ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 10 नवंबर 2026 01:35 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
Himachal News
विज्ञापन
पंचायत दर्पण

हिमाचल ने रचा इतिहास: ‘हिम ई-पंचायत’ पोर्टल शुरू करने वाला पहला राज्य बना, ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक की बैठकें हुईं पेपरलेस

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
25 सितंबर 2026, 01:32 pm 1 मिनट पढ़ें 23 व्यूज़
सेव
हिमाचल ने रचा इतिहास: ‘हिम ई-पंचायत’ पोर्टल शुरू करने वाला पहला राज्य बना, ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक की बैठकें हुईं पेपरलेस
हिपा शिमला में हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल का शुभारंभ करते पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश पंचायती राज व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटलाइज्ड और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (MSHIPA) फेयरलाउंस शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने 'हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम' (Him e-Panchayat Proceeding System) पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की बेस्ट प्रैक्टिसेज मैगजीन का विमोचन भी किया।

इस क्रांतिकारी डिजिटल पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों (BDC) और जिला परिषदों की बैठकों की पूरी कार्यवाही को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज में अभूतपूर्व पारदर्शिता आएगी, बैठकों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और नियमों के उल्लंघन या बजट के दुरुपयोग के कारण होने वाले न्यायालयीन विवादों पर भी पूरी तरह अंकुश लग सकेगा।

 

कोरम से लेकर ई-हस्ताक्षर तक सब कुछ होगा डिजिटल

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि हिम ई-पंचायत पोर्टल पर पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपस में जुड़ सकेंगे। पोर्टल में 'हिम एक्सेस' के जरिए सिंगल लॉगिन की सुविधा दी गई है। इसके माध्यम से पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों और ग्राम सभा सदस्यों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज होगी। बैठक के लिए आवश्यक कोरम पूरा हुआ है या नहीं, इसका निर्धारण भी सिस्टम खुद करेगा। कार्यवाही पूरी होने के बाद ई-हस्ताक्षर (e-Signature) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे कागजी रिकॉर्ड पर निर्भरता समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें

 

आम नागरिक भी देख सकेंगे पंचायतों की कार्यवाही

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। इस पोर्टल को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे भविष्य में कोई भी आम नागरिक किसी भी पंचायत की बैठक का एजेंडा और प्रस्ताव कहीं से भी ऑनलाइन देख सकेगा। इसके अलावा, राज्य भर में लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से एक समान मॉडल वाले अत्याधुनिक पंचायत घरों का निर्माण भी किया जा रहा है।

 

अधिकारियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ सुरेंद्र मोहन ने बताया कि इस दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बीडीओ और जिला विकास अधिकारियों को केंद्रीय व राज्य स्तरीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बजट के सही उपयोग का प्रशिक्षण देना है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारी, बीडीओ और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 10 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल ज्योतिष
ज्योतिष
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वा...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने सियासत
सियासत
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्र...

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले हजारों करोड़ रुपये के बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही राज्य की राज...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के तहत युवाओं को जागरूक करेगा चुनाव आयोग हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के...

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' (SVEEP) के तहत लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 11 नवंबर से पश्चिम विक्षोप एक्टिव हो रहा है। जिसके कारणे छह दिन तक ...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या

ऊना के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर पड़ोसियों में हुए खूनी टकराव में थार गाड़ी से कुचलकर ओंकार सिंह और उनकी पत्नी बीना देवी की ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ...

राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार शोघी में पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हास...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन