ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 09:40 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान Himachal News: धर्मशाला में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस Himachal News: धर्मशाला में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सांसद हरीश चंद्र मीणा ने उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर Himachal News: ऊना में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत Mandi News: मंडी में डंगा ढहने से 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बजरी से भरा टिप्पर, 50 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत Himachal News: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, चरस व चिट्टे के साथ 9 गिरफ्तार
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज

Himachal News: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार- रोहित ठाकुर

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
13 सितंबर 2026, 06:22 pm 1 मिनट पढ़ें 109 व्यूज़
सेव
Himachal News: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार- रोहित ठाकुर
कोटखाई की देवगढ़ पंचायत में आयोजित मेले के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।

Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल की सीमावर्ती पंचायत देवगढ़ में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने माँ कामक्षा रेहाली मेला सांबर बेयोण में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को इस मेले की हार्दिक शुभकामनायें दीं और माता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस दौरान उनके साथ ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी देवी देवताओं से क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और यहाँ की विशिष्ट संस्कृति पुरे विश्व में अनूठी है और आम जनमानस इससे गहराई तक जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि इसी संस्कृति के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ है। हिमाचल निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने इसी संस्कृति को आधार बनाकर हिमाचल प्रदेश को एक अलग पहाड़ी राज्य बनाने का प्रयत्न किया और उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही हिमाचल आज अपने वर्तमान स्वरुप में अस्तित्व में है।

रोहित ठाकुर कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है और यह आवश्यक है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरो को संजो कर रखे जिससे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है और हमें जहाँ वर्त्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढ़ना होगा, वहीं यह भी जरुरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से जुड़े रहे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा स्थानीय बोलियों के संरक्षण हेतू स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को अपनी स्थानीय बोली में वार्तालाप करने को भी अनिवार्य किया है जिससे कि बच्चों को अपनी बोलियों का ज्ञान हो सके और इन्हे लुप्त होने से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि ठोडा हमारे पहाड़ी क्षेत्र का एक ऐतिहासिक खेल है जिसका इतिहास महभारत कालीन योद्धाओं से जुड़ा हुआ है। वर्त्तमान समय में इस खेल में शाठी और पांशी क्षेत्र के लोग आपस में धनुष बाण से खेलते हैं। इसमें शाठी कोरवों और पांशी पांडवो का प्रतिनिधित्व करते हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठोडा को अंडर-19 खेलों के अंतर्गत मंज़ूरी प्रदान की है। अब यह प्रतियोगिताएं स्कूलों के स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल के स्कूलों में प्रदेश के समृद्ध इतिहास, कला और संस्कृति को इस समय पढ़ाया जा रहा है। इस विषय में और अधिक सुधार कर और बेहतर बनाया गया है। अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से इन विषय के पठन-पाठन पर विशेष बल दिया जायेगा और अधिक व्यापक स्तर पर पढ़ाया जायेगा जिससे कि विद्यार्थी अपने राज्य और संस्कृति के विषय में और अधिक बेहतर ढंग से जान पाएंगे।

ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि देवगढ़ पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत है और इस पंचायत से उनका एक भावनात्मक सम्बन्ध रहा है। विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि इस पुरे विधानसभा क्षेत्र की तरह ही इस क्षेत्र में भी विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं जिसके तहत इस क्षेत्र की प्रमुख सड़क हिमरी वैली सड़क और कनरोट से जंगरोली सड़क को 17 करोड़ रूपये से स्त्रोन्नत किया गया है जिसका सीधा लाभ इस क्षेत्र के किसानों बागवानो को मिलेगा। साथ ही बियोन से ठाणा मेला मैदान के लिए भी 25 लाख रूपये से 700 मीटर लम्बी सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग की गई है।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय मेला कमेटी को 30000 रुपए और दोनों ठोडा दलों को 10-10 हज़ार रूपये देने की घोषणा की।

 


मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति एवं परंपराओं के अभिन्न अंग - कुलदीप सिंह राठौर

इस अवसर पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मेले और त्यौहार हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति एवं परंपराओं के अभिन्न अंग हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और मेलजोल की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं और इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति, खेल एवं पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को माँ कामक्षा रेहाली मेला सांबर-बेयोण की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा मेला कमेटी को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

 

निर्माणाधीन देवगढ़ विद्यालय के भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

शिक्षा मंत्री ने 3 करोड़ 18 लाख रूपये से निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और इस कार्य से जुड़े हुए अधिकारियों और ठेकेदार को 31 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये।

 

यह भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा, पंचायत समिति कोटखाई के उपाध्यक्ष सुनील राजटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई से जितेंदर मेहता, कांग्रेस जोन प्रभारी प्रताप चौहान, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्षा रेखा चौहान, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, मेला कमेटी के सदस्य गण, कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें। 

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
29 अक्तूबर 2026 का राशिफल: करवा चौथ व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
29 अक्तूबर 2026 का राशिफल: करवा चौथ व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जाने...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे सुहाग पर्व 'करवा चौथ' और संकष्टी चतुर्थी के ...

पूरी खबर पढ़ें →
29 अक्तूबर 2026 का पंचांग: करवा चौथ व संकष्टी चतुर्थी पर शिव-पार्वती योग, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
29 अक्तूबर 2026 का पंचांग: करवा चौथ व संकष्टी चतुर्थी पर शिव-पार्वती योग, जानें शु...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पतिवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। आज...

पूरी खबर पढ़ें →
29 अक्तूबर 2026 का पंचांग: करवा चौथ व संकष्टी चतुर्थी पर शिव-पार्वती योग, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
29 अक्तूबर 2026 का पंचांग: करवा चौथ व संकष्टी चतुर्थी पर शिव-पार्वती योग, जानें शु...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पतिवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। आज...

पूरी खबर पढ़ें →
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
28 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण तृतीया व वरीयान योग में बुध कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
28 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण तृतीया व वरीयान योग में बुध कृपा, जानें 1...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज प...

पूरी खबर पढ़ें →
28 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण तृतीया व वरीयान योग में बुध कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और गणेश-विष्णु पूजन का विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
28 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण तृतीया व वरीयान योग में बुध कृपा, जानें श...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश, जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु और बुध देव को समर्...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तप...

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री

स्वर्णिम हरोली के सपने को साकार करने के संकल्प के साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विका...

पूरी खबर पढ़ें →
कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फी...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के गरिमामय समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देवभूमि कुल्लू के लिए कई महत्वपूर्ण विकास य...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन