ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शुक्रवार 6 नवंबर 2026 06:32 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 30 वर्षीय युवक की मौत; 9 लोग घायल Manali News: अलेऊ गांव में एक ही घर से महिला और व्यक्ति के संदिग्ध शव बरामद, इलाके में सनसनी; गहन जांच में जुटी पुलिस Himachal News: चंबा दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी 656 करोड़ की सौगात, बोले- 'मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा' विशेष खबरBBMB एरियर मामले में हिमाचल को सुप्रीम कोर्ट से मिली ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिलेंगे 20 हजार करोड़ तक रुपये दीपावली पर कामगारों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा, 11 जिलों के 1,444 श्रमिकों को 6.11 करोड़ की आर्थिक सहायता BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी विशेष खबरHimachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज

दीपावली पर कामगारों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा, 11 जिलों के 1,444 श्रमिकों को 6.11 करोड़ की आर्थिक सहायता

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
06 नवंबर 2026, 05:23 pm 1 मिनट पढ़ें 3 व्यूज़
सेव
दीपावली पर कामगारों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा, 11 जिलों के 1,444 श्रमिकों को 6.11 करोड़ की आर्थिक सहायता
ओक ओवर शिमला में श्रमिकों को सहायता राशि के चेक सौंपते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान।

Himachal News: दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने प्रदेश के 11 जिलों के 1,444 पंजीकृत लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लगभग 6 करोड़ 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है। मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर शिमला में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं श्रम मंत्री हर्षवर्धन चौहान और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए।

 

पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से श्रमिकों तक पहुंचाई जा रही सहायता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग एवं श्रम मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार असंगठित व निर्माण क्षेत्र के कामगारों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का मूल उद्देश्य श्रमिक परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के विवाह और आवास निर्माण जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए समय पर वित्तीय सहयोग उपलब्ध करवाना है। उन्होंने जोर दिया कि पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए सहायता राशि भेजकर व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।

 

शिक्षा और विवाह सहायता पर सबसे ज्यादा जोर

ये भी पढ़ें

कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। स्वीकृत कुल राशि में से शिक्षा सहायता योजना के तहत सबसे अधिक 3,14,67,700 रुपये की छात्रवृत्ति व सहयोग राशि दी गई। विवाह सहायता योजना के तहत श्रमिक परिवारों में विवाह के लिए 1,70,87,000 रुपये जारी किए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए 67 पात्र निर्माण श्रमिकों को 86,58,000 रुपये के चेक वितरित किए गए। मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता के अंतर्गत आश्रितों को 32,80,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 54,610 रुपये और अन्य मदों में 5,10,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।

 

जानें किस जिले को कितना मिला बजट

मंडी: सर्वाधिक 440 लाभार्थियों को 1,61,18,200 रुपये मिले।

ऊना: 142 लाभार्थियों को 1,05,09,700 रुपये की सहायता दी गई।

शिमला: 183 लाभार्थियों को 72,97,200 रुपये वितरित हुए।

बिलासपुर: 173 श्रमिकों को 65,53,800 रुपये प्रदान किए गए।

हमीरपुर: 148 लाभार्थियों को 64,94,610 रुपये मिले।

किन्नौर: 168 लाभार्थियों को 64,92,200 रुपये की सहायता दी गई।

कांगड़ा: 63 लाभार्थियों को 31,00,200 रुपये मिले।

सिरमौर: 29 लाभार्थियों को 15,38,200 रुपये प्राप्त हुए।

चंबा: 50 लाभार्थियों को 14,12,600 रुपये दिए गए।

कुल्लू: 38 लाभार्थियों को 9,45,600 रुपये वितरित किए गए।

सोलन: 10 लाभार्थियों को 5,95,000 रुपये की आर्थिक मदद दी गई।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 30 वर्षीय युवक की मौत; 9 लोग घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 30 वर्षीय युवक की मौत; 9 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।

पूरी खबर पढ़ें →
Manali News: अलेऊ गांव में एक ही घर से महिला और व्यक्ति के संदिग्ध शव बरामद, इलाके में सनसनी; गहन जांच में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Manali News: अलेऊ गांव में एक ही घर से महिला और व्यक्ति के संदिग्ध शव बरामद, इलाके...

पर्यटन नगरी मनाली के समीपवर्ती अलेऊ गांव में एक ही घर के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और एक व्यक्ति के शव मिलने से समूचे क्षेत्र में ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: चंबा दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी 656 करोड़ की सौगात, बोले- 'मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा' हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: चंबा दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी 656 करोड़ की स...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने चार दिवसीय चंबा प्रवास के अंतिम दिन जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। प...

पूरी खबर पढ़ें →
BBMB एरियर मामले में हिमाचल को सुप्रीम कोर्ट से मिली ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिलेंगे 20 हजार करोड़ तक रुपये हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष खबरBBMB एरियर मामले में हिमाचल को सुप्रीम कोर्ट से मिली ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिले...

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़े एरियर और वित्तीय अधिकारों के बहुप्रतीक्षित मामले में हिमाचल प्रदेश को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी ऐतिहासिक...

पूरी खबर पढ़ें →
BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर सियासत
सियासत
BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्...

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को छोटी काशी मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के माध्यम से अपनी सांगठनिक ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। ...

पूरी खबर पढ़ें →
कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवं प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान का बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो...

पूरी खबर पढ़ें →
मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां होटल में सेवारत एक कर्मचारी तिजोरी से 11 लाख 50 हजार...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी

बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध कंदरौर पुल के समीप सतलुज नदी में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनस...

पूरी खबर पढ़ें →
4 November Birthday: जानिए 4 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
4 November Birthday: जानिए 4 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 4 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
4 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण दशमी व एकादशी संयोग में बुध-विष्णु कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
4 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण दशमी व एकादशी संयोग में बुध-विष्णु कृपा, जान...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है (प्रातः 11:03 बजे तक, उपरांत रमा एकादशी तिथि आरंभ)। तदनुसा...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन