ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 26 नवंबर 2026 11:20 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार शिक्षा मंत्री ने चीवा कैंची-देवरा सड़क का किया लोकार्पण, रियासती दौर से लंबित थी मांग; बोले- क्षेत्र में चल रहे 850 करोड़ के विकास कार्य Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी की 'ऑपरेशन सिंदूर' व सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में उबला हिमाचल, चंबा, कुल्लू और हमीरपुर में फूंके पुतले Manali News: जगतसुख की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने सहेली पर लगाए बड़े आरोप
Himachal News
विज्ञापन
भारत हिमाचल न्यूज लाहौल-स्पीति

Rajasthan News: लाहौल स्पीति की DC के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Team Himachal News Team Himachal News
12 अक्टूबर 2026, 01:40 pm 1 मिनट पढ़ें 146 व्यूज़
सेव
Rajasthan News: लाहौल स्पीति की DC के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां क्रशर प्लांट को लेकर उपजे हिंसक विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक अतर सिंह भड़ाना बयाना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और प्रमुख गुर्जर नेता थे। वे हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की वर्तमान उपायुक्त (DC) आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना के पिता थे। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और भारी तनाव व्याप्त हो गया है।

मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अतर सिंह भड़ाना की इस अचानक हुई हत्या से राजस्थान और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में शोक और हड़कंप का माहौल है।

 

क्रशर प्लांट पर 70 से 80 हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से बोला हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना भरतपुर जिले के भौंडा गांव स्थित एक क्रशर प्लांट पर घटी, जहां प्लांट के संचालन और कब्जे को लेकर ग्रामीणों व पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद अचानक गहरा गया और देखते ही देखते 70 से 80 लोगों की उग्र भीड़ ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके साथ मौजूद समर्थकों को घेर लिया। हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से अंधाधुंध हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के वैर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जयपुर में इलाज के दौरान रात करीब 11:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में माहौल बेहद तनावपूर्ण है, जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक

लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के इस तरह आकस्मिक एवं दर्दनाक निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदना संदेश में कहा कि लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस अत्यंत कठिन समय में उनकी और राज्य सरकार की गहरी संवेदनाएं उपायुक्त किरण भड़ाना तथा उनके पूरे परिवार के साथ हैं। राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पावन पूर्णिमा तिथि है (देव दीपावली एवं श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर ...

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 23 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, ...

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 व...

नशे के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत ने अभियुक्त करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है।

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप...

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को एक बार फिर आपदा प्रभावित घड़गूं और स...

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,0...

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के ल...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर के लिए नए बस रूट का विधिवत शुभारंभ किया।...

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर...

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क नेटवर्क को मजबूत करने और सेवाओं के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके तहत राजधानी ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख...

नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपमंडल ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन