ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 11 अक्टूबर 2026 07:10 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुक्खू सरकार भरेगी 14 हजार पद, जानिए स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी सहित आज लिए ये बड़े फैसले CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार Himachal News: ऊना के पीरनिगाह के पास बाइक रेहड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, पोते और दादी की मौत, 6 अन्य घायल Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज

Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
11 अक्टूबर 2026, 06:18 pm 1 मिनट पढ़ें 1 व्यूज़
सेव
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि लोकतंत्र मंत न्याय केवल अदालती आदेशों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता, समझदारी और जमीनी परिस्थितियों की सही समझ भी उतनी ही जरूरी है। जब न्यायिक फैसलों के कारण जनहित में शुरू की गई सरकारी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में बाधा आती है, तो उनके व्यापक प्रभावों पर पुनर्विचार करना आवश्यक हो जाता है। मुख्यमंत्री रविवार को हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कुछ न्यायिक फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि कई बार भर्ती नियमों में स्पष्ट प्रावधान न होने के बावजूद आर्थिक लाभ देने के निर्देश दिए जाते हैं, जिससे राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2003 में सरकार ने अनुबंध आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को वरिष्ठता और वेतन वृद्धि का लाभ न देने का नीतिगत निर्णय लिया था। हालांकि, करीब दो दशक बाद अदालत ने भर्ती नियमों में संबंधित प्रावधान न होने के बावजूद वित्तीय लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्वाचित सरकार अपने कर्मचारियों को आर्थिक लाभ देने से कभी पीछे नहीं हटना चाहती, लेकिन उसे स्थापित नियमों के साथ-साथ सरकारी खजाने की वास्तविक स्थिति और वित्तीय संसाधनों का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है।


सुक्खू ने जोर देकर कहा कि सरकारी नीतियों और न्यायिक फैसलों के बीच एक स्वस्थ संतुलन होना बेहद जरूरी है, ताकि विकास कार्य और जनहित से जुड़ी योजनाएं प्रभावित न हों। उन्होंने यह भी कहा कि कानून का वास्तविक उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्गों को न्याय दिलाना और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा का भरोसा कायम करना है।

 


पहाड़ी क्षेत्रों में खेल मैदानों के साझा उपयोग और अधोसंरचना पर बल

ये भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बड़े खेल मैदानों का निर्माण करना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में स्कूलों और स्थानीय समुदायों के खेल मैदानों का साझा उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का सबसे बेहतर इस्तेमाल हो सके। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय की अनुमति और निर्धारित शर्तों के तहत सरकारी स्कूल के मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार पांच लाख रुपये का भुगतान किया है।


मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से एनएलयू शिमला को शिक्षा और शोध के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कानून के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में आधुनिक तकनीक सीखने और बदलते समय के अनुरूप खुद को तैयार करने की सलाह दी।

 

मेधावी छात्रों को मिले गोल्ड मेडल और दिग्गजों को मानद उपाधि

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित कीं। समारोह का मुख्य आकर्षण देश के न्यायिक जगत की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित करना रहा, जिसमें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान को विधि एवं न्याय के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 'डॉक्टर ऑफ लॉ' की मानद उपाधि से नवाजा गया।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक किन्नौर
किन्नौर
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों क...

किन्नौर के निचार उपमंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 47 विस्थापित परिवारों को भूमि मालिकाना पट्टे देने और सड़क ...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्र...

ऊना जिले के हरोली में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के शिलान्यास, न्यू हरोली विकास योजना और वाहन पासिंग सुविधाओं पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक ने रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल और बजट पर उठाए सवाल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक न...

स्पीति भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक द्वारा रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल, बैटरी सुरक्षा और ट्राइबल सब-प्लान बजट पर उठाए गए गंभीर सवालों से जुड...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मेमे फाउंडेशन उठाएगी गरीब मरीजों के इलाज का खर्च लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मे...

केलांग जिला अस्पताल में लाला मेमे फाउंडेशन द्वारा आयोजित मुफ्त नेत्र शिविर, 350 मरीजों की जांच और गरीब मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन की घोषणा पर विस्तृत र...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्...

केलांग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा ICMR-CHAMP अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास, सुविधाओं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों पर विस्तृत र...

पूरी खबर पढ़ें →
सियासत
सियासत
जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे, सुक्खू सरकार पर लगाए गए विकास संबंधी आरोपों और स्थानीय निकाय चुनावों की जीत पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
सियासत
सियासत
जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे, सुक्खू सरकार पर लगाए गए विकास संबंधी आरोपों और स्थानीय निकाय चुनावों की जीत पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
शिमला
शिमला
Nerwa Public School: किताबों से आगे, अनुभवों की दुनिया... छात्रों ने चार दिवसीय शै...

नेरवा पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए आयोजित चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण, अमृतसर, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और वाघा बॉर्डर दौरे पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी...

हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिनों के मौसम के पूर्वानुमान, भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी और लाहौल-स्पीति पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी पर विस्तृत रिप...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुले समृद्धि के द्वार, 'तकनीकी रोजगार सेतु' से हिमाचल बना रहा डिजिटल पहचान हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुले समृद्धि के द्वार, 'तकनीकी रोज...

हिमाचल प्रदेश में तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल, हिम एक्सेस प्लेटफॉर्म, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट और 35.34 करोड़ रुपये के बजट आवंटन पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन