ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 10 नवंबर 2026 08:12 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal Weather: 12 और 13 नवंबर को करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; अलर्ट जारी ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक अवस्थी ने रचा इतिहास, बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के महापौर Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HPRCA को दिए भर्ती में तेजी लाने के निर्देश Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और पशु चिकित्सालय बंद कर जनता पर डाला बोझ Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा था कैरी बैग विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम हिमाचल न्यूज

Himachal Weather: 12 और 13 नवंबर को करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; अलर्ट जारी

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
10 नवंबर 2026, 07:06 pm 1 मिनट पढ़ें 4 व्यूज़
सेव
Himachal Weather: 12 और 13 नवंबर को करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; अलर्ट जारी

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर निचले इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास बना हुआ है, वहीं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 नवंबर को ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के प्रबल आसार हैं। इसके साथ ही कई जिलों में तेज अंधड़ और आसमानी बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 

ऊना में पारा 32 डिग्री तो कुकुमसेरी में शून्य से नीचे  

प्रदेश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि निचले मैदानी क्षेत्र ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वर्तमान में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम पारा -1 से 9 डिग्री, मध्य पर्वतीय इलाकों में 7 से 13 डिग्री और मैदानी क्षेत्रों में 8 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

 

अगले 24 से 48 घंटों में बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन बारिश और बर्फबारी के बाद पारे में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की तीव्र गिरावट आने से समूचे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें

 

12 और 13 नवंबर को इन जिलों में अंधड़ व बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग के क्षेत्रवार पूर्वानुमान के अनुसार 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं 13 नवंबर को इस मौसमी गतिविधि का दायरा बढ़कर शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा तक फैल जाएगा। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी 12 और 13 नवंबर को तेज बर्फीली हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मैदानी व निचले इलाकों में 12 व 13 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 10 से 14 नवंबर के दौरान ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी रहने के आसार हैं।

 

किसानों-बागवानों को फसलों के बचाव की सलाह

मौसम विभाग ने तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए आम जनता, किसानों और बागवानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। बागवानों और किसानों को खेतों में कटी हुई फसलों को खुले में न छोड़ने, उन्हें तिरपाल से अच्छी तरह बांधकर सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा कमजोर पौधों को सहारा देने की सलाह दी गई है।

 

खराब मौसम में एहतियात बरतने के निर्देश

स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने, कच्चे ढांचों से दूर रहने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग रखने की हिदायत दी गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के इस नए दौर के बाद राज्यभर में कड़ाके की शीत लहर तेज होने की संभावना है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक अवस्थी ने रचा इतिहास, बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के महापौर दुनिया
दुनिया
ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक अवस्थी ने रचा इतिहास, बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भा...

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी कहे जाने वाले मंडी शहर के होनहार बेटे अभिषेक अवस्थी ने सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश व देश ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HPRCA को दिए भर्ती में तेजी लाने के निर्देश हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्...

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से आरंभ होने वाले नए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों के 3...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और पशु चिकित्सालय बंद कर जनता पर डाला बोझ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और...

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिले के आनी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रदेश ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत लंबागांव विकास खंड की अपर लंबागांव पंचायत के जगणी गांव में मंगलवार सुबह एक 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध प...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और ...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भैया दूज के पावन पर्व पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए 11 नवंबर 2026 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा था कैरी बैग हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा थ...

धनोटू थाना की टीम ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर नौलखा के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बस की तलाशी लेते हुए 6.930 ग्राम चिट्टे के साथ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: केलांग में 15 नवंबर को मनेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, विद्यालयों में सजेगी लाहौल की लोक संस्कृति की छटा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: केलांग में 15 नवंबर को मनेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, विद्याल...

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' का जिला स्तरीय आयोजन धूम...

पूरी खबर पढ़ें →
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 10 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल ज्योतिष
ज्योतिष
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वा...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन