ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 11 अक्टूबर 2026 06:46 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुक्खू सरकार भरेगी 14 हजार पद, जानिए स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी सहित आज लिए ये बड़े फैसले CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार Himachal News: ऊना के पीरनिगाह के पास बाइक रेहड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, पोते और दादी की मौत, 6 अन्य घायल Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Himachal News: निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Himachal News
विज्ञापन
सियासत हिमाचल न्यूज कुल्लू

जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार

Team Himachal News Team Himachal News
11 अक्टूबर 2026, 05:42 pm 1 मिनट पढ़ें 1 व्यूज़
सेव

BJP Himachal: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू के पतलीकूहल में आयोजित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के करीब चार साल के कार्यकाल में प्रदेश विकास के मार्ग से भटककर कुशासन, कुप्रबंधन, कुनीति और कुव्यवस्था का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए खुले दिल से भेजी जा रही हजारों करोड़ रुपये की राशि का भी यह सरकार सही समय पर उपयोग नहीं कर पा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र पर लगाए जाने वाले आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अपनी प्रशासनिक विफलताओं और नाकामियों को छिपाने के लिए दिल्ली पर दोष मढ़ना बंद करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल को सड़क, रेल, स्वास्थ्य, उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व सहायता दी है, लेकिन राज्य सरकार की लचर कार्यशैली के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं।

 

स्वास्थ्य ढांचे के विकास में नाकाम रही राज्य सरकार

स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत हिमाचल को लगभग 360 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके तहत 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने थे, जिनमें से अभी तक केवल एक का निर्माण पूरा हो पाया है। इसी प्रकार 12 इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स में से केवल एक और 73 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में से एक भी यूनिट अभी तक संचालित नहीं हो पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूरे न होने से स्वीकृत बजट के उपयोग को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

 

ऊना बल्क ड्रग पार्क और केंद्रीय परियोजनाओं पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें

ऊना में बनने वाले महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये की सहायता का प्रावधान किया है और 225 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की जा चुकी है, लेकिन राज्य सरकार अभी तक केवल 12 करोड़ रुपये के आसपास ही राशि खर्च कर पाई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय स्वीकृतियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण यह महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।


521 करोड़ रुपये में से केवल 52 प्रतिशत राशि ही खर्च पाई प्रदेश सरकार 

इसके अलावा उन्होंने 15वें वित्त आयोग के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मिले 521 करोड़ रुपये में से केवल 52 प्रतिशत राशि ही उपयोग होने का दावा किया। उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल परियोजना और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इनके लिए हरसंभव संसाधन जुटाए हैं, लेकिन राज्य स्तर पर भूमि अधिग्रहण और समन्वय के स्तर पर अपेक्षित तेजी नहीं दिख रही है।

 

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर जताई खुशी

हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की शानदार सफलता पर नड्डा ने कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला नगर निगम, मंडी और अन्य शहरी निकायों के साथ-साथ जिला परिषद चुनावों में भी भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन परिणामों से उत्साहित होकर अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने में जुट जाएं।

 

सम्मेलन में ये भी हुए शामिल

सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद और कुल्लू से भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक ने रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल और बजट पर उठाए सवाल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक न...

स्पीति भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक द्वारा रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल, बैटरी सुरक्षा और ट्राइबल सब-प्लान बजट पर उठाए गए गंभीर सवालों से जुड...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्याय...

एनएलयू शिमला के दीक्षांत समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का संबोधन, न्यायिक निर्णयों पर उनके विचार और दिग्गजों को मानद उपाधि दिए जाने से जुड़ी...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मेमे फाउंडेशन उठाएगी गरीब मरीजों के इलाज का खर्च लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मे...

केलांग जिला अस्पताल में लाला मेमे फाउंडेशन द्वारा आयोजित मुफ्त नेत्र शिविर, 350 मरीजों की जांच और गरीब मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन की घोषणा पर विस्तृत र...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्...

केलांग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा ICMR-CHAMP अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास, सुविधाओं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों पर विस्तृत र...

पूरी खबर पढ़ें →
सियासत
सियासत
जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे, सुक्खू सरकार पर लगाए गए विकास संबंधी आरोपों और स्थानीय निकाय चुनावों की जीत पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
शिमला
शिमला
Nerwa Public School: किताबों से आगे, अनुभवों की दुनिया... छात्रों ने चार दिवसीय शै...

नेरवा पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए आयोजित चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण, अमृतसर, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और वाघा बॉर्डर दौरे पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी...

हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिनों के मौसम के पूर्वानुमान, भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी और लाहौल-स्पीति पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी पर विस्तृत रिप...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुले समृद्धि के द्वार, 'तकनीकी रोजगार सेतु' से हिमाचल बना रहा डिजिटल पहचान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुले समृद्धि के द्वार, 'तकनीकी रोज...

हिमाचल प्रदेश में तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल, हिम एक्सेस प्लेटफॉर्म, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट और 35.34 करोड़ रुपये के बजट आवंटन पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Lahaul Spiti News: केलांग और उदयपुर में 13 व 14 अक्टूबर को 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम, सुनी जाएंगी जनसमस्याएं लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति
Lahaul Spiti News: केलांग और उदयपुर में 13 व 14 अक्टूबर को 'सरकार गांव के द्वार' क...

लाहौल-स्पीति जिले में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 'सरकार गाँव के द्वार' कार्यक्रम, क्लस्टर विभाजन और जनसमस्या निवारण योजना पर विस्तृत रिपो...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: सुंदरनगर में संपन्न हुआ सर्व कामगार संगठन का राज्य स्तरीय सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन मंडी
मंडी
Mandi News: सुंदरनगर में संपन्न हुआ सर्व कामगार संगठन का राज्य स्तरीय सम्मेलन, नई ...

सुंदरनगर में सर्व कामगार संगठन के राज्य सम्मेलन, नई कार्यकारिणी के गठन और कामगारों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन