ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 17 अक्टूबर 2026 01:15 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
India News: संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख, विशेष प्रतिवेदक जीना रोमेरो की रिपोर्ट खारिज, कहा - अफवाहों को दिया गया यूएन रिपोर्ट का रूप Shimla News: शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता CJP Protest: कनॉट प्लेस में ‘लेहरा दो तिरंगा’ से पहले अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में Kullu News: कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दंपति सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद Shimla News: बंद हुए सरकारी स्कूलों की दान दी गई जमीन वापस मांगने लगे लोग, शिक्षा विभाग ने मांगी चार श्रेणियों में विस्तृत रिपोर्ट Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में इंडोर आइस और रोलर स्केटिंग रिंक की रखी आधारशिला, सीवरेज संयंत्र का भी किया लोकार्पण Kangra News: धर्मशाला में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, दो नाबालिग जुड़वां बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में कलियुगी पिता गिरफ्तार National News: एसआईआर पर राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 12 अक्तूबर के मार्च पर जताई सख्त नाराजगी Himachal News: घेपन घाट झील पर लगी देश की पहली GLOF अर्ली वार्निंग प्रणाली, आपदा से बचाव को मिलेगी मजबूती Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड; जानें आगामी दिनों का पूर्वानुमान
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज शिमला

Shimla News: शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
17 अक्टूबर 2026, 11:14 am 1 मिनट पढ़ें 2 व्यूज़
सेव
Shimla News: शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता
सांकेतिक तस्वीर | AI Generated Image

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, सुबह 4:36 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र 31.298 N अक्षांश और 77.529 E देशांतर पर जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। तड़के आए इन झटकों के कारण कई लोग नींद से जाग गए और एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप के प्रभाव और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

 

उत्तराखंड में आया था 4.9 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले 6 अक्टूबर को भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उस समय उत्तराखंड के चमोली में रात 10:22 बजे (IST) 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर (NCR) क्षेत्र तक महसूस किया गया था।

 

जानिए हिमाचल प्रदेश में बड़े भूकंप के झटकों से हुआ नुकसान

4 अप्रैल 1905: कागड़ा (7.8 रिक्टर स्केल) 20 हजार लोगों की मौत।

1 जून 1945: चंबा (6.5 रिक्टर स्केल) आंकड़े उपलब्ध नहीं।

19 जनवरी 1975: किन्नौर (6.8 रिक्टर स्केल) 60 लोगों की मौत।

26 अप्रैल 1986: धर्मशाला (5.5 रिक्टर स्केल) 6 लोगों की मौत।

1 अप्रैल 1994: चंबा (4.5 रिक्टर स्केल) कई घरों को नुकसान।

24 मार्च 1995: चंबा (4.9 रिक्टर स्केल) कई घरों को नुकसान।

9 जुलाई 1997: सुंदरनगर (5.0 रिक्टर स्केल) एक हजार घरों को नुकसान।

 

कांगड़ा में 1905 के भूकंप में 20 हजार से ज्यादा गईं थीं जानें

हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। बता दें कि कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से करीब एक लाख इमारतें तहस-नहस हो गई थीं, जबकि 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

 

जानिए कैसे आता है भूकंप?

भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।

 

रिक्टर स्केल क्या होता है

अमेरिकी भू-विज्ञानी चार्ल्स फ्रांसिस रिक्टर ने सन 1935 में एक ऐसे उपकरण का इजाद किया, जो पृथ्वी की सतह पर उठने वाली भूकंपीय तरंगों के वेग को माप सकता था। इस उपकरण के जरिए भूकंपीय तरंगों को आंकड़ों में परिवर्तित किया जा सकता है। रिक्टर स्केल आमतौर पर लॉगरिथम के अनुसार कार्य करता है। इसके अनुसार एक संपूर्ण अंक अपने मूल अर्थ के 10 गुना अर्थ में व्यक्त होता है। रिक्टर स्केल में 10 अधिकतम वेग को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल (Earthquake Richter Scale) पर मापा जाता है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र (एपिसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) भूकंप की तीव्रता मापने के लिए विशेष यंत्रों का इस्तेमाल करता है। आइए आपको बताते हैं कि कितने रिक्टर स्केल का भूकंप कितना विनाशकारी साबित हो सकता है।

 

जानिए भूकंप की किस तीव्रता में क्या होगा?

0 से 1.9: रिक्टर स्केल पर 0 से 1.9 जब भूकंप की तीव्रता होती है, तो सिर्फ सीज्मो ग्राफ पर ही ये दर्ज होता है। इस तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं।

2 से 2.9: इस तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। इस तीव्रता का भूकंप का लोगों को बेहद हल्का कंपन महसूस होता है। इन भूकंप के झटको में इतनी क्षमता नहीं होती कि जानमाल का कोई नुकसान कर सकें। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं।

3 से 3.9: इस तीव्रता वाले भूकंप वेरी लाइट कैटेगरी के होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इसमें हल्के झटके महसूस होते हैं। ये झटके ऐसे होते हैं, जैसे कोई बड़ी गाड़ी बस या ट्रक आपके नजदीक से गुजरी हो। इन्हें महसूस तो किया जाता है, लेकिन इनसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

4 से 4.9: इस तीव्रता के भूकंप के लाइट कैटेगरी के होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं। इस भूकंप से इमारतों को नुकसान हो सकता है। इमारत की खिड़कियां भी टूट सकती हैं। इसलिए लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी जाती है।

5 से 5.9: इस तीव्रता के भूकंप से काफी नुकसान हो सकता है। इस दौरान घर में रखी भारी वस्तुएं जैसे फर्नीचर आदि हिलने लगता है। कमजोर इमारतों की दीवारों में दरारें भी आ सकती है।

6 से 6.9: अगर इस तीव्रता का भूकंप आता है, तो तेज कंपन महसूस होती है। इससे कच्चे घर ढह सकते हैं और कई इमारतों की भी नींव दरक सकती हैं। आमतौर पर दुनियाभर में प्रतिवर्ष ऐसे अधिकतम 200 भूकंप आते हैं।

7 से 7.9: इस स्केल के भूकंप में बहुत तीव्र कंपन महसूस होता है। इसे विनाशकारी भूकंप कहा जा सकता है, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान होता है। इससे इमारतें गिर सकती हैं। सुनामी की आशंका भी इस दौरान जताई जाती है। गुजरात के भुज और नेपाल में भी इसी तीव्रता का भूकंप आया था।

8 से 8.9: इस दौरान पृथ्वीर की सतह इतनी तेज गति से हिलती है कि बड़े-बड़े पुल भी ढह सकते हैं। सुनामी आ सकती है। ऐसे में जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे भूकंप शहर के शहर तबाह कर देते हैं।

9 से 9.9: अगर इस तीव्रता का भूकंप आता है, तो पृथ्वी के बड़े हिस्सेह का नाश हो जाएगा। इस दौरान मैदानी धरती किसी खेत की तरह लहराती नजर आ सकती है। ऐसे प्रलय की सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।

10 रिक्टर स्केल: 10 तीव्रता का भूकंप बहुत ही विनाशकारी होगा, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसा भूकंप आने के बाद शायद ही कोई धरती पर जिंदा बचे। भूकंप से जुड़े तथ्य कहते हैं कि ऐसा कभी नहीं हो सकता यानि दुनिया में शायद ही कभी 10 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका लगे।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
India News: संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख, विशेष प्रतिवेदक जीना रोमेरो की रिपोर्ट खारिज, कहा - अफवाहों को दिया गया यूएन रिपोर्ट का रूप दुनिया
दुनिया
India News: संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख, विशेष प्रतिवेदक जीना रोमेरो की र...

संयुक्त राष्ट्र विशेष प्रतिवेदक की रिपोर्ट पर भारत की कड़ी आपत्ति, अनुच्छेद 19 के तहत नागरिक अधिकारों और अनुज स्वरूप के बयान पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
CJP Protest: कनॉट प्लेस में ‘लेहरा दो तिरंगा’ से पहले अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भारत
भारत
CJP Protest: कनॉट प्लेस में ‘लेहरा दो तिरंगा’ से पहले अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हि...

दिल्ली में CJP Protest के तहत 'लेहरा दो तिरंगा' अभियान और प्रदर्शन से पहले पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई व सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दंपति सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दंपति सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; 2...

कुल्लू के मनाली और ब्रौ क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक दंपति और अन्य तस्कर से 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद करने की विस्तृत समाचार रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Power Cut: हिमाचल के इन इलाकों 18 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद मंडी
मंडी
Power Cut: हिमाचल के इन इलाकों 18 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद

मंडी जिले के साईगलू और तल्याहड़ फीडर की मरम्मत के चलते 18 अक्टूबर को प्रस्तावित Power Cut और प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: बंद हुए सरकारी स्कूलों की दान दी गई जमीन वापस मांगने लगे लोग, शिक्षा विभाग ने मांगी चार श्रेणियों में विस्तृत रिपोर्ट हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: बंद हुए सरकारी स्कूलों की दान दी गई जमीन वापस मांगने लगे लोग, शिक्षा ...

हिमाचल प्रदेश में 1526 स्कूलों के बंद व मर्ज होने के बाद दान की गई जमीनों को वापस मांगने से जुड़े विवाद और शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट पर ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में इंडोर आइस और रोलर स्केटिंग रिंक की रखी आधारशिला, सीवरेज संयंत्र का भी किया लोकार्पण हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में इंडोर आइस और रोल...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा धर्मशाला में इंडोर आइस व रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखने और सीवरेज संयंत्र के लोकार्पण से जुड़ी विस्त...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: मनाली में बेली ब्रिज से एनएचएआई ब्रिज तक वाहनों की आवाजाही बंद, कुल्लू में सर्किट हाउस से मियां बेहड़ मार्ग 30 दिन के लिए नो पार्किंग जोन घोषित कुल्लू
कुल्लू
Kullu News: मनाली में बेली ब्रिज से एनएचएआई ब्रिज तक वाहनों की आवाजाही बंद, कुल्लू...

मनाली में पेवर ब्लॉक कार्य के चलते मार्ग बंद और कुल्लू में सर्किट हाउस से मियां बेहड़ तक सड़क को 30 दिन के लिए नो पार्किंग जोन बनाने से जुड़ा विस्त...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल के 472 आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, शमशी में संपन्न हुआ नौ माह का कठिन प्रशिक्षण हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल के 472 आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ,...

कुल्लू के शमशी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में राजस्थान आरएसी के 472 नव आरक्षियों के दीक्षांत समारोह और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
नग्गर के तीन फुट के सेसराम और चानी: छोटा कद पर दरियादिल इंसान, विदेशी मेहमानों के संस्मरणों में जीवंत हुई कुल्लू घाटी की अनूठी दास्तान वायरल पोस्ट
वायरल पोस्ट
नग्गर के तीन फुट के सेसराम और चानी: छोटा कद पर दरियादिल इंसान, विदेशी मेहमानों के ...

नग्गर के बोश गांव के तीन फीट लंबे सेसराम और चानी के जीवन, विदेशी मेहमानों के साथ उनके जुड़ाव की कहानी।

पूरी खबर पढ़ें →
फिल्म निर्देशक किरण राव पहुंची धरोहर गांव नग्गर, हिमाचली 'तारा जैकेट' को किया पसंद मनोरंजन
मनोरंजन
फिल्म निर्देशक किरण राव पहुंची धरोहर गांव नग्गर, हिमाचली 'तारा जैकेट' को किया पसंद

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक किरण राव के कुल्लू जिले के नग्गर स्थित कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो दौरे, 'तारा जैकेट' चयन और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विस्तृत ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन