ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
सोमवार 9 नवंबर 2026 02:19 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश Himachal News: शिमला में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार Himachal News: हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 30 वर्षीय युवक की मौत; 9 लोग घायल Manali News: अलेऊ गांव में एक ही घर से महिला और व्यक्ति के संदिग्ध शव बरामद, इलाके में सनसनी; गहन जांच में जुटी पुलिस Himachal News: चंबा दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी 656 करोड़ की सौगात, बोले- 'मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा'
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज ऊना

Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या

Team Himachal News Team Himachal News
09 नवंबर 2026, 12:54 pm 1 मिनट पढ़ें 5 व्यूज़
सेव
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या
सांकेतिक तस्वीर

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत पड़ते बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान थार गाड़ी से कुचलकर ओंकार सिंह और उनकी पत्नी बीना देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और भारी हंगामा हुआ। सदर थाना ऊना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

घर के बाहर पटाखे जलाने पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस को दी शिकायत में मृतक ओंकार सिंह के 62 वर्षीय पिता अजमेर सिंह ने बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे उनका परिवार घर के गेट के बाहर दिवाली के पटाखे जला रहा था। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला जरनैल सिंह उर्फ जैला अपने 15 वर्षीय बेटे केशव के साथ थार गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी।

 

ऐसे हुई पति-पत्नी की हत्या

आरोप है कि इसके तुरंत बाद जरनैल सिंह ने तेज रफ्तार थार गाड़ी परिवार के सदस्यों पर चढ़ा दी। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागे, लेकिन आरोपी ने गाड़ी को बार-बार उनके ऊपर चढ़ाया, जिसकी चपेट में आकर ओंकार, उनकी पत्नी बीना और मां सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने ओंकार और बीना को मृत घोषित कर दिया। अजमेर सिंह ने जरनैल सिंह पर पुरानी रंजिश और पहले भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 

दूसरे पक्ष का आरोप: दराट से सिर पर किया जानलेवा हमला

ये भी पढ़ें

मामले में दूसरे पक्ष की ओर से जरनैल सिंह के 15 वर्षीय बेटे केशव ठाकुर ने भी पुलिस में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। केशव का आरोप है कि उनका परिवार जब अपने आंगन में पटाखे जला रहा था, तब ओंकार सिंह और उसके परिजन बाहर से गालियां देने लगे। रात करीब 9:30 बजे परमजीत हाथ में दराट लेकर उनके गेट पर पहुंचा, जिसके साथ फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर और ओंकार भी मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दराट से केशव और उसके पिता जरनैल सिंह के सिर पर वार किए और लात-घूंसों से मारपीट कर गेट की लाइटें तोड़ दीं।

 

गुस्से में मारी थार से टक्कर

अपनी शिकायत में केशव ने स्वीकार किया कि इस हमले और मारपीट के बाद उसके पिता ने गुस्से में आकर थार गाड़ी स्टार्ट की और ओंकार सिंह, बीना देवी व सुषमा देवी को टक्कर मार दी। इसके बाद वे गाड़ी को बसाल स्थित अपनी दुकान राणा कार्स पर खड़ी कर दूसरी कार से अस्पताल पहुंचे।

 

क्षेत्रीय अस्पताल में भिड़े दोनों पक्ष

वारदात के बाद दोनों पक्षों के लोग जब उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के आपातकालीन वार्ड में पहुंचे, तो वहां भी दोनों गुटों में तीखी झड़प और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

 

तनाव के बीच पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर

पुलिस ने अजमेर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए जरनैल सिंह और उसके बेटे केशव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं केशव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर परमजीत, फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर और ओंकार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ...

राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार शोघी में पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हास...

पूरी खबर पढ़ें →
Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर भारत
भारत
Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इल...

देश की राजधानी दिल्ली और समूचे एनसीआर में दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक स्तर तक गिर गया है। पटाखों के अनियंत्...

पूरी खबर पढ़ें →
9 November Birthday: जानिए 9 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
9 November Birthday: जानिए 9 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 9 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
9 नवंबर 2026 का राशिफल: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
9 नवंबर 2026 का राशिफल: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य,...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 9 नवंबर, सन् 2026 ई॰ है। आज दे...

पूरी खबर पढ़ें →
9 नवंबर 2026 का पंचांग: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
9 नवंबर 2026 का पंचांग: गोवर्धन पूजा व अतिगण्ड योग में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, जा...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव भगवान शिव और चंद्र देव की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार दिन बारिश और बर्फबारी का दौर चलेगा, जबकि रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहे...

पूरी खबर पढ़ें →
कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक खेल
खेल
कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्...

हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभा निहारिका राणा ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर अपनी चमक बिखेरते हुए देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। कजाकिस्तान की राजधानी अ...

पूरी खबर पढ़ें →
8 November Birthday: जानिए 8 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
8 November Birthday: जानिए 8 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 8 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
8 नवंबर 2026 का राशिफल: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
8 नवंबर 2026 का राशिफल: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है, जिसे प्रकाश, ऐश्वर्य और समृद्धि का महापर्व 'दीपावली' (महाल...

पूरी खबर पढ़ें →
8 नवंबर 2026 का पंचांग: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पूजन समय, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
8 नवंबर 2026 का पंचांग: दीपावली महापर्व व सौभाग्य योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जान...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को समर्पित होता है। आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अम...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन