ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 04:46 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: सुंदरनगर में 25 लाख की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन, बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत Kangra News: शाहपुर में खाई में गिरी बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत से दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया Himachal News: पंजाब के दो तस्करों से चिट्टा बरामद, कार भी जब्त Chamba News: युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शोक में डूबी पार्टी International Kullu Dussehra 2026: आज होगा भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा से देव महाकुंभ का आगाज, 347 देवी-देवताओं का ढालपुर में महासंगम International Kullu Dussehra 2026: 347 देवी-देवताओं का महासंगम, 10 देशों के दल और पहली बार दिखेगा ड्रोन शो का रोमांच Kullu News: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए 50 विशेष बसों का बेड़ा मैदान में, ढालपुर से हरी झंडी Himachal Weather: 24 अक्तूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार Nishad Kumar: एशियाई पैरा खेलों में रचा इतिहास, ऊंची कूद में नया रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड Himachal News: लाहुल में चंद्रभागा नदी में गिरी गाड़ी, शादी में जा रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज मंडी

Himachal News: सुंदरनगर में 25 लाख की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन, बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत

Team Himachal News Team Himachal News
22 अक्टूबर 2026, 03:19 pm 1 मिनट पढ़ें 4 व्यूज़
सेव
Himachal News: सुंदरनगर में 25 लाख की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन, बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत
सुंदरनगर में मोनोरेल का उद्घाटन करते बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को मंडी जिले के विकास खंड सुंदरनगर के अंतर्गत एचपी शिवा परियोजना के पलोहटा-II क्लस्टर में 25 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक मोनोरेल का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बागवानी मंत्री ने कहा कि मोनोरेल के माध्यम से बागवानों को खाद, उर्वरक और अन्य कृषि सामग्री पौधों तक पहुंचाने के साथ-साथ फसल तैयार होने पर फलों की ढुलाई में भारी सुगमता मिलेगी। इससे बागवानों के श्रम और समय दोनों की बचत होगी तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बागवानी कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

 

Himachal News: 1100 करोड़ से बदलेगी निचले क्षेत्रों की आर्थिकी

जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की एचपी शिवा परियोजना हिमाचल के निचले क्षेत्रों में बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिस पर लगभग 1,100 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के सात जिलों में करीब 6,000 हेक्टेयर भूमि में बागवानी गतिविधियों को विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडी जिले में लगभग 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी विकास का कार्य पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं और आगामी फरवरी माह तक निर्धारित क्षेत्र में पौधरोपण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

पलोहटा में जापानी फल की फ्यूयू किस्म के 13,386 पौधे रोपित

बागवानी मंत्री ने जानकारी दी कि पलोहटा-II क्लस्टर में 28.44 हेक्टेयर क्षेत्र को जापानी फल (पर्सिमन) की व्यावसायिक 'फ्यूयू' किस्म की खेती के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है। इस क्लस्टर में कुल 13,386 पौधे रोपे गए हैं, जिससे क्षेत्र के 85 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इन लाभार्थियों में 73 पुरुष और 12 महिला किसान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

 

पायलट प्रोजेक्ट सफल रहने पर लगेगी और मोनोरेल

मंत्री ने स्पष्ट किया कि विदेशों की तर्ज पर बागवानी विभाग द्वारा स्थापित यह मोनोरेल एक पायलट प्रोजेक्ट है। इसके धरातलीय परिणामों और तकनीकी उपयोगिता का विस्तृत आकलन किया जाएगा। यदि यह व्यवस्था सफल रहती है, तो भविष्य में प्रदेश के अन्य बागवानी क्लस्टरों में भी आवश्यकता के अनुसार ऐसी मोनोरेल सुविधाएं स्थापित की जाएंगी ताकि बागवानों को भारी बोझ उठाने से मुक्ति मिल सके।

 

बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किए गए 1.65 करोड़ रुपये

उन्होंने बताया कि पलोहटा-II क्लस्टर में बागवानी को गति देने के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे के विकास पर लगभग 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें भूमि सुधार व विकास पर करीब 32 लाख रुपये, सौर ऊर्जा आधारित बाड़बंदी पर 46.55 लाख रुपये तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित करने पर 85.94 लाख रुपये का व्यय शामिल है।

 

किसानों को कृषि सामग्री बांटी

क्लस्टर के किसानों को खेती के लिए जरूरी सामग्री भी मुहैया करवाई गई है। इसमें 61 क्विंटल नीम खली पर 1,03,999 रुपये, मल्च शीट पर 14,46,432 रुपये और जापानी फल की फ्यूयू किस्म के पौधों पर 20,59,544 रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 24,000 रुपये की लागत से पौधों की छंटाई के लिए 8 सेक्येटर, मनरेगा के तहत 5,32,180 रुपये तथा आवश्यक उर्वरकों की पूरी व्यवस्था की गई है।

 

विशेषज्ञों की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्यक्रम

इससे पूर्व जिला समन्वयक एचपी शिवा एवं विषय विशेषज्ञ उद्यान राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और परियोजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, निगम अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, बोर्ड उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी सहित अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Kangra News: शाहपुर में खाई में गिरी बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत से दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: शाहपुर में खाई में गिरी बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत से दो मासूम बेटिय...

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चमडेरा गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक गहर...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: पंजाब के दो तस्करों से चिट्टा बरामद, कार भी जब्त हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: पंजाब के दो तस्करों से चिट्टा बरामद, कार भी जब्त

जिला सिरमौर पुलिस ने थाना माजरा के अंतर्गत मिश्रवाला क्षेत्र में गश्त के दौरान पंजाब के दो युवकों को 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पु...

पूरी खबर पढ़ें →
Chamba News: युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शोक में डूबी पार्टी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Chamba News: युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, मुख्यमंत्र...

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के असमयिक निधन का समाचार सामने आने से समूचे कांग्रेस परिवार और समर्थकों में गहरा शो...

पूरी खबर पढ़ें →
22 October Birthday: जानिए 22 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
22 October Birthday: जानिए 22 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 22 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
22 अक्तूबर 2026 का राशिफल: गुरु प्रदोष व वृद्धि योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
22 अक्तूबर 2026 का राशिफल: गुरु प्रदोष व वृद्धि योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य...

जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और चंद्र गोचर के आधार पर दिन की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का आकलन किया जाता है। हमारे दैनिक रा...

पूरी खबर पढ़ें →
22 अक्तूबर 2026 का पंचांग: आश्विन शुक्ल द्वादशी व गुरु पुष्य सम योग पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
22 अक्तूबर 2026 का पंचांग: आश्विन शुक्ल द्वादशी व गुरु पुष्य सम योग पर जानें शुभ म...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार का दिन है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। आज आश्विन ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu Dussehra: जब पूरे देश में उत्सव थमता है, तब देवभूमि में जागता है 375 साल पुराना देवलोक मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Kullu Dussehra: जब पूरे देश में उत्सव थमता है, तब देवभूमि में जागता है 375 साल पुर...

भारत भर में जब विजयादशमी की शाम रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतले जलकर राख हो जाते हैं और त्योहार का समापन मान लिया जाता है, ठीक उसी प्रहर हि...

पूरी खबर पढ़ें →
International Kullu Dussehra 2026: आज होगा भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा से देव महाकुंभ का आगाज, 347 देवी-देवताओं का ढालपुर में महासंगम मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
International Kullu Dussehra 2026: आज होगा भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा से देव मह...

देवभूमि कुल्लू एक बार फिर आस्था, समृद्ध परंपरा और देव संस्कृति के ऐतिहासिक महासंगम की साक्षी बनने जा रही है। बुधवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में अं...

पूरी खबर पढ़ें →
21 October Birthday: जानिए 21 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
21 October Birthday: जानिए 21 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, क...

पूरी खबर पढ़ें →
21 अक्तूबर 2026 का राशिफल: बुधवार को गणेश जी की किस राशि पर होगी कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
21 अक्तूबर 2026 का राशिफल: बुधवार को गणेश जी की किस राशि पर होगी कृपा, जानिए अपनी ...

दैनिक राशिफल हमारे जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जन्मकुंडली में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन