ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 10 नवंबर 2026 08:28 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
Himachal News
विज्ञापन
सियासत हिमाचल न्यूज मंडी

BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
04 नवंबर 2026, 03:03 pm 1 मिनट पढ़ें 47 व्यूज़
सेव
BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर
मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

BJP Himachal: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को छोटी काशी मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के माध्यम से अपनी सांगठनिक ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। ऐतिहासिक पड्डल मैदान से शुरू हुई इस विशाल पदयात्रा में प्रदेश के शीर्ष भाजपा नेताओं, विधायकों और हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरकर सेरी मंच तक अपनी धमक दिखाई। लंबे समय बाद मंडी शहर में भाजपा का इतना विशाल हुजूम सड़कों पर देखने को मिला। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों और सेरी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लगे जयकारों से चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया।

 


पड्डल से सेरी मंच तक उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, वरिष्ठ नेताओं ने संभाली कमान

इस विशाल पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पदयात्रा के मुख्य संयोजक एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, नाचन के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, करसोग के विधायक दीपराज कपूर, जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। नेताओं ने हाथ में तिरंगा और पार्टी का ध्वज थामकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

 

अनिल शर्मा और कंगना की गैरमौजूदगी रही चर्चा का केंद्र

ये भी पढ़ें

भाजपा के इस बड़े शक्ति प्रदर्शन में मंडी सदर के स्थानीय विधायक अनिल शर्मा और मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत की गैरमौजूदगी राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा का विषय बनी रही। प्रशासनिक व संगठनात्मक सूत्रों के अनुसार, सदर विधायक अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश विधानसभा की समिति के सभापति के नाते केरल के आधिकारिक अध्ययन दौरे पर होने के कारण रैली में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, उनके पुत्र एवं पूर्व कांग्रेस नेता आश्रय शर्मा कुछ समय के लिए पदयात्रा में शामिल हुए और सेरी मंच पर भी बैठे, लेकिन वे कार्यक्रम के बीच में ही वहां से रवाना हो गए। वहीं सांसद की अनुपस्थिति को लेकर भी कार्यकर्ताओं में चर्चाएं चलती रहीं।

 


कांग्रेस आज देश में फैलाना चाहती है अराजकता: जयराम ठाकुर

सेरी मंच पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित वक्ताओं ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार और केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली हत्या कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आपातकाल थोपकर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जब जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, तो वह पूरे देश में अराजकता और भ्रम का माहौल पैदा करने की साजिश रच रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले समय में इसका माकूल जवाब देगी।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 10 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल ज्योतिष
ज्योतिष
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वा...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने सियासत
सियासत
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्र...

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले हजारों करोड़ रुपये के बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही राज्य की राज...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के तहत युवाओं को जागरूक करेगा चुनाव आयोग हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के...

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' (SVEEP) के तहत लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 11 नवंबर से पश्चिम विक्षोप एक्टिव हो रहा है। जिसके कारणे छह दिन तक ...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या

ऊना के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर पड़ोसियों में हुए खूनी टकराव में थार गाड़ी से कुचलकर ओंकार सिंह और उनकी पत्नी बीना देवी की ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ...

राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार शोघी में पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हास...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन