ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 09:36 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
International Kullu Dussehra 2026: आज होगा भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा से देव महाकुंभ का आगाज, 347 देवी-देवताओं का ढालपुर में महासंगम International Kullu Dussehra 2026: 347 देवी-देवताओं का महासंगम, 10 देशों के दल और पहली बार दिखेगा ड्रोन शो का रोमांच Kullu News: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए 50 विशेष बसों का बेड़ा मैदान में, ढालपुर से हरी झंडी Himachal Weather: 24 अक्तूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार Nishad Kumar: एशियाई पैरा खेलों में रचा इतिहास, ऊंची कूद में नया रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड Himachal News: लाहुल में चंद्रभागा नदी में गिरी गाड़ी, शादी में जा रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल Himachal News: सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने खेल और विकास योजनाओं के लिए खोला खजाना Panchakarma Treatment: सिरमौर में 89 आयुष केंद्रों से मजबूत हो रही पारंपरिक चिकित्सा, युवाओं को मिल रहा रोजगार Chamba News: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार: महिला की दर्दनाक मौत, पति और दो बच्चों सहित चार घायल Kullu News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार; अदालत ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा, मंडी में दर्ज जीरो एफआईआर पर कुल्लू पुलिस कर रही जांच
Himachal News
विज्ञापन
आज जिनका जन्मदिन है ज्योतिष

22 October Birthday: जानिए 22 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

मणी पुरोहित मणी पुरोहित
22 अक्टूबर 2026, 08:50 am 1 मिनट पढ़ें 3 व्यूज़
सेव
22 October Birthday: जानिए 22 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें
22 अक्तूबर जन्मदिन भविष्यफल 2026

22 October Birthday: हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख-समृद्धि प्रदान करें। इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 22 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) से 22 अक्तूबर को जन्मे जातक कैसे होते हैं और उनको जीवन में कितने उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

 

22 October Birthday: जानिए आपके जन्मदिन से जुड़े मूलांक 4 के बारे में 

22 अक्तूबर को जन्में जातक का मूलांक 4 होगा। अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 4 को विशिष्ट और क्रांतिकारी बदलावों का अंक माना जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है। इस अंक के जातक अपनी कुशाग्र बुद्धि और साहसी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

 

जाने मूलांक 4 के जातकों की रोचक बातें

आप दिल के बेहद कोमल और उदार होते हैं, हालांकि बाहर से आप थोड़े कठोर दिखाई दे सकते हैं। आपका भाग्य अक्सर उस तेज रफ्तार गाड़ी की तरह होता है जिसमें अचानक ब्रेक लग जाए, यानी जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन आते रहते हैं। इस अंक वाले अधिकांश लोग अपने परिवार का नाम रोशन करने वाले यानी 'कुलदीपक' होते हैं। आप जिद्दी और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता का हर कोई कायल होता है। जीवन के शुरुआती संघर्षों के बाद, विशेषकर 31वें वर्ष के बाद आपको लक्ष्यों में बड़ी सफलता मिलने लगती है।

 

शुभ अंक, रंग और दिन (Quick Guide)

शुभ दिनांक: 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक: 4, 8, 18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष: 2031, 2040, 2060

शुभ रंग: नीला, काला, भूरा

ईष्टदेव: भगवान श्री गणेश और श्री हनुमान

 

मूलांक 4 राशिफल: संघर्ष से सफलता की ओर, जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष

मूलांक 4 के जातकों के लिए यह वर्ष हर दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है, बस आपको थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। यदि आप नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं, तो अपनी योजनाओं को तब तक गुप्त रखें जब तक वे प्रभावी न हो जाएं। कम प्रयासों में भी आपको योजनाओं में अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति (Promotion) के योग बन रहे हैं। न्याय, बैंक, पुलिस, शिक्षा और विज्ञापन जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

इस वर्ष समाज में आपका कद बढ़ेगा और आपके शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष आश्चर्यजनक परिणाम लेकर आ सकता है। विवाह और संतान सुख की दृष्टि से समय बहुत ही सकारात्मक है। शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और आपके मित्र वर्ग का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह वर्ष उत्तम रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

 

विशेष उपाय: सफलता की राह होगी आसान

वर्ष को और भी अधिक शुभ बनाने के लिए भगवान गणेश की आराधना करें और नियमित रूप से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। अपने पुराने या पहने हुए वस्त्रों का दान न करें। घर में कोई भी जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। घर में गोमूत्र मिलाकर पोछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। तुलसी के पौधे को नियमित रूप से जल दें। गले में पीले रंग का धागा धारण करें और अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।

 

उम्र के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष

उम्र के जिस पड़ाव में आप प्रवेश करने जा रहे हैं उसके जोड़ को ही वर्षांक कहते हैं। वर्षांक के अनुसार आपके लिए वर्षफल निकलता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप आज के दिन 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं तो आपकी उम्र का जोड़ 8 होगा। ऐसे में अगर आपका वर्षांक 8 है तो आप 8 नम्बर पर अपना वर्षफल देखिए।

उम्र का जोड़ 1: यह वर्ष पद-प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे।

उम्र का जोड़ 2: कल्पनाशक्ति और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भावनात्मक फैसलों से बचें।

उम्र का जोड़ 3: स्वास्थ्य और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

उम्र का जोड़ 4: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उम्र का जोड़ 5: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्राएं और नए अवसर प्राप्त होंगे।

उम्र का जोड़ 6: वैवाहिक और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

उम्र का जोड़ 7: मानसिक तनाव और अकेलेपन की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उम्र का जोड़ 8: आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें।

उम्र का जोड़ 9: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

हरि ॐ

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहां दी गई जानकारी सामान्य, धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी विशिष्ट अनुष्ठान के लिए स्थानीय विद्वान पंडित से परामर्श लें। हिमाचल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
मणी पुरोहित
मणी पुरोहित Reporter

ज्योतिष आचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) हिमाचल प्रदेश के शीर्षस्थ वैदिक ज्योतिषी, एस्ट्रो-वास्तु विशेषज्ञ एवं अंकशास्त्री हैं। इनका परिवार पीढ़ियों से सनातन ज्योतिष साधना एवं वैदिक परंपरा को समर्पित रहा है, वर्तमान ...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
22 अक्तूबर 2026 का राशिफल: गुरु प्रदोष व वृद्धि योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
22 अक्तूबर 2026 का राशिफल: गुरु प्रदोष व वृद्धि योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य...

जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और चंद्र गोचर के आधार पर दिन की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का आकलन किया जाता है। हमारे दैनिक रा...

पूरी खबर पढ़ें →
22 अक्तूबर 2026 का पंचांग: आश्विन शुक्ल द्वादशी व गुरु पुष्य सम योग पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
22 अक्तूबर 2026 का पंचांग: आश्विन शुक्ल द्वादशी व गुरु पुष्य सम योग पर जानें शुभ म...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार का दिन है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। आज आश्विन ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu Dussehra: जब पूरे देश में उत्सव थमता है, तब देवभूमि में जागता है 375 साल पुराना देवलोक मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Kullu Dussehra: जब पूरे देश में उत्सव थमता है, तब देवभूमि में जागता है 375 साल पुर...

भारत भर में जब विजयादशमी की शाम रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतले जलकर राख हो जाते हैं और त्योहार का समापन मान लिया जाता है, ठीक उसी प्रहर हि...

पूरी खबर पढ़ें →
International Kullu Dussehra 2026: आज होगा भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा से देव महाकुंभ का आगाज, 347 देवी-देवताओं का ढालपुर में महासंगम मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
International Kullu Dussehra 2026: आज होगा भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा से देव मह...

देवभूमि कुल्लू एक बार फिर आस्था, समृद्ध परंपरा और देव संस्कृति के ऐतिहासिक महासंगम की साक्षी बनने जा रही है। बुधवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में अं...

पूरी खबर पढ़ें →
21 October Birthday: जानिए 21 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
21 October Birthday: जानिए 21 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, क...

पूरी खबर पढ़ें →
21 अक्तूबर 2026 का राशिफल: बुधवार को गणेश जी की किस राशि पर होगी कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
21 अक्तूबर 2026 का राशिफल: बुधवार को गणेश जी की किस राशि पर होगी कृपा, जानिए अपनी ...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
21 अक्तूबर 2026 का पंचांग: पापांकुशा एकादशी पर जानें शुभ मुहूर्त, पंचक समय, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
21 अक्तूबर 2026 का पंचांग: पापांकुशा एकादशी पर जानें शुभ मुहूर्त, पंचक समय, राहुका...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश, भगवान श्री हरि विष्णु और बुध देव को समर्पित होता है। आज आश्व...

पूरी खबर पढ़ें →
International Kullu Dussehra 2026: 347 देवी-देवताओं का महासंगम, 10 देशों के दल और पहली बार दिखेगा ड्रोन शो का रोमांच हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
International Kullu Dussehra 2026: 347 देवी-देवताओं का महासंगम, 10 देशों के दल और ...

देवभूमि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक परंपराओं और लोक संस्कृति का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव इस वर्ष वैश्विक सांस्कृ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए 50 विशेष बसों का बेड़ा मैदान में, ढालपुर से हरी झंडी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए 50 विशेष बसों का बेड़ा मैदान में, ढाल...

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर परिवहन व्यवस्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: 24 अक्तूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: 24 अक्तूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और ...

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक धूप खिलने और मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 औ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन