ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 22 नवंबर 2026 02:21 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Lahaul Spiti News: त्रिलोकीनाथ के दरबार में पधारे लाहौल के आराध्य देवता राजा घेपन, देवी बोटी, देवी हिडिंबा और देवता 18 नाग सावधान! शाढ़ाबाई में 23 नवंबर की शाम बजेंगे आपातकालीन सायरन और दौड़ेंगी एंबुलेंस, प्रशासन कराएगा 'एयर रेड मॉक अभ्यास'; घबराएं नहीं, केवल पूर्वाभ्यास होगा Kullu News: कुल्लू के 31 गांव बने 'आदर्श ग्राम', अब 4 और गांवों की चमकेगी तस्वीर; डीसी ने ग्राम विकास कार्यों को लेकर पंचायतों को दिए सख्त निर्देश खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त हिमाचल: कुल्लू के 5 उपमंडलों में होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं, 30 नवंबर तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण Himachal News: हिमाचल विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ निवेश संवर्धन एवं सुविधा विधेयक-2026, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनेगी सिंगल विंडो अथॉरिटी Himachal News: पंकज राय बने हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिलाई शपथ Kangra News: मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के 41 बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण दल को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-आगरा और जयपुर की करेंगे सैर; थ्री-स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था Chamba News: गाड़ी सवार युवक से चिट्टा बरामद, वाहन जब्त कर आरोपी गिरफ्तार Himachal News: विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, डॉ. राजीव बिंदल ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए नए प्रभारी; देखें जिलेवार पूरी सूची Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ
Himachal News
विज्ञापन
आज का पंचांग ज्योतिष

21 नवंबर 2026 का पंचांग: तुलसी विवाह व शनि प्रदोष के महासंयोग में बरसेगी हरि-हर की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय

मणी पुरोहित मणी पुरोहित
21 नवंबर 2026, 08:15 am 1 मिनट पढ़ें 10 व्यूज़
सेव
21 नवंबर 2026 का पंचांग: तुलसी विवाह व शनि प्रदोष के महासंयोग में बरसेगी हरि-हर की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय
21 नवंबर 2026 का पंचांग | PHOTO: Himachal News

21 November 2026 ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन श्री हनुमान जी की उपासना को समर्पित होता है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है (जो 22 नवंबर प्रातः 04:56 बजे तक रहेगी, उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी)। आज के दिन रेवती नक्षत्र तथा सिद्धि योग का प्रभाव रहेगा। कार्तिक शुक्ल द्वादशी (तुलसी विवाह) और शनिवार के इस पावन संयोग पर भगवान शालिग्राम व माता तुलसी के पूजन तथा पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करने से शनि दोष शांत होता है और जीवन में सुख-सौभाग्य का वास होता है।

आज के दिन अगर आप भी आज कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो देखिए आज का पंचांग और जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त, और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल।

 

21 November 2026 Ka Panchang: ज्योतिषीय गणना, ग्रह और नक्षत्र

शक संवत: 1948 (पराभव संवत्सर)

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)

मास: पूर्णिमांत- कार्तिक, अमांत- कार्तिक

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: द्वादशी

दिन: शनिवार।

नक्षत्र: रेवती।

योग: सिद्धि।

करण: बव (सायं 05:50 बजे तक), उपरांत बालव।

प्रविष्टे: 06 मार्गशीर्ष।

ऋतु: वैदिक ऋतु - शरद, द्रिक ऋतु - हेमंत।

 

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति (शिमला, हिमाचल प्रदेश)

सूर्योदय: प्रातः 06:57 बजे।

सूर्यास्त: सायं 05:16 बजे।

चन्द्रोदय: दोपहर 02:47 बजे (21 नवंबर)।

चन्द्रास्त: देर रात्रि 04:08 बजे (22 नवंबर प्रातः)।

चन्द्र राशि: चंद्रमा मीन राशि में रहेगा।

सूर्य राशि: सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं।

 

21 नवंबर 2026 के मुख्य शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:19 से 06:08 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 से दोपहर 12:27 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01:49 से 02:30 बजे तक।

ये भी पढ़ें

गोधूलि मुहूर्त: सायं 05:16 से 05:42 बजे तक।

अमृत काल: रात्रि 10:15 से 11:48 बजे तक।

 

21 नवंबर 2026: राहुकाल और अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक (इस समय शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं)।

यम गण्ड: दोपहर 01:24 से 02:41 बजे तक।

कुलिक: प्रातः 06:57 से 08:15 बजे तक।

दुर्मुहूर्त: प्रातः 06:57 से 07:39 बजे तक एवं प्रातः 07:39 से 08:20 बजे तक।

वर्ज्यम्: दोपहर 01:05 से 02:38 बजे तक।

 

21 नवंबर 2026 के प्रमुख व्रत और पर्व

तुलसी विवाह (प्रबोधिनी द्वादशी): कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के पावन विवाह का महापर्व।

शनिवार व्रत एवं शनि देव उपासना: न्याय के देवता शनि देव की विशेष आराधना, छाया दान एवं हनुमान चालीसा पाठ।

रेवती नक्षत्र एवं सिद्धि योग: धार्मिक अनुष्ठान, मांगलिक पूजन एवं दान-पुण्य हेतु अत्यंत शुभ संयोग।

कार्तिक दीपदान: सायंकाल तुलसी चौरा, पीपल के वृक्ष एवं देवालयों में दीप प्रज्वलन।

 

21 नवंबर 2026 के लिए विशेष उपाय (Special Remedy)

कार्तिक शुक्ल द्वादशी (तुलसी विवाह) और शनिवार के पावन संयोग पर प्रातः स्नान के उपरांत भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विधिवत पूजन करें। तुलसी जी को लाल चुनरी व श्रृंगार सामग्री अर्पित करें तथा सायंकाल तुलसी जी और पीपल के वृक्ष के समीप शुद्ध घी व सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इसके साथ ही 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करें और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। आज के दिन काले तिल, उड़द की दाल, सरसों का तेल, कंबल या जूते-चप्पल का जरूरतमंद को दान करने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के कष्ट दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है।

|| हरी ॐ ||

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
मणी पुरोहित
मणी पुरोहित Reporter

ज्योतिष आचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) हिमाचल प्रदेश के शीर्षस्थ वैदिक ज्योतिषी, एस्ट्रो-वास्तु विशेषज्ञ एवं अंकशास्त्री हैं। इनका परिवार पीढ़ियों से सनातन ज्योतिष साधना एवं वैदिक परंपरा को समर्पित रहा है, वर्तमान ...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
22 November Birthday: जानिए 22 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
22 November Birthday: जानिए 22 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 22 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
22 नवंबर 2026 का पंचांग: रवि प्रदोष व्रत व अश्विनी नक्षत्र में बरसेगी भगवान शिव और सूर्य देव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
22 नवंबर 2026 का पंचांग: रवि प्रदोष व्रत व अश्विनी नक्षत्र में बरसेगी भगवान शिव और...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण और देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Lahaul Spiti News: त्रिलोकीनाथ के दरबार में पधारे लाहौल के आराध्य देवता राजा घेपन, देवी बोटी, देवी हिडिंबा और देवता 18 नाग हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahaul Spiti News: त्रिलोकीनाथ के दरबार में पधारे लाहौल के आराध्य देवता राजा घेपन,...

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पावन नगरी त्रिलोकनाथ धाम में आस्था, परंपरा और देव संस्कृति का एक अद्भुत व अलौकिक संगम देखने को मिला है।

पूरी खबर पढ़ें →
सावधान! शाढ़ाबाई में 23 नवंबर की शाम बजेंगे आपातकालीन सायरन और दौड़ेंगी एंबुलेंस, प्रशासन कराएगा 'एयर रेड मॉक अभ्यास'; घबराएं नहीं, केवल पूर्वाभ्यास होगा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
सावधान! शाढ़ाबाई में 23 नवंबर की शाम बजेंगे आपातकालीन सायरन और दौड़ेंगी एंबुलेंस, ...

जिला कुल्लू के भुंतर उपमंडल स्थित शाढ़ाबाई में 23 नवंबर की शाम को अचानक आपातकालीन सायरन गूंजेंगे और सुरक्षा बलों व एंबुलेंस की तेज आवाजाही देखने को...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: कुल्लू के 31 गांव बने 'आदर्श ग्राम', अब 4 और गांवों की चमकेगी तस्वीर; डीसी ने ग्राम विकास कार्यों को लेकर पंचायतों को दिए सख्त निर्देश हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: कुल्लू के 31 गांव बने 'आदर्श ग्राम', अब 4 और गांवों की चमकेगी तस्वीर; ...

जिला कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों को रफ्तार देने के उद्देश्य से उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में ज...

पूरी खबर पढ़ें →
खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त हिमाचल: कुल्लू के 5 उपमंडलों में होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं, 30 नवंबर तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त हिमाचल: कुल्लू के 5 उपमंडलों में होंगी आठ खेल प्रतियोगिता...

युवाओं को नशे के दलदल से दूर रखने और खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खेलो हिमाचल अभियान - चिट्टा मुक्त हिमाचल...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ निवेश संवर्धन एवं सुविधा विधेयक-2026, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनेगी सिंगल विंडो अथॉरिटी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ निवेश संवर्धन एवं सुविधा व...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शनिवार को प्रदेश में समावेशी, संतुलित, सतत एवं हरित औद्योगिकीकरण को गति देने के उद्देश्य से ‘हिमाचल प्रदेश निवेश संवर्धन ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: पंकज राय बने हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिलाई शपथ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: पंकज राय बने हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (HPERC) के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय को पद एव...

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के 41 बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण दल को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-आगरा और जयपुर की करेंगे सैर; थ्री-स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के 41 बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण द...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सुख-आश...

पूरी खबर पढ़ें →
Lahaul Spiti News: स्पीति के ‘कार्जे मड हाउस’ ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया हिमाचल का मान, शिलांग में मिला सस्टेनेबल टूरिज्म सिल्वर अवार्ड; पारंपरिक वास्तुकला और संस्कृति संरक्षण के प्रयासों को मिली नई पहचान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahaul Spiti News: स्पीति के ‘कार्जे मड हाउस’ ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया हिमाचल क...

स्पीति घाटी स्थित ‘कार्जे मड हाउस’ (Karze Mud House) को मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित ‘ग्लोबल रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म समिट एंड अवार्ड्स 2026’ मे...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन