ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 31 अक्टूबर 2026 02:40 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान Himachal News: धर्मशाला में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस Himachal News: धर्मशाला में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सांसद हरीश चंद्र मीणा ने उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर
Himachal News
विज्ञापन
कुल्लू

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना: पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए विधायक सुंदर ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों संग किया संवाद, जानें पात्रता नियम

Team Himachal News Team Himachal News
15 सितंबर 2026, 04:31 pm 1 मिनट पढ़ें 16 व्यूज़
सेव
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना: पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए विधायक सुंदर ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों संग किया संवाद, जानें पात्रता नियम
पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित करते कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

Himachal News: कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भुंतर और कुल्लू विकासखंडों के पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पात्र और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंचाना सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में दोनों ब्लॉक के पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, ग्राम रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों ने भाग लिया। विधायक सुंदर ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं और पात्र परिवारों की सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित और असहाय वर्गों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

 

योजना के पात्रता मानदंड और श्रेणी

ये भी पढ़ें

बैठक के दौरान योजना के पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार पात्र होंगे जिनकी वार्षिक आय सभी स्रोतों से 75,000 रुपये से कम हो। इसके साथ ही 27 वर्ष से कम आयु के अनाथ बच्चों वाले परिवार, अथवा ऐसे परिवार जिनमें केवल 59 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग हों और 27 से 59 वर्ष की आयु का कोई वयस्क सदस्य न हो, वे भी इसके दायरे में आएंगे। महिला मुखिया वाले परिवार (जिनमें विधवा, अविवाहित, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाएं हों और 27 से 59 वर्ष का वयस्क पुरुष न हो), 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता से ग्रस्त मुखिया वाले परिवार, भूमिहीन परिवार तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 या 2025-26 में मनरेगा के तहत कम से कम एक दिन काम करने वाले परिवार भी योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

 

गंभीर बीमारियों से पीड़ित और असहाय परिवारों को भी मिलेगा लाभ

योजना के तहत गंभीर बीमारियों से प्रभावित परिवारों को भी विशेष राहत दी जाएगी। ऐसे परिवार जिनके कमाने वाले सदस्य कैंसर, अल्जाइमर, पार्किंसन, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के कारण स्थायी रूप से काम करने में असमर्थ हो चुके हैं, या दुर्घटना के कारण रीढ़ की हड्डी में चोट से बिस्तर पर हैं, उन्हें पात्रता सूची में शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बरशैनी प्रवीन ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष भुंतर राम प्रसाद, बीडीओ भुंतर गौरव धीमान, बीडीओ कुल्लू लक्ष्मीकांत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विक...

वर्ष 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सामरिक एवं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त (DC) के रूप में ...

पूरी खबर पढ़ें →
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों क...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज कर...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जान...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित होता है। आज कार्त...

पूरी खबर पढ़ें →
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि, वैभव और सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी मां महालक्ष्मी तथा शुक्र देव को समर...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

जिला चम्बा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के विशेष जांच दल (SIU) को एक और सफलता हाथ लगी है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर किशनकोट के समीप राजबन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई...

पूरी खबर पढ़ें →
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन