ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 10 नवंबर 2026 06:43 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HPRCA को दिए भर्ती में तेजी लाने के निर्देश Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और पशु चिकित्सालय बंद कर जनता पर डाला बोझ Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा था कैरी बैग विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज मंडी

Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा था कैरी बैग

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
10 नवंबर 2026, 05:16 pm 1 मिनट पढ़ें 6 व्यूज़
सेव
Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा था कैरी बैग
चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस।

Mandi News: धनोटू थाना की टीम ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर नौलखा के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बस की तलाशी लेते हुए 6.930 ग्राम चिट्टे के साथ एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात धनोटू पुलिस की विशेष टीम ने नौलखा फोरलेन पर कड़ा नाका लगा रखा था और मंडी व कुल्लू की ओर जाने वाले तमाम वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मध्यरात्रि करीब 12:20 बजे चंडीगढ़ से मनाली जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस कर्मी बस के भीतर सवारियों के सामान की तलाशी ले रहे थे, तो सीट नंबर 28 पर बैठा युवक पुलिस को देखते ही घबराने लगा। वह हड़बड़ाहट में अपने हाथ में पकड़े कैरी बैग को सीट के नीचे छिपाने का प्रयास करने लगा।

युवक की संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार उसके कैरी बैग की तलाशी ली। बैग की गहन जांच करने पर उसमें रखे एक गर्म स्वैटर के भीतर शातिराना तरीके से लपेटा हुआ पॉलीथिन का एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को खोलने पर उसमें सफेद रंग का नशीला पदार्थ पाया गया। पुलिस टीम ने जब मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से इसका वजन किया, तो यह कुल 6.930 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को तुरंत कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर सील कर दिया।

ये भी पढ़ें

 

बल्ह तहसील के कसारला गांव का है आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आदित्य, निवासी गांव कसारला, डाकघर रत्ती, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

जानिए क्या कहते हैं एसपी मंडी

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस बात की कड़ियां जोड़ रही है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप बाहरी राज्य से किससे खरीदकर लाया था और इसे स्थानीय स्तर पर किसे बेचा जाना था।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HPRCA को दिए भर्ती में तेजी लाने के निर्देश हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्...

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से आरंभ होने वाले नए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों के 3...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और पशु चिकित्सालय बंद कर जनता पर डाला बोझ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और...

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिले के आनी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रदेश ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत लंबागांव विकास खंड की अपर लंबागांव पंचायत के जगणी गांव में मंगलवार सुबह एक 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध प...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और ...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भैया दूज के पावन पर्व पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए 11 नवंबर 2026 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: केलांग में 15 नवंबर को मनेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, विद्यालयों में सजेगी लाहौल की लोक संस्कृति की छटा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: केलांग में 15 नवंबर को मनेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, विद्याल...

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' का जिला स्तरीय आयोजन धूम...

पूरी खबर पढ़ें →
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 10 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल ज्योतिष
ज्योतिष
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वा...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन