ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 25 नवंबर 2026 08:23 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार शिक्षा मंत्री ने चीवा कैंची-देवरा सड़क का किया लोकार्पण, रियासती दौर से लंबित थी मांग; बोले- क्षेत्र में चल रहे 850 करोड़ के विकास कार्य Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी की 'ऑपरेशन सिंदूर' व सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में उबला हिमाचल, चंबा, कुल्लू और हमीरपुर में फूंके पुतले Manali News: जगतसुख की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने सहेली पर लगाए बड़े आरोप
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज

Himachal News: तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुले समृद्धि के द्वार, 'तकनीकी रोजगार सेतु' से हिमाचल बना रहा डिजिटल पहचान

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
11 अक्टूबर 2026, 03:03 pm 1 मिनट पढ़ें 72 व्यूज़
सेव
Himachal News: तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुले समृद्धि के द्वार, 'तकनीकी रोजगार सेतु' से हिमाचल बना रहा डिजिटल पहचान
तकनीकी शिक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर युवाओं को रोजगार से जोड़ती हिमाचल प्रदेश सरकार।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग ने छात्रों, शिक्षण संस्थानों और रोजगार प्रदाताओं को एक एकीकृत प्रणाली से जोड़ने के लिए 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल की शुरुआत की है। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और त्वरित बनाना है।

तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल युवाओं और उद्योगों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है। इस डिजिटल मंच पर छात्र अपनी प्रोफाइल, कौशल क्षमताएं, प्रशिक्षण और प्रमाणपत्रों का विवरण अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही वे उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपने प्लेसमेंट की स्थिति पर नजर भी रख सकते हैं।

 

164 शिक्षण संस्थान और दर्जनों नियोक्ता पोर्टल पर पंजीकृत

इस एकीकृत डिजिटल व्यवस्था के तहत अब तक राज्य के 164 संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 136 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), 18 पॉलिटेक्निक संस्थान, 5 इंजीनियरिंग कॉलेज और 5 फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता योग्य उम्मीदवारों की प्रोफाइल देखकर सीधे भर्ती प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इससे भर्ती प्रक्रिया में होने वाले अनावश्यक विलंब में कमी आई है और शिक्षण संस्थानों तथा उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।

 

हिम एक्सेस पोर्टल से 23 हजार से अधिक छात्रों की हुई स्किल मैपिंग

प्रदेश सरकार का 'हिम एक्सेस' (Him Access) प्लेटफॉर्म नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए एक सिंगल साइन-ऑन और डिजिटल पहचान प्रणाली के रूप में काम कर रहा है। हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से अब तक 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 23,054 छात्रों की कौशल मैपिंग (Skill Mapping) पूरी कर ली गई है। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर 97 नियोक्ता भी पंजीकृत हो चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म की मदद से इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर जैसे कुशल कामगारों की सेवाएं कम अवधि के कार्यों के लिए भी आसानी से प्राप्त की जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें

 

कजाकिस्तान और जापान की अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट से मिल रहा वैश्विक अनुभव

प्रदेश के मेधावी युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी दक्षता और आधुनिक कार्य संस्कृति से रूबरू कराने के लिए सरकार द्वारा एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत राज्य के आईटीआई संस्थानों के 30 प्रशिक्षुओं ने कजाकिस्तान के अल्माटी स्थित औद्योगिक संयंत्रों और कंपनियों की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। इसी क्रम में इंजीनियरिंग कॉलेजों के बी.टेक. के 44 मेधावी विद्यार्थियों ने जापान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, जेएएक्सए त्सुकुबा स्पेस सेंटर, साइबरडाइन रोबोटिक्स स्टूडियो, जेएएल एयरोस्पेस फैक्ट्री और क्योसेरा फैक्ट्री का दौरा कर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और उन्नत विनिर्माण तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

 

तकनीकी संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए 35.34 करोड़ रुपये जारी

राज्य सरकार प्रदेश के तकनीकी संस्थानों को अत्याधुनिक बनाने और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और आईटीआई संस्थानों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने विभिन्न तकनीकी संस्थानों के लिए 35.34 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। न्यू-एज आधारित व्यावसायिक शिक्षा, सॉफ्ट स्किल विकास और मजबूत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के बल पर हिमाचल प्रदेश देश के उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पावन पूर्णिमा तिथि है (देव दीपावली एवं श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर ...

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 23 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, ...

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 व...

नशे के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत ने अभियुक्त करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है।

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप...

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को एक बार फिर आपदा प्रभावित घड़गूं और स...

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,0...

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के ल...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर के लिए नए बस रूट का विधिवत शुभारंभ किया।...

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर...

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क नेटवर्क को मजबूत करने और सेवाओं के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके तहत राजधानी ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख...

नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपमंडल ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन