ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 26 नवंबर 2026 09:51 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार शिक्षा मंत्री ने चीवा कैंची-देवरा सड़क का किया लोकार्पण, रियासती दौर से लंबित थी मांग; बोले- क्षेत्र में चल रहे 850 करोड़ के विकास कार्य Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी की 'ऑपरेशन सिंदूर' व सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में उबला हिमाचल, चंबा, कुल्लू और हमीरपुर में फूंके पुतले Manali News: जगतसुख की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने सहेली पर लगाए बड़े आरोप
Himachal News
विज्ञापन
ज्योतिष आज जिनका जन्मदिन है

12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

मणी पुरोहित मणी पुरोहित
11 अक्टूबर 2026, 10:17 pm 1 मिनट पढ़ें 293 व्यूज़
सेव
12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें
12 अक्तूबर जन्मदिन भविष्यफल 2026
12 October Birthday: हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख-समृद्धि प्रदान करें। इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) से 12 अक्तूबर को जन्मे जातक कैसे होते हैं और उनको जीवन में कितने उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

 

12 October Birthday: जानिए आपके जन्मदिन से जुड़े मूलांक 3 के बारे में 

13 अक्तूबर को जन्में जातक का मूलांक 3 होगा। अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 3 का स्थान तीसरा है। मूलांक 3 को ज्ञान, विस्तार और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। इस अंक का प्रतिनिधित्व ग्रहों के गुरु बृहस्पति (Jupiter) करते हैं।

 

जाने मूलांक 3 के जातकों की रोचक बातें

बृहस्पति के प्रभाव के कारण मूलांक 3 के जातकों में अद्वितीय गुण पाए जाते हैं। आप अपने कार्यों के प्रति अत्यंत समर्पित और कार्यकुशल होते हैं। आप निष्कपट हृदय और उच्च तार्किक क्षमता वाले व्यक्ति हैं। दार्शनिक स्वभाव होने के बावजूद आपमें एक विशेष स्फूर्ति बनी रहती है। आप सदैव पूर्णता (Perfection) की तलाश में रहते हैं। यही कारण है कि अव्यवस्था होने पर आप तनाव महसूस करने लगते हैं। आप अनुशासन प्रिय हैं, हालांकि कभी-कभी यह स्वभाव आपको दूसरों के प्रति सख्त या तानाशाह भी बना देता है।

भाग्योदय: मूलांक 3 के जातकों का भाग्योदय प्रायः 21वें वर्ष में होता है, और 30वें वर्ष तक आप विशेष कीर्ति प्राप्त कर लेते हैं।

 

शुभ अंक, रंग और दिन (Quick Guide)

शुभ दिनांक: 3, 12, 21, 30

शुभ अंक: 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष: 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

शुभ रंग: पीला, सुनहरा और गुलाबी

ईष्टदेव: देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु

 

ये भी पढ़ें

कैसा रहेगा यह वर्ष? (वार्षिक भविष्यफल)

यह वर्ष मूलांक 3 के जातकों के लिए अत्यंत सुखद और उपलब्धियों भरा रहने वाला है। अटके हुए कार्यों में गति आएगी और व्यावसायिक लाभ से आपका उत्साह बढ़ेगा। साझेदारी में नए काम की शुरुआत हो सकती है। शिक्षा, प्रतियोगिता और दूरसंचार क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, होटल व्यवसाय, संगीत, एनीमेशन और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में करियर के शानदार अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मकान या वाहन खरीदने पर धन व्यय हो सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य के होने के संकेत हैं। इस वर्ष आपको विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

 

विशेष उपाय: सफलता के अचूक मार्ग

वर्ष को अधिक शुभ और मंगलकारी बनाने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें और नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगें। गुरुजनों और माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को हरा चारा खिलाएं और कुत्ते को मीठी रोटी देकर उसकी सेवा करें। जल का अपव्यय न करें और अपने कपड़ों का दान करने से बचें। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

 

उम्र के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष

उम्र के जिस पड़ाव में आप प्रवेश करने जा रहे हैं उसके जोड़ को ही वर्षांक कहते हैं। वर्षांक के अनुसार आपके लिए वर्षफल निकलता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप आज के दिन 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं तो आपकी उम्र का जोड़ 8 होगा। ऐसे में अगर आपका वर्षांक 8 है तो आप 8 नम्बर पर अपना वर्षफल देखिए।

उम्र का जोड़ 1: यह वर्ष पद-प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे।

उम्र का जोड़ 2: कल्पनाशक्ति और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भावनात्मक फैसलों से बचें।

उम्र का जोड़ 3: स्वास्थ्य और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

उम्र का जोड़ 4: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उम्र का जोड़ 5: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्राएं और नए अवसर प्राप्त होंगे।

उम्र का जोड़ 6: वैवाहिक और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

उम्र का जोड़ 7: मानसिक तनाव और अकेलेपन की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उम्र का जोड़ 8: आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें।

उम्र का जोड़ 9: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

हरि ॐ

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहां दी गई जानकारी सामान्य, धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी विशिष्ट अनुष्ठान के लिए स्थानीय विद्वान पंडित से परामर्श लें। हिमाचल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
मणी पुरोहित
मणी पुरोहित Reporter

ज्योतिष आचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) हिमाचल प्रदेश के शीर्षस्थ वैदिक ज्योतिषी, एस्ट्रो-वास्तु विशेषज्ञ एवं अंकशास्त्री हैं। इनका परिवार पीढ़ियों से सनातन ज्योतिष साधना एवं वैदिक परंपरा को समर्पित रहा है, वर्तमान ...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पावन पूर्णिमा तिथि है (देव दीपावली एवं श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर ...

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 23 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, ...

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 व...

नशे के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत ने अभियुक्त करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है।

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप...

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को एक बार फिर आपदा प्रभावित घड़गूं और स...

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,0...

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के ल...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर के लिए नए बस रूट का विधिवत शुभारंभ किया।...

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर...

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क नेटवर्क को मजबूत करने और सेवाओं के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके तहत राजधानी ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख...

नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपमंडल ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन