ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 10 अक्टूबर 2026 06:31 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Himachal News: निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस BJP Himachal: संगठन की ताकत बैठकों में नहीं, जनता के बीच संघर्ष से दिखेगी। बोले राजीव बिंदल मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग: 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का महाप्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल Himachal Politics: मोदी-शाह ने देश में पैदा किया अघोषित आपातकाल, चुनाव आयोग को दी गई छूट पर कौल सिंह ठाकुर का तीखा हमला Kullu News: मनाली और कसोल के होटल से महिला सहित पंजाब के 4 आरोपी चिट्टे के साथ गिरफ्तार सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: सेब के खरीद मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी, 1 दिसंबर से बढ़ेंगे दूध के दाम Himachal News: रोहड़ू को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात: 182.87 करोड़ की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, स्कूली बच्चों के साथ निकाली एंटी-चिट्टा रैली HPRCA Teacher Result: कॉमर्स शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 154 उम्मीदवारों का हुआ चयन हिमाचल प्रदेश के शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की केंद्रीय अंतर-मंत्रालयी दल के साथ राज्य में आपदा राहत, नुकसान के जायजे और राहत मापदंडों पर हुई उच्चस्तरीय बैठक की विशेष रिपोर्ट।
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल के गौरव हिमाचल न्यूज शिमला कांगड़ा मंडी हमीरपुर सोलन सिरमौर चंबा कुल्लू ऊना बिलासपुर किन्नौर लाहौल-स्पीति कर्मवीर

शिमला के 'वेला बॉबी' का जन्मदिन: रोज 3,000 मरीजों का पेट भरने वाले मसीहा, जिन्हें पत्नी ने किडनी देकर लौटाया नया जीवन; आपदा में बने थे संकटमोचक

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
10 अक्टूबर 2026, 05:26 pm 1 मिनट पढ़ें 0 व्यूज़
सेव
शिमला के 'वेला बॉबी' का जन्मदिन: रोज 3,000 मरीजों का पेट भरने वाले मसीहा, जिन्हें पत्नी ने किडनी देकर लौटाया नया जीवन; आपदा में बने थे संकटमोचक
शिमला के प्रसिद्ध समाजसेवी सरबजीत सिंह 'वेला बॉबी', जो रोजाना हजारों बेसहारा लोगों का पेट भरते हैं।

Sarabjeet Singh Bobby: राजधानी शिमला की सड़कों पर लोग जिन्हें प्यार से 'वेला बॉबी' पुकारते हैं और अस्पतालों में लाचार तीमारदार व मरीज 'मसीहा' मानते हैं, उस निस्वार्थ समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी का 10 अक्टूबर को जन्मदिन है। सेवा, करुणा और असीम समर्पण का पर्याय बन चुके सरबजीत सिंह बॉबी की संस्था ‘अलमाइटी ब्लेसिंग्स’ आज केवल शिमला ही नहीं, बल्कि समूचे हिमाचल प्रदेश में मानवता की सबसे मजबूत मिसाल बनकर खड़ी है।

 

12 साल की उम्र में छूटी पढ़ाई, संभाली जूतों की दुकान

10 अक्टूबर 1973 को शिमला के ऐतिहासिक रिपन अस्पताल (डीडीयू) में जन्मे सरबजीत सिंह बॉबी का प्रारंभिक जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह शिमला के प्रतिष्ठित सेंट एडवर्ड्स स्कूल में कक्षा छठी में पढ़ते थे, तभी पारिवारिक परिस्थितियां प्रतिकूल हो गईं। तीन छोटी बहनों की शिक्षा और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी कंधों पर आने के कारण मात्र 12 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और लोअर बाजार स्थित जूतों की दुकान संभाल ली। संघर्ष के उन दिनों ने उनके भीतर दूसरों के दुख-दर्द को समझने की गहरी संवेदनशीलता भर दी।

 

एक केतली चाय से शुरू हुआ सफर, अब रोज 3,000 लोगों को निशुल्क भोजन

25 अक्टूबर 2014 को सरबजीत सिंह बॉबी ने आईजीएमसी (IGMC) कैंसर अस्पताल के बाहर महज एक केतली चाय और बिस्कुट बांटकर सेवा की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और उनकी संस्था ‘अलमाइटी ब्लेसिंग्स’ के माध्यम से आज प्रतिदिन 3,000 से अधिक उपचाराधीन मरीजों व उनके तीमारदारों को पौष्टिक और निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब तक लाखों जरूरतमंद इस लंगर से भोजन प्राप्त कर चुके हैं।

 

5,000 से अधिक लावारिस शवों अंतिम संस्कार

इसके अतिरिक्त, सरबजीत सिंह बॉबी रक्तदान और अंतिम संस्कार सेवाओं में भी निरंतर अग्रिम पंक्ति में रहते हैं। शिमला के रिज मैदान पर हर रविवार नियमित रक्तदान शिविर लगाकर अब तक 30,000 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र करवाया जा चुका है। वहीं, जब रात के अंधेरे में लावारिस या संक्रामक बीमारियों से मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को ले जाने से कोई कतराता है, तब बॉबी स्वयं शव वाहन की स्टेयरिंग संभालते हैं। वे अब तक 5,000 से अधिक लावारिस शवों का पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार करवा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

 

मंडी आपदा में बने संकटमोचक: बिना प्रचार बांटी 1 करोड़ से अधिक की राहत

हिमाचल प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान जब मंडी, सेराज और कुल्लू की वादियां तबाह हो गईं, तब सरबजीत सिंह बॉबी ने वास्तविक संकटमोचक की भूमिका निभाई। प्रशासनिक राहत औपचारिकताओं के बीच उन्होंने जनसहयोग से 1 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि और सामग्री जुटाई। ट्रकों में राशन, बिस्तर, बर्तन और दवाइयां लेकर वे उन दुर्गम गांवों तक पहुंचे जहां वाहन तक नहीं जा पा रहे थे। आपदा पीड़ितों के स्वाभिमान का ख्याल रखते हुए उन्होंने बिना किसी मंच, भाषण या प्रचार के सैकड़ों प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये की सीधी नकद आर्थिक सहायता भेजी, ताकि वे अपनी तात्कालिक जरूरतें पूरी कर सकें।

 

पत्नी ने किडनी देकर दी नई जिंदगी

वर्ष 2020 में सरबजीत सिंह बॉबी की दोनों किडनियां खराब (फेल) हो गई थीं और वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। उस कठिन दौर में उनकी धर्मपत्नी उनके लिए जीवनदायिनी बनीं। वर्ष 2021 में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर उनकी पत्नी ने अपनी एक किडनी दान देकर उन्हें नया जीवन प्रदान किया, ताकि समाज सेवा की यह लौ बुझने न पाए।

 

चुनौतियों और गंभीर बीमारियों के बीच आज भी जारी है सेवा

स्वास्थ्य की तमाम चुनौतियों और गंभीर मधुमेह (डायबिटीज) के बावजूद बॉबी आज भी उसी ऊर्जा के साथ लंगर की कड़छी संभालते हैं। अपने उपनाम 'वेला' पर मुस्कुराते हुए वे अक्सर कहते हैं-"हां, मैं वेला हूं, क्योंकि परमात्मा ने मुझे वेला इसलिए बनाया ताकि मैं अपनों के दुख-दर्द में काम आ सकूं।" आज उनके जन्मदिन के अवसर पर शिमला, मंडी और प्रदेश भर के हजारों लोग उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली की महिला पर बहला-फुसला...

कुल्लू जिले के भुंतर में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दिल्ली की महिला पर दर्ज एफआईआर और पुलिस जांच पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जु...

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला के झाड़माजरी गांव में 20 वर्षीय कंपनी कर्मी युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने और पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच पर विस...

पूरी खबर पढ़ें →
BJP Himachal: संगठन की ताकत बैठकों में नहीं, जनता के बीच संघर्ष से दिखेगी। बोले राजीव बिंदल सियासत
सियासत
BJP Himachal: संगठन की ताकत बैठकों में नहीं, जनता के बीच संघर्ष से दिखेगी। बोले रा...

कुल्लू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा ली गई संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश और कांग्रेस सरकार पर तीखे हमलों प...

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग: 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का महाप्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग: 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का महाप्रदर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 12 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने संबं...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Politics: मोदी-शाह ने देश में पैदा किया अघोषित आपातकाल, चुनाव आयोग को दी गई छूट पर कौल सिंह ठाकुर का तीखा हमला सियासत
सियासत
Himachal Politics: मोदी-शाह ने देश में पैदा किया अघोषित आपातकाल, चुनाव आयोग को दी ...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह द्वारा देश में अघोषित आपातकाल के आरोपों और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्द...

पूरी खबर पढ़ें →
कुल्लू के नोरबू नेगी बने सिएरा लियोन में भारत के नए उच्चायुक्त: मनाली से यूनेस्को तक 29 साल का राजनयिक सफर, युवाओं के लिए बने मिसाल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
कुल्लू के नोरबू नेगी बने सिएरा लियोन में भारत के नए उच्चायुक्त: मनाली से यूनेस्को ...

कुल्लू जिले की मनाली तहसील के सेथन गांव निवासी आईएफएस अधिकारी नोरबू नेगी की सिएरा लियोन में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में नियुक्ति पर विस्तृत रि...

पूरी खबर पढ़ें →
Lahul Sapiti News: उपायुक्त किरण भड़ाना ने 'ग्रे घोस्ट एमटीवी चैलेंज 4.0' साइकिलिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahul Sapiti News: उपायुक्त किरण भड़ाना ने 'ग्रे घोस्ट एमटीवी चैलेंज 4.0' साइकिलिं...

लाहौल-स्पीति जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित 'ग्रे घोस्ट एमटीवी चैलेंज 4.0' माउंटेन साइकिलिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विस्तृत ...

पूरी खबर पढ़ें →
10 October Birthday: जानिए 10 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
10 October Birthday: जानिए 10 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 10 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
10 अक्तूबर 2026 का राशिफल: आज अमावस्य की रात है, पलट जाएगी इन राशियो की सोई हुई किस्मत आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 अक्तूबर 2026 का राशिफल: आज अमावस्य की रात है, पलट जाएगी इन राशियो की सोई हुई कि...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि (रात 09:19 बजे तक), तत्पश्चात शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

पूरी खबर पढ़ें →
10 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
10 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय

वैदिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दर्शाया गय...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन