ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 08:42 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: लाहुल में चंद्रभागा नदी में गिरी गाड़ी, शादी में जा रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल Himachal News: सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने खेल और विकास योजनाओं के लिए खोला खजाना Panchakarma Treatment: सिरमौर में 89 आयुष केंद्रों से मजबूत हो रही पारंपरिक चिकित्सा, युवाओं को मिल रहा रोजगार Chamba News: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार: महिला की दर्दनाक मौत, पति और दो बच्चों सहित चार घायल Kullu News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार; अदालत ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा, मंडी में दर्ज जीरो एफआईआर पर कुल्लू पुलिस कर रही जांच Himachal News: 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0' में हिमाचल प्रदेश ने मारी बाजी, देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में हुआ चयनित पांगी जाते समय तिन्दी फॉरेस्ट हाउस में रुके कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी: सुनी जनसमस्याएं, एफआरए कमेटियों के गठन और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के सख्त निर्देश सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले; आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे वीरभद्र सिंह, राजनीति ही नहीं प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का 19 अक्टूबर से हिमाचल दौरा: किन्नौर, लाहौल-स्पीति और पांगी के दुर्गम क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद Kullu News: बीमार पति को छोड़कर 9 महीने के मासूम बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज लाहौल-स्पीति

Himachal News: लाहुल में चंद्रभागा नदी में गिरी गाड़ी, शादी में जा रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
20 अक्टूबर 2026, 06:40 am 1 मिनट पढ़ें 3 व्यूज़
सेव
Himachal News: लाहुल में चंद्रभागा नदी में गिरी गाड़ी, शादी में जा रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल
लाहुल-स्पीति में तांदी के पास एक कार अनियंत्रित होकर चंद्रभागा नदी में जा गिरी
AI सारांश
  • तांदी गांव के पास अनियंत्रित होकर चंद्रभागा नदी में गिरी गाड़ी, 3 की मौत और 4 घायल।
  • मृतकों में सलग्रां गांव के दो सगे भाई भी शामिल।
  • सभी चार घायलों को इलाज के लिए सीएचसी उदयपुर में भर्ती करवाया गया।

Himachal News: जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति से बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तांदी गांव के समीप सोमवार को एक हरियाणा नंबर की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी चंद्रभागा नदी में समा गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के वक्त वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र लाहुल-स्पीति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन (HR 03P 3251) तांदी गांव के पास अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे उफनती नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी मायड़ और स्थानीय पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

Himachal News: मरने वालों में एक ही घर के दो सगे भाई शामिल

ये भी पढ़ें

हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान सलग्रां निवासी शिव कुमार और अजय (दोनों पुत्र रूप सिंह) तथा कार्तिक पुत्र जारम चंद के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों सहित गांव के तीन होनहार युवकों की एक साथ मौत से पूरे सलग्रां क्षेत्र में मातम छा गया है। 


दुर्घटना में ये हुए घायल 

दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों में रोहित पुत्र मदन लाल, पुष्पेंद्र पुत्र अमरनाथ, समीर पुत्र राम किशन और विवेक पुत्र देवी सिंह शामिल हैं। इनमें से रोहित, समीर और विवेक सलग्रां के रहने वाले हैं, जबकि वाहन चालक पुष्पेंद्र भुजुंड गांव का निवासी है।

 

घायलों का सीएचसी उदयपुर में उपचार जारी, इलाके में पसरा सन्नाटा

स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को नदी की खाई से बाहर निकाला और त्वरित उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शादी की खुशियों के बीच अचानक घटे इस भीषण हादसे ने पूरे लाहुल घाटी को झकझोर कर रख दिया है। 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
20 October Birthday: जानिए 20 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
20 October Birthday: जानिए 20 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 20 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
20 अक्तूबर 2026 का राशिफल: विजयादशमी के महायोग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
20 अक्तूबर 2026 का राशिफल: विजयादशमी के महायोग में चमकेगी इन राशियों की तकदीर, जान...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
20 October 2026 ka Panchang: विजयादशमी के पावन पर्व पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विजय प्राप्ति का विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
20 October 2026 ka Panchang: विजयादशमी के पावन पर्व पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल ...

पंचांग हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अवयवों से बना है- तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने खेल और विकास योजनाओं के लिए खोला खजाना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने खेल ...

हिमाचल प्रदेश के युवाओं और शिक्षा जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और रिक्त पदों...

पूरी खबर पढ़ें →
Panchakarma Treatment: सिरमौर में 89 आयुष केंद्रों से मजबूत हो रही पारंपरिक चिकित्सा, युवाओं को मिल रहा रोजगार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Panchakarma Treatment: सिरमौर में 89 आयुष केंद्रों से मजबूत हो रही पारंपरिक चिकित्...

हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को निरंत...

पूरी खबर पढ़ें →
19 October Birthday: जानिए 19 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
19 October Birthday: जानिए 19 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, क...

पूरी खबर पढ़ें →
19 अक्तूबर 2026 का राशिफल: महानवमी के सिद्ध योग में खुलेगा 4 राशियों की किस्मत का ताला, जानें अपनी राशि का पूरा हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
19 अक्तूबर 2026 का राशिफल: महानवमी के सिद्ध योग में खुलेगा 4 राशियों की किस्मत का ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है और आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की महानवमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज श...

पूरी खबर पढ़ें →
19 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
19 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित होता है। आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष क...

पूरी खबर पढ़ें →
Chamba News: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार: महिला की दर्दनाक मौत, पति और दो बच्चों सहित चार घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Chamba News: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार: महिला की दर्दनाक मौत, पत...

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तहत सलूणी-लंगेरा मार्ग पर शालियूंड मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। अनियंत्रित होकर एक कार गहरी खाई में जा ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार; अदालत ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा, मंडी में दर्ज जीरो एफआईआर पर कुल्लू पुलिस कर रही जांच हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार; अदालत ने 27 अक्टूबर त...

कुल्लू जिला पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के 48 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया है।...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन