ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 3 नवंबर 2026 06:45 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
विशेष खबरHimachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान Himachal News: धर्मशाला में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस Himachal News: धर्मशाला में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सांसद हरीश चंद्र मीणा ने उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर
Himachal News
विज्ञापन
कुल्लू

Himachal News: उच्चतर शिक्षा को रोजगार और अनुसंधान से जोड़ना समय की मांग, कुल्लू में प्राचार्यों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
19 सितंबर 2026, 04:07 pm 1 मिनट पढ़ें 115 व्यूज़
सेव
Himachal News: उच्चतर शिक्षा को रोजगार और अनुसंधान से जोड़ना समय की मांग, कुल्लू में प्राचार्यों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में उच्चतर शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक, समावेशी, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित रखने के बजाय इसे ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार, रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को कुल्लू के देव लोक रिसोर्ट बड़ाग्रां में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्राचार्य सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर कही।

'उच्चतर शिक्षा में सुधार' विषय पर आधारित इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के सर्वाधिक साक्षर राज्यों में शामिल है और राज्य सरकार अपने कुल वार्षिक बजट का 18 प्रतिशत हिस्सा अकेले शिक्षा क्षेत्र पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य महाविद्यालयों में केवल प्रशासनिक प्रमुख ही नहीं, बल्कि शैक्षणिक नेतृत्व की मुख्य धुरी हैं।

 


26 कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स शुरू

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को उच्चतर शिक्षा में बदलाव की आधारशिला बताते हुए कहा कि प्रदेश के 26 राजकीय महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में प्रदेश के 142 राजकीय महाविद्यालय उच्चतर शिक्षा के विस्तार को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों में 5,071 नियुक्तियां, पदोन्नतियां और नियमितीकरण किए गए हैं, जिनमें 144 प्राचार्य तथा 534 एसोसिएट व सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं। इसके अलावा लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक आचार्य के 373 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

 

50 कॉलेज होंगे डिजिटल, एआई और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों से जुड़ेंगे विद्यार्थी

ये भी पढ़ें

वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश के 50 राजकीय महाविद्यालयों का डिजिटल रूपांतरण किया जा रहा है, जहां डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल व लाइव क्लासरूम, आईसीटी लैब और सीसीटीवी सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 20 राजकीय महाविद्यालयों में चल रहे बी-वॉक पाठ्यक्रमों से पिछले पांच वर्षों में 1,914 विद्यार्थियों को रोजगार मिला है। अब इसका विस्तार 19 अन्य कॉलेजों में किया जा रहा है। आने वाले समय में कॉलेज की लैब के माध्यम से छात्रों को एआई, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजिटल ऑटोमेशन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ा जाएगा।

 

पीएम-उषा के तहत 179.75 करोड़ मंजूर, वाईएस परमार योजना से 147 छात्रों को मिला शिक्षा ऋण

आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 179.75 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों की सहायता के लिए शुरू की गई 'वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना' के माध्यम से अब तक 147 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय लाभ प्रदान किया गया है।

 

अंतर-महाविद्यालय रैंकिंग पुस्तिका का विमोचन

सम्मेलन के दौरान शिक्षा मंत्री ने अंतर-महाविद्यालय रैंकिंग पुस्तिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को सम्मानित किया। टीआर-1 श्रेणी में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर प्रथम, आरकेएमबी शिमला द्वितीय और संजौली तृतीय स्थान पर रहे। टीआर-2 श्रेणी में ठियोग प्रथम, भोरंज द्वितीय तथा सुन्नी तृतीय रहे। वहीं टीआर-3 श्रेणी में दाड़लाघाट पहले, धनेटा दूसरे और संगड़ाह तीसरे स्थान पर रहा। पुस्तकालय रैंकिंग में हमीरपुर, रामपुर, जोगिन्दरनगर और धर्मशाला महाविद्यालय संयुक्त रूप से अव्वल रहे। इस अवसर पर निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. सुनीता सिंह ने शिक्षा विभाग की उपलब्धियों का ब्योरा रखा।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
3 November Birthday: जानिए 3 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
3 November Birthday: जानिए 3 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 3 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
3 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
3 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में चमकेगा इन राशियों का भ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 3 नवंबर, सन् 2026 ई॰ है। आज संकटम...

पूरी खबर पढ़ें →
3 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में मंगल-हनुमान कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
3 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में मंगल-हनुमान कृपा, जाने...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष खबरHimachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विक...

वर्ष 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सामरिक एवं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त (DC) के रूप में ...

पूरी खबर पढ़ें →
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जान...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित होता है। आज कार्त...

पूरी खबर पढ़ें →
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि, वैभव और सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी मां महालक्ष्मी तथा शुक्र देव को समर...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

जिला चम्बा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के विशेष जांच दल (SIU) को एक और सफलता हाथ लगी है।

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन