, जनजातीय उत्सव, ला-दरचा मेला काजा और रिवालसर छेशु जैसे राज्य के बड़े सांस्कृतिक मंचों पर एंकरिंग करने का गौरव प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें

इसके अलावा, उनकी इस कलात्मक प्रतिभा के चलते उन्हें पड़ोसी देश नेपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी मंच संचालन करने का अंतरराष्ट्रीय अवसर मिला।

 


मेधावी छात्रा रहीं देचेन

एंकरिंग के साथ-साथ देचेन डोलमा पढ़ाई-लिखाई और शिक्षा के क्षेत्र में भी अत्यंत मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल मोहल से प्राप्त की, जिसके बाद नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में बी.एससी. की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात धर्मशाला (कांगड़ा) से बी.एड. करने के साथ-साथ अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. की डिग्री पूरी की। प्रतियोगिता परीक्षाओं में अपनी योग्यता साबित करते हुए उन्होंने पहले ही प्रयास में HPTET और CTET की कठिन परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं।

 

शिक्षिका के रूप में दे रही हैं सेवाएं, एंकरिंग के जरिए परिवार की आर्थिकी को दे रही मजबूती

शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत देचेन डोलमा ने कुछ समय तक जिला कांगड़ा में बतौर शिक्षिका अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जिला कुल्लू के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ा रही हैं। वर्तमान में वे कुल्लू में अपनी मौसी और नानी के साथ रहती हैं, जबकि उनकी माता जी लाहुल में रहती हैं। देचेन ने कहा कि वे भविष्य में भी अपने एंकरिंग करियर को निरंतर जारी रखेंगी ताकि वे स्वयं को और अधिक सक्षम बनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर सकें।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विक...

वर्ष 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सामरिक एवं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त (DC) के रूप में ...

पूरी खबर पढ़ें →
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों क...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज कर...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जान...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित होता है। आज कार्त...

पूरी खबर पढ़ें →
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि, वैभव और सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी मां महालक्ष्मी तथा शुक्र देव को समर...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

जिला चम्बा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के विशेष जांच दल (SIU) को एक और सफलता हाथ लगी है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर किशनकोट के समीप राजबन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई...

पूरी खबर पढ़ें →
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन