ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
सोमवार 12 अक्टूबर 2026 03:27 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
International Lavi Fair: 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण Kinnaur Road Accident: भावा वैली में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, शिमला के चौपाल निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत Rajasthan News: लाहौल स्पीति की DC के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात World News: ट्रंप के नाम पर होगा प्रशांत महासागर-अटलांटिक का नाम, अमरीकी राष्ट्रपति के दिमाग में एक और खुराफाती आइडिया CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, दिल्ली में पाबंदियां हटाने और मेट्रो सेवाएं बहाल करने के दिए निर्देश Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज शिमला

International Lavi Fair: 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
12 अक्टूबर 2026, 02:00 pm 1 मिनट पढ़ें 4 व्यूज़
सेव
International Lavi Fair: 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण
रामपुर बुशहर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की प्रशासनिक बैठक

International Lavi Fair: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के आयोजन को लेकर मेला आयोजन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में रामपुर में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन 11 से 14 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। मेले के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा, जिनमें दो संध्याएं पहाड़ी संस्कृति, एक बॉलीवुड तथा एक पंजाबी संगीत पर आधारित होगी। इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताएं, लेजर शो, पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, पारंपरिक स्वाद महोत्सव, वॉल आर्ट प्रतियोगिता तथा मिस्टर एवं मिस बुशहर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी मेला ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और हमारी सभ्यता का अभिन्न अंग है। इस मेले के माध्यम से वर्षों से चली आ रही व्यापारिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ-साथ विलुप्त हो रही पारंपरिक वस्तुओं, कलाओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

 

बुशहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा

लवी मेले में बुशहर रियासत के इतिहास, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत ऐतिहासिक एवं विरासत प्रदर्शनी, पुराने छायाचित्रों और दस्तावेजों का प्रदर्शन, पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, ऊनी उत्पादों, पारंपरिक आभूषणों तथा स्थानीय कृषि एवं बागवानी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त सेब एवं अन्य बागवानी उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, स्वयं सहायता समूहों (SHG), किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। पारंपरिक शिल्प का सजीव प्रदर्शन, स्थानीय वास्तुकला एवं विरासत का प्रदर्शन, रामपुर हेरिटेज वॉक और पारंपरिक लवी बाजार भी मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे। मेले में बुशहर और तिब्बत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

 

शहर में होगी विशेष लाइटिंग और सजावट

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी मेले के दौरान रामपुर शहर में विशेष लाइटिंग एवं सजावट की जाएगी, ताकि पूरे शहर को आकर्षक एवं एकरूप स्वरूप प्रदान किया जा सके। विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। मेले की स्मारिका के लिए स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी लेख आमंत्रित किए जाएंगे।

 उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक अस्थायी पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

 

सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होंगे 300 पुलिस कर्मी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि लवी मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह को सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी बनाया जाएगा। शहर में यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान जुआ खेलने जैसी अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

 

अश्व प्रदर्शनी में प्रदर्शित होंगे चामुर्थी घोड़े

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के मैदान में विशेष अश्व प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध चामुर्थी नस्ल के घोड़े प्रमुख आकर्षण होंगे। स्पीति नस्ल के नाम से पहचाने जाने वाले ये घोड़े अपनी छोटी कद-काठी, सुडौल शरीर तथा कठिन पहाड़ी रास्तों और बर्फीले क्षेत्रों में चलने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार अन्य राज्यों की घोड़ों की नस्लों को भी प्रदर्शनी में शामिल करने की योजना है, ताकि विभिन्न नस्लों के बीच व्यापार एवं पशुपालन को बढ़ावा मिल सके। इस संबंध में अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों को भी प्रदर्शनी में आमंत्रित किया जाएगा। घोड़ों के लिए 400 और 800 मीटर की दौड़ तथा गुब्बारा फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

किसान गोष्ठी में पशुपालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

मेले के दौरान किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें पशुओं के स्वास्थ्य, देखरेख, खान-पान एवं बेहतर पशुपालन संबंधी जानकारी दी जाएगी। अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि भी अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त अश्व पालकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

किन्नौरी मार्केट को मिलेगा एक स्वरूप

इस वर्ष किन्नौरी मार्केट में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति की ओर से एक ही शैली की कैनोपी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे बाजार की सुंदरता एवं व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस बाजार में पारंपरिक सूखे मेवे, दालें, कपड़े और अन्य स्थानीय वस्तुओं का व्यापार किया जाता है।

 

विभागीय उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी

लवी मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इनमें पिछले तीन वर्षों के दौरान विभागों द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी मिल सके। इस बार पिछले वर्ष प्रदर्शित की जा चुकी उपलब्धियों को दोहराने के बजाय नई उपलब्धियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 
स्कूली बच्चों के लिए होगी निबंध लेखन प्रतियोगिता

लवी मेले में पहली बार रामपुर शहर एवं आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में प्रत्येक स्कूल से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन अंतिम प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। अंतिम चरण में भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को लवी मेले के इतिहास पर निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें जल्द ही जारी की जाएंगी।

 

जन-जागरूकता गतिविधियों पर भी रहेगा विशेष ध्यान

मेले के दौरान नशामुक्त हिमाचल अभियान, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छ एवं हरित लवी अभियान, प्लास्टिक मुक्त मेला, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा पौधरोपण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल मेले को प्रोत्साहित करना है।

 

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, कैलाश फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक बलूनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Kinnaur Road Accident: भावा वैली में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, शिमला के चौपाल निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kinnaur Road Accident: भावा वैली में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, शिमला के चौप...

किन्नौर जिले की भावा वैली में पिकअप हादसे, चौपाल के दो युवकों की मौत और पुलिस के कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Rajasthan News: लाहौल स्पीति की DC के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात भारत
भारत
Rajasthan News: लाहौल स्पीति की DC के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस...

राजस्थान के भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, घटना के कारणों और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा व्यक्त किए गए शोक पर विस्तृत रि...

पूरी खबर पढ़ें →
World News: ट्रंप के नाम पर होगा प्रशांत महासागर-अटलांटिक का नाम, अमरीकी राष्ट्रपति के दिमाग में एक और खुराफाती आइडिया दुनिया
दुनिया
World News: ट्रंप के नाम पर होगा प्रशांत महासागर-अटलांटिक का नाम, अमरीकी राष्ट्रपत...

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलने के सुझाव, मध्यावधि चुनावों के वादों और यूक्रेन-रूस संघर्ष पर विस्तृत रि...

पूरी खबर पढ़ें →
CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, दिल्ली में पाबंदियां हटाने और मेट्रो सेवाएं बहाल करने के दिए निर्देश भारत
भारत
CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख ...

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन, दिल्ली में लगी पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और पुलिस के रुख पर विस्तृत र...

पूरी खबर पढ़ें →
12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं, जानें अपना भविष्य ज्योतिष
ज्योतिष
12 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से दूर होंगी विघ...

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्...

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय ज्योतिष
ज्योतिष
12 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय

पंचांग हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अवयवों से बना है- तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस की स्पेशल सैल द्वारा शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और आगामी पुलिस रिमांड पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव क...

ऊना के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद, 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत और अम्ब पुलिस की कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक किन्नौर
किन्नौर
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों क...

किन्नौर के निचार उपमंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 47 विस्थापित परिवारों को भूमि मालिकाना पट्टे देने और सड़क ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन