Kullu News: बीमार पति को छोड़कर 9 महीने के मासूम बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज
Kullu News: सेऊबाग क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने बीमार पति को कमरे में सोता हुआ छोड़कर अपने 9 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई है। पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और पिछले 4 वर्षों से सेऊबाग क्षेत्र में रहकर मिस्त्री का काम करता है। पीड़ित की पत्नी पिछले 3 वर्षों से उसके साथ कुल्लू में रह रही थी और उनका एक 9 महीने का बेटा भी है।
पीड़ित पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते दिन उसकी तबियत खराब थी और वह अपने कमरे में सोया हुआ था। उसे लगा कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर छत पर धूप सेकने या आसपास पड़ोस में गई होगी। लेकिन जब दोपहर करीब 2 बजे उसकी नींद खुली, तो पत्नी और बच्चा कमरे में मौजूद नहीं थे।
घबराकर जब उसने आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ की, तो पता चला कि उसकी पत्नी को सेऊबाग से काईस की तरफ जाते हुए देखा गया था। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने काईस और सेउबाग इलाके में उसकी काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों को भी फोन कर जानकारी ली, लेकिन महिला और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने लापता महिला और उसके मासूम बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
टिप्पणियाँ (0)