ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 10 अक्टूबर 2026 07:52 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुक्खू सरकार भरेगी 14 हजार पद, जानिए स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी सहित आज लिए ये बड़े फैसले CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार Himachal News: ऊना के पीरनिगाह के पास बाइक रेहड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, पोते और दादी की मौत, 6 अन्य घायल Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Himachal News: निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस BJP Himachal: संगठन की ताकत बैठकों में नहीं, जनता के बीच संघर्ष से दिखेगी। बोले राजीव बिंदल मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग: 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का महाप्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल Himachal Politics: मोदी-शाह ने देश में पैदा किया अघोषित आपातकाल, चुनाव आयोग को दी गई छूट पर कौल सिंह ठाकुर का तीखा हमला Kullu News: मनाली और कसोल के होटल से महिला सहित पंजाब के 4 आरोपी चिट्टे के साथ गिरफ्तार सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: सेब के खरीद मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी, 1 दिसंबर से बढ़ेंगे दूध के दाम
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज ऊना

Himachal News: ऊना के पीरनिगाह के पास बाइक रेहड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, पोते और दादी की मौत, 6 अन्य घायल

Team Himachal News Team Himachal News
10 अक्टूबर 2026, 06:39 pm 1 मिनट पढ़ें 5 व्यूज़
सेव
Himachal News: ऊना के पीरनिगाह के पास बाइक रेहड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, पोते और दादी की मौत, 6 अन्य घायल

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। पीरनिगाह मंदिर में माथा टेककर वापस लौट रहे पंजाब के एक परिवार की तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक तीन साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दादी और पोते को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

 

पंजाब के कपूरथला से दर्शन करने आया था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला जिले के भलथ गांव का एक परिवार शनिवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में दर्शन के लिए आया था। धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद परिवार के सभी आठ सदस्य अपनी मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन मंदिर से थोड़ी दूरी पर पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक रेहड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे में मृत पहचान तीन वर्षीय मासूम बच्चे अखिल और उसकी 65 वर्षीय दादी जिलो कुमारी (पत्नी लाभिया) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

 

छह लोग घायल, गंभीर रूप से घायल महिला पीजीआई रेफर

सड़क हादसे में परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों में लाड़ी (32 वर्ष), उनकी पत्नी हीना (30 वर्ष) और उनके बच्चे अभय (10 वर्ष), लक्ष्य (9 वर्ष), आरव (3 वर्ष) तथा अरुण (2 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में हीना के सिर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

 

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों में छाया मातम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धार्मिक यात्रा के दौरान घटे इस दुखद हादसे के बाद से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और कपूरथला स्थित उनके पैतृक गांव भलथ में भी मातम का माहौल छा गया है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुक्खू सरकार भरेगी 14 हजार पद, जानिए स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी सहित आज लिए ये बड़े फैसले हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुक्खू सरकार भरेगी 14 हजार पद, जानिए स्वर्ण पदक विजे...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक के प्रमुख फैसलों और बंपर भर्तियों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार ग्राउंड जीरो
ग्राउंड जीरो
CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मम...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कॉकच्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से की गई कड़ी कार्रवाई और 3000 से अधिक लोगों की हि...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसला...

कुल्लू जिले के भुंतर में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दिल्ली की महिला पर दर्ज एफआईआर और पुलिस जांच पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जु...

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला के झाड़माजरी गांव में 20 वर्षीय कंपनी कर्मी युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने और पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच पर विस...

पूरी खबर पढ़ें →
BJP Himachal: संगठन की ताकत बैठकों में नहीं, जनता के बीच संघर्ष से दिखेगी। बोले राजीव बिंदल सियासत
सियासत
BJP Himachal: संगठन की ताकत बैठकों में नहीं, जनता के बीच संघर्ष से दिखेगी। बोले रा...

कुल्लू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा ली गई संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश और कांग्रेस सरकार पर तीखे हमलों प...

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग: 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का महाप्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग: 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का महाप्रदर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 12 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने संबं...

पूरी खबर पढ़ें →
शिमला के 'वेला बॉबी' का जन्मदिन: रोज 3,000 मरीजों का पेट भरने वाले मसीहा, जिन्हें पत्नी ने किडनी देकर लौटाया नया जीवन; आपदा में बने थे संकटमोचक हिमाचल के गौरव
हिमाचल के गौरव
शिमला के 'वेला बॉबी' का जन्मदिन: रोज 3,000 मरीजों का पेट भरने वाले मसीहा, जिन्हें ...

हिमाचल के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले सरबजीत सिंह 'वेला बॉबी' के जन्मदिवस और उनके प्रेरणादायक सामाजिक कार्यों पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Politics: मोदी-शाह ने देश में पैदा किया अघोषित आपातकाल, चुनाव आयोग को दी गई छूट पर कौल सिंह ठाकुर का तीखा हमला सियासत
सियासत
Himachal Politics: मोदी-शाह ने देश में पैदा किया अघोषित आपातकाल, चुनाव आयोग को दी ...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह द्वारा देश में अघोषित आपातकाल के आरोपों और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्द...

पूरी खबर पढ़ें →
कुल्लू के नोरबू नेगी बने सिएरा लियोन में भारत के नए उच्चायुक्त: मनाली से यूनेस्को तक 29 साल का राजनयिक सफर, युवाओं के लिए बने मिसाल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
कुल्लू के नोरबू नेगी बने सिएरा लियोन में भारत के नए उच्चायुक्त: मनाली से यूनेस्को ...

कुल्लू जिले की मनाली तहसील के सेथन गांव निवासी आईएफएस अधिकारी नोरबू नेगी की सिएरा लियोन में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में नियुक्ति पर विस्तृत रि...

पूरी खबर पढ़ें →
Lahul Sapiti News: उपायुक्त किरण भड़ाना ने 'ग्रे घोस्ट एमटीवी चैलेंज 4.0' साइकिलिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahul Sapiti News: उपायुक्त किरण भड़ाना ने 'ग्रे घोस्ट एमटीवी चैलेंज 4.0' साइकिलिं...

लाहौल-स्पीति जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित 'ग्रे घोस्ट एमटीवी चैलेंज 4.0' माउंटेन साइकिलिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विस्तृत ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन