Himachal News: बैजनाथ में 20 तारीख से लापता महिला का शव बिनवा खड्ड में बरामद, सनसनी
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल से एक दुखद समाचार सामने आया है। बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनवा खड्ड में एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान अंजू कुमारी (37 वर्ष), निवासी रक्कड़ के रूप में की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजू कुमारी बीते 20 तारीख से अपने घर से लापता चल रही थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई अता-पता नहीं चला, तो उन्होंने 23 तारीख को बैजनाथ पुलिस थाना में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लापता महिला की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान बिनवा खड्ड में महिला का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में करवाया है। पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से सूक्ष्मता के साथ छानबीन की जा रही है।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
टिप्पणियाँ (0)