ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 25 अक्टूबर 2026 11:52 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Kullu News: देवधाम के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत Kullu News: मणिकर्ण घाटी में चरस के साथ नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार Mandi News: पिकअप की गुप्त प्लेट से 1.567 किलोग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार Bilaspur News: घर में गिरने से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, एम्स में तोड़ा दम Himachal News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निवेदिता नेगी लाहौल-स्पीति और किरण भड़ाना बनीं बिलासपुर की नई डीसी Weather Report: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.5 डिग्री पहुंचा; 26 से साफ रहेगा मौसम Himachal News: राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा व विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, सीएम ने मांगा बंदरों का पंचायतवार डेटा Lahaul Spiti News: तिन्नो और जोबरंग में 1.83 करोड़ की दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित, 306 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ Shimla News: शोघी में बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला के तीन युवक गिरफ्तार Himachal News: कुटलैहड़ के बिहडु में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील भवन का लोकार्पण, सीएम सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगातें
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज

Una News: पंजावर में 5 करोड़ से बन रहा मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी

Team Himachal News Team Himachal News
09 सितंबर 2026, 06:27 pm 1 मिनट पढ़ें 27 व्यूज़
सेव
Una News: पंजावर में 5 करोड़ से बन रहा मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी
हरोली के पंजावर में आकार ले रहा मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर।

Una News: ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव पंजावर में सहकारिता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान दी जा रही है। गांव में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 'मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक केंद्र' का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इस भव्य भवन का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और आगामी छह महीनों के भीतर इसे पूरी तरह से जनता को समर्पित करने की योजना है।

यह आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न सहकारिता गतिविधियों और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाएगा। पंजावर गांव का भारतीय सहकारिता के इतिहास में एक विशेष और अनूठा स्थान रहा है, जिसे इस परियोजना के माध्यम से फिर से रेखांकित किया जा रहा है।

 

हरोली की विरासत को संरक्षित करने का प्रयास: मुकेश अग्निहोत्री

परियोजना पर जानकारी साझा करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पंजावर की सहकारिता क्रांति पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस केंद्र के तैयार होने से पंजावर को सहकारिता प्रशिक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पूरे राज्य में नई और विशिष्ट पहचान मिलेगी।

 

134 वर्ष पुराने ऐतिहासिक सहकारिता आंदोलन को सम्मान

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित पंजावर गांव को भारत में सहकारिता की गंगोत्री माना जाता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1892 में पंजावर गांव के दूरदर्शी ग्रामीण मियां हीरा सिंह ने स्थानीय किसानों को संगठित कर सामूहिक विकास और सहयोग की ऐतिहासिक शुरुआत की थी। यद्यपि उस दौर में सहकारी संस्थाओं के लिए कोई औपचारिक कानून उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण इस पहल को आधिकारिक पंजीकरण नहीं मिल सका था, फिर भी मियां हीरा सिंह की इस अनूठी सोच ने सहकारिता आंदोलन की मजबूत नींव रखी। अब लगभग 134 वर्ष बाद उनके इस ऐतिहासिक योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए इसी गांव में उनके नाम से प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

 

कौन थे मियां हीरा सिंह

मियां हीरा सिंह का जन्म हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंजावर गांव में 1852 को हुआ। (तब ऊना पंजाब का हिस्सा था)। वे एक दूरदर्शी, संवेदनशील और समाज सुधारक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। मियां हीरा सिंह को भारत में सहकारिता आंदोलन का जनक या पितामह माना जाता है। उनकी सहकारिता के विचार के बारे में हावर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ़ विस्कॉन्सिन- मैडिसन एंड कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है।

 

ब्रिटिश हुकूमत और साहूकारों के शोषण से तंग आकर रखी सहकारिता की नींव  

19वीं सदी के अंत में जब पूरा देश ब्रिटिश हुकूमत और साहूकारों के शोषण से जूझ रहा था, तब उन्होंने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पंजावर गांव से एक ऐसी अनूठी क्रांति की शुरुआत की जिसने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई। सन 1892 के उस दौर में पंजाब (जिसका हिस्सा तब यह क्षेत्र था) के किसान बार-बार आने वाली बाढ़, स्वां नदी द्वारा भूमि कटाव और साहूकारों के भारी कर्ज से पूरी तरह तबाह हो चुके थे। मियां हीरा सिंह ने महसूस किया कि व्यक्तिगत तौर पर इस समस्या से नहीं लड़ा जा सकता, इसलिए उन्होंने पारस्परिक सहायता और सामूहिक संगठन का रास्ता चुना।

उन्होंने वर्ष 1892 में स्थानीय किसानों को एकजुट करके एक 'ग्राम सभा' बनाई। यह ब्रिटिश सरकार द्वारा 1904 में लाए गए 'सहकारी ऋण समिति अधिनियम' से भी 12 साल पहले का प्रयास था। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वां नदी की बाढ़ से अपनी जमीनों को बचाने के लिए भू-संरक्षण का काम शुरू किया। इस सभा के तहत किसानों ने अपनी जमीनों को एकत्रित किया, जंगलों की रक्षा की, और सामूहिक रूप से खेती व सिंचाई का प्रबंधन किया। मियां हीरा सिंह के इसी दूरदर्शी और निस्वार्थ प्रयास की वजह से पंजावर गांव का नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
26 October Birthday: जानिए 26 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
26 October Birthday: जानिए 26 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 26 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
26 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा व सिद्धि योग में शिव कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल आज का राशिफल
आज का राशिफल
26 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा व सिद्धि योग में शिव कृपा से चमक...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
26 अक्तूबर 2026 का पंचांग: आश्विन पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर कार्तिक स्नान आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
26 अक्तूबर 2026 का पंचांग: आश्विन पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर कार्तिक स्नान आरंभ,...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव भगवान शिव और मन के कारक चंद्र देव को समर्पित होता है। आज आश्विन मास के श...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: देवधाम के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: देवधाम के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जिला कुल्लू के देवधाम के समीप बीती शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त ह...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: मणिकर्ण घाटी में चरस के साथ नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: मणिकर्ण घाटी में चरस के साथ नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत मणिकर्ण पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान द...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: पिकअप की गुप्त प्लेट से 1.567 किलोग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: पिकअप की गुप्त प्लेट से 1.567 किलोग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

जिला मंडी पुलिस ने सरकाघाट थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 1.567 किलोग्राम चरस बरामद की है। तस्कर ने पुलिस की नजरों से बचने के...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: घर में गिरने से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, एम्स में तोड़ा दम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: घर में गिरने से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, एम्स में तोड़ा दम

जिला बिलासपुर के तहत पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत बरोटा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर में अचानक गिरने के क...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार प्रतिभागी दिखाएंगे दम; विक्रमादित्य सिंह ने किया शुभारंभ खेल
खेल
Shimla News: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार प्रतिभागी दिखाएंगे दम; वि...

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में भव्य खेल महाकुंभ 2026...

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल की बेटी का हौसला देखिए: महज 22 साल की उम्र में 35 टन का ट्राला लेकर सड़कों पर दौड़ रही नीतू हिमाचल की बेटी
हिमाचल की बेटी
हिमाचल की बेटी का हौसला देखिए: महज 22 साल की उम्र में 35 टन का ट्राला लेकर सड़कों ...

देवभूमि हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत, अदम्य साहस और हुनर का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में मंडी जिले के सरकाघाट क्षे...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निवेदिता नेगी लाहौल-स्पीति और किरण भड़ाना बनीं बिलासपुर की नई डीसी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निवेदिता नेगी लाहौल-स्पीति और किर...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की तैनाती और अतिरिक्त क...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन