ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 10 नवंबर 2026 09:11 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ दूभर Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट कजाकिस्तान में चमकी हिमाचल की बेटी निहारिका, कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक लाहौल-स्पीति में दीपावली पर केवल 8 से 10 बजे तक ही फूटेंगे पटाखे, DC ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
Himachal News
विज्ञापन
दुनिया हिमाचल न्यूज कुल्लू

कनाडाई संसद ओटावा के पार्लियामेंट हिल में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव, नाटी नृत्य, रामलीला मंचन और हिमाचली धाम के आयोजन पर विस्तृत समाचार रिपोर्ट।

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
18 अक्टूबर 2026, 10:54 am 1 मिनट पढ़ें 70 व्यूज़
सेव
कनाडाई संसद ओटावा के पार्लियामेंट हिल में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव, नाटी नृत्य, रामलीला मंचन और हिमाचली धाम के आयोजन पर विस्तृत समाचार रिपोर्ट।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पार्लियामेंट हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा समारोह में उपस्थित हिमाचली समुदाय एवं अतिथि | Photo: भाग्य चंद्र

भाग्य चंद्र: ओटावा (कनाडा)

Ottawa: हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, देव परंपराओं और लोक कला का भव्य प्रदर्शन कनाडा की राजधानी ओटावा स्थित ऐतिहासिक पार्लियामेंट हिल पर देखने को मिला, जहां विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी ऑरलियन्स क्षेत्र की सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद ने की। समारोह का सफल संयोजन हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (HPGA) द्वारा 35 से अधिक इंडो-कैनेडियन संस्थाओं के सक्रिय सहयोग से किया गया। कनाडा के सर्वोच्च राजनीतिक एवं राष्ट्रीय स्थल पर हिमाचल की आध्यात्मिक और लोक संस्कृति का यह प्रदर्शन प्रवासी भारतीयों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर रहा।

 

नाटी और झमाकड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनृत्य नाटी और कांगड़ा के पारंपरिक झमाकड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के शाश्वत संदेश को दर्शाती रामलीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। राहुल शर्मा के कुशल निर्देशन व कोरियोग्राफी में सजी रामलीला में शिवानी, प्रितेश, नक्ष, मेहिर, अनुज और करण ने अभिनय किया, जबकि शिवानी के नेतृत्व में प्रेरणा, सोनल और एमी ने पारंपरिक नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 


कनाडा के प्रधानमंत्री और हिमाचल के मुख्यमंत्री ने दिया वीडियो संदेश

ये भी पढ़ें

इस अंतरराष्ट्रीय उत्सव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष वीडियो संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने विदेशों में बसे हिमाचलियों और भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए अपनी जड़ों से जुड़े रहने के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा भेजे गए आधिकारिक शुभकामना संदेश ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। उन्होंने कुल्लू दशहरा की बधाई देते हुए कनाडा के सामाजिक और बहुसांस्कृतिक ताने-बाने में इंडो-कैनेडियन समुदाय के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया।

 


हिमाचल के अनूठे स्वाद और सत्कार से गदगद हुए अतिथि

कार्यक्रम में पहुंचे प्रवासी समुदाय और विदेशी अतिथियों के लिए देवभूमि की अनूठी खानपान परंपरा के तहत विशेष हिमाचली धाम का आयोजन किया गया। पारंपरिक व्यंजनों से सजी इस धाम ने उपस्थित जनसमूह को हिमाचल के अनूठे स्वाद और अतिथि सत्कार से परिचित कराया।

 

ऑरलियन्स क्षेत्र की सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद

HPGA के निदेशक मंडल ने जताया आभार

HPGA के निदेशक मंडल के सदस्यों भाग्य चंदर, अरुण चौहान, विवेक नज़र, संजीव ठाकुर, आशु कालिया और पूनम गुलरिया ने सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद, सहयोगी संगठनों और कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन व सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलती है।

 


हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (HPGA) के बारे में

हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (HPGA) विश्वभर में बसे हिमाचलियों को एकजुट करने, हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ओटावा सहित पूरे कनाडा में बसे हिमाचली समुदाय और अपनी मातृभूमि के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए समर्पित है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
10 November Birthday: जानिए 10 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 10 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल ज्योतिष
ज्योतिष
10 नवंबर 2026 का राशिफल: भाई दूज व शोभन योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वा...

पूरी खबर पढ़ें →
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 नवंबर 2026 का पंचांग: भाई दूज व शोभन योग में यमराज व चित्रगुप्त की कृपा, जानें ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला हिमाचल दर्शन
हिमाचल दर्शन
विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक...

राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे धामी में दिवाली के अगले दिन सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पारंपरिक 'पत्थर मेला' धूमधाम और धार्मिक आस...

पूरी खबर पढ़ें →
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने सियासत
सियासत
BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्र...

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले हजारों करोड़ रुपये के बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही राज्य की राज...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के तहत युवाओं को जागरूक करेगा चुनाव आयोग हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
केलांग स्कूल में 12 नवंबर को होगी विस स्तरीय निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता, स्वीप के...

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' (SVEEP) के तहत लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 11 नवंबर से पश्चिम विक्षोप एक्टिव हो रहा है। जिसके कारणे छह दिन तक ...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या

ऊना के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर पड़ोसियों में हुए खूनी टकराव में थार गाड़ी से कुचलकर ओंकार सिंह और उनकी पत्नी बीना देवी की ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रोहड़ू और कुमारसैन के रहने वाले हैं आरोपी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: शोघी में बसों की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ...

राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार शोघी में पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हास...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन