ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 07:26 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, चम्बा नहीं जा सके सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में 32 डिग्री पार Himachal News: हिमाचल में छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले Shimla News: चौपाल-नेरवा मार्ग पर 120 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, सिरमौर के युवक की दर्दनाक मौत Shimla News: पूर्व एसएसपी संजीव कुमार गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग का केस दर्ज Himachal News: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त Kangra News: थुरल में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार Himachal News: सुंदरनगर में 25 लाख की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन, बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत Kangra News: शाहपुर में खाई में गिरी बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत से दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया Himachal News: पंजाब के दो तस्करों से चिट्टा बरामद, कार भी जब्त
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम हिमाचल न्यूज

Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में 32 डिग्री पार

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
22 अक्टूबर 2026, 06:43 pm 1 मिनट पढ़ें 2 व्यूज़
सेव
Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में 32 डिग्री पार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में पारा लुढ़ककर शून्य के करीब पहुंच गया है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय अब भी गर्मी का अहसास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

 

Himachal Weather: चोटियों पर कड़ाके की ठंड

प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री के बीच आ गया है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में रात का पारा 6 से 17 डिग्री और मैदानी भागों में 11 से 19 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ों पर सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि निचले इलाकों में दिन का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच बने रहने से धूप में चुभन बरकरार है।

 

24 अक्टूबर से करवट लेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके असर से 24 और 25 अक्टूबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदलेगा। अधिक ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

 

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले हिस्सों में 24 और 25 अक्टूबर को बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। वहीं शिमला और मंडी जिले के कुछ इलाकों के साथ निचले मैदानी क्षेत्रों में भी 24 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी के बाद अगले दो से तीन दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान जताया है। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी, जिससे पूरे प्रदेश में ठंड का असर तेज हो जाएगा।

 

फिलहाल किसी अलर्ट की चेतावनी नहीं

मौसम केंद्र ने 22 से 28 अक्टूबर तक के बुलेटिन में प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम में यह बदलाव सीमित और स्थानीय स्तर पर रहेगा, हालांकि चोटियों की ओर रुख करने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को ठंड से बचाव की हिदायत दी गई है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, चम्बा नहीं जा सके सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, चम्बा नहीं जा सके सीएम सुखविंदर सिंह स...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चम्बा दौरा हैलीकॉप्टर में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गया। मुख्यमंत्री को शिमला के अन्नाडेल मैदान से ...

पूरी खबर पढ़ें →
Power Cut: कांगड़ा के शाहपुर और मंडी शहर के इन इलाकों में 24 अक्टूबर को रहेगी बिजली बंद हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Power Cut: कांगड़ा के शाहपुर और मंडी शहर के इन इलाकों में 24 अक्टूबर को रहेगी बिजल...

कांगड़ा और मंडी जिला के कई इलाकों में शनिवार, 24 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी। कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: हिमाचल में छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: हिमाचल में छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा (HPPS) के छह अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। का...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: चौपाल-नेरवा मार्ग पर 120 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, सिरमौर के युवक की दर्दनाक मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: चौपाल-नेरवा मार्ग पर 120 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, सिरमौर के युवक ...

शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में नेरवा मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। नेवटी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 12...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: पूर्व एसएसपी संजीव कुमार गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग का केस दर्ज हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: पूर्व एसएसपी संजीव कुमार गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरु...

शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में आपराधिक म...

पूरी खबर पढ़ें →
Lahaul Spiti News: केलांग में जिला परिषद बैठक आयोजित, विकास कार्यों और पर्यटन सुविधाओं पर दिया जोर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahaul Spiti News: केलांग में जिला परिषद बैठक आयोजित, विकास कार्यों और पर्यटन सुवि...

लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग स्थित जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में गुरुवार को परिषद की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद अध्य...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत...

पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर द्वारा अवैध गतिविधियों से जुटाई गई 48,30,997 रुपये की चल एवं अचल संपत्...

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: थुरल में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: थुरल में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और स...

कांगड़ा जिले के उपमंडल थुरल के अंतर्गत एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमणलाहड़ पंचायत के ढौर...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: सुंदरनगर में 25 लाख की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन, बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: सुंदरनगर में 25 लाख की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन, बागवानों...

हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत न...

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: शाहपुर में खाई में गिरी बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत से दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: शाहपुर में खाई में गिरी बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत से दो मासूम बेटिय...

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चमडेरा गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक गहर...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन