ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 05:20 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत Kullu News: मणिकर्ण घाटी में दो किलो चरस समेत एक महिला गिरफ्तार Himachal News: दिवाली पर हिमाचल के कर्मचारियों को 5% DA का तोहफा, क्लास फोर को मिलेंगे 10 हजार रुपये, 1000 रुपए बढ़ा आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर का मानदेय Himachal News: हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, चम्बा नहीं जा सके सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में 32 डिग्री पार Himachal News: हिमाचल में छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले Shimla News: चौपाल-नेरवा मार्ग पर 120 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, सिरमौर के युवक की दर्दनाक मौत Shimla News: पूर्व एसएसपी संजीव कुमार गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग का केस दर्ज Himachal News: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त Kangra News: थुरल में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज

Himachal News: दिवाली पर हिमाचल के कर्मचारियों को 5% DA का तोहफा, क्लास फोर को मिलेंगे 10 हजार रुपये, 1000 रुपए बढ़ा आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर का मानदेय

Team Himachal News Team Himachal News
23 अक्टूबर 2026, 04:21 pm 1 मिनट पढ़ें 3 व्यूज़
सेव
Himachal News: दिवाली पर हिमाचल के कर्मचारियों को 5% DA का तोहफा, क्लास फोर को मिलेंगे 10 हजार रुपये, 1000 रुपए बढ़ा आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर का मानदेय
सचिवालय शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारियों के लिए डीए का ऐलान करते हुए।

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने दिवाली के पावन अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की। 1 फीसदी डीए पहले का लंबित था, जिसे जोड़कर कर्मचारियों को अब कुल 5 प्रतिशत डीए मिलेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी (क्लास फोर) कर्मचारियों के लिए विशेष राहत की घोषणा करते हुए 5 फीसदी डीए के साथ 10,000 रुपये देने का ऐलान किया। सीएम ने स्पष्ट किया कि इस फैसले की औपचारिक अधिसूचना आज ही जारी कर दी जाएगी।

सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। पहले से बचे 1 प्रतिशत डीए में 4 फीसदी और जोड़कर कुल 5 फीसदी डीए देने का फैसला लिया गया है। वहीं, क्लास फोर कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए डीए के साथ 10-10 हजार रुपये की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी।

 

हिमाचल अगले 3 साल में देश का नंबर-1 हेल्थ मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य का ढांचा तेजी से बदल रहा है और अगले 2 से 3 वर्षों के भीतर हिमाचल प्रदेश देश का नंबर-1 स्वास्थ्य मॉडल बनेगा। आईजीएमसी शिमला, टांडा, नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। इन चारों प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो चुकी है, जिसके तहत अब तक 600 से 700 सफल रोबोटिक ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

 

एम्स दिल्ली की तर्ज पर ऑटोमेशन लैब

सीएम ने ऐलान किया कि दिल्ली एम्स की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी 28 से 30 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ऑटोमेशन लैब स्थापित की जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की उपलब्धता पहले के 35 प्रतिशत से बढ़कर अब 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि रेडियोग्राफरों के सभी रिक्त पद भर दिए गए हैं और 1000 स्टाफ नर्सों की भर्ती पूरी की जा चुकी है। 31 मार्च 2027 तक सभी मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत स्टाफ तैनात करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें

 

पीजी की 597 सीटें और देश का पहला पैरामेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले पीजी की मात्र 277 सीटें थीं, जिसे केंद्र से मंजूरी दिलवाकर 320 नई सीटें जोड़ी गईं। अब प्रदेश में पीजी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 597 हो गई है। हमीरपुर में देश का पहला पैरामेडिकल कॉलेज शुरू किया गया है, जिसका पहला बैच वर्ष 2028 में निकलेगा। इसके अलावा सीनियर रेजिडेंट (SR) का मानदेय 65 हजार रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 लाख 20 हजार रुपये किया गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा चुकी है।

 

जारी रहेगी ओपीएस

प्रदेश की आर्थिकी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय अनुशासन कायम करने के लिए सरकार ने कड़े फैसले लेते हुए ट्रेजरी को पांच दिन बंद रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद करने से राज्य को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है। अगर यह ग्रांट मिलती रहती, तो हिमाचल इसी साल आत्मनिर्भर बन जाता। सीएम ने दो टूक कहा कि हर चुनौती का सामना मजबूती से किया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना (OPS) कर्मचारियों को दी जा चुकी है और यह आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


1000 रुपए बढ़ा आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर का मानदेय

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के मानदेय में 1000 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 22 अक्तूबर, 2026 को आदेश जारी किए हैं। बढ़ा हुआ मानदेय पहली नवंबर, 2026 से लागू होगा। बता दें कि आंगनबाड़ी वर्करों को अब 10,500 रुपए के बजाय 11,500 रुपए, आंगनबाड़ी हेल्परों का मानदेय 5,800 रुपए से बढ़ाकर 6,800 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। 

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Chamba News: रावी में गिरी पिकअप, युवक की दर्दनाक मौत

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। ढकोग-बन्नी मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: मणिकर्ण घाटी में दो किलो चरस समेत एक महिला गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: मणिकर्ण घाटी में दो किलो चरस समेत एक महिला गिरफ्तार

जिला डिटेक्शन सेल कुल्लू की टीम ने मणिकर्ण घाटी के बरशैणी-तोष सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक महिला को 2.022 किलोग्राम चरस की भारी खेप के साथ गिरफ्तार...

पूरी खबर पढ़ें →
23 October Birthday: जानिए 23 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
23 October Birthday: जानिए 23 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 23 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
23 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शुक्र प्रदोष व ध्रुव योग में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
23 अक्तूबर 2026 का राशिफल: शुक्र प्रदोष व ध्रुव योग में चमकेगी इन राशियों की किस्म...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
23 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, पंचक स्थिति, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
23 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, पंचक स्थिति, राहुकाल और विशेष उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित हो...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu Dussehra: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से दुनिया तक पहुंच रही हिमाचल की संस्कृति, बोले मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu Dussehra: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से दुनिया तक पहुंच रही हिमाचल की संस्कृ...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की धूम के बीच ढालपुर का रथ मैदान गुरुवार को वैश्विक संस्कृतियों के अनूठे संगम का गवाह बना। ग्लोबल डांस कार्यक्रम म...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, चम्बा नहीं जा सके सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, चम्बा नहीं जा सके सीएम सुखविंदर सिंह स...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चम्बा दौरा हैलीकॉप्टर में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गया। मुख्यमंत्री को शिमला के अन्नाडेल मैदान से ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में 32 डिग्री पार हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे ...

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में पारा ल...

पूरी खबर पढ़ें →
Power Cut: कांगड़ा के शाहपुर और मंडी शहर के इन इलाकों में 24 अक्टूबर को रहेगी बिजली बंद हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Power Cut: कांगड़ा के शाहपुर और मंडी शहर के इन इलाकों में 24 अक्टूबर को रहेगी बिजल...

कांगड़ा और मंडी जिला के कई इलाकों में शनिवार, 24 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी। कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल में छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल में छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा (HPPS) के छह अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। का...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन