Himachal News: पंकज राय बने हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिलाई शपथ
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (HPERC) के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सादे एवं गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पंकज राय को इस महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं नियामक जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्युत क्षेत्र के नियामक ढांचे को सुदृढ़ बनाने की जताई उम्मीद
शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का प्रमुख ऊर्जा राज्य है और ऐसे में विद्युत नियामक आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं प्रशासनिक दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के विद्युत क्षेत्र का नियामक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा उपभोक्ताओं एवं ऊर्जा क्षेत्र के हितों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सकेगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने दी बधाई
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी हैं।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
टिप्पणियाँ (0)