ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 18 अक्टूबर 2026 06:06 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
पांगी जाते समय तिन्दी फॉरेस्ट हाउस में रुके कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी: सुनी जनसमस्याएं, एफआरए कमेटियों के गठन और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के सख्त निर्देश सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले; आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे वीरभद्र सिंह, राजनीति ही नहीं प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का 19 अक्टूबर से हिमाचल दौरा: किन्नौर, लाहौल-स्पीति और पांगी के दुर्गम क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद Kullu News: बीमार पति को छोड़कर 9 महीने के मासूम बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज कनाडाई संसद ओटावा के पार्लियामेंट हिल में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव, नाटी नृत्य, रामलीला मंचन और हिमाचली धाम के आयोजन पर विस्तृत समाचार रिपोर्ट। Lahaul Spiti News: केलांग में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी- बर्फबारी से पहले दुरुस्त करें आधारभूत सुविधाएं, जनसमस्याओं का हो समयबद्ध निपटारा Shimla News: फोरलेन टनल ब्लास्टिंग से संजौली-भटाकुफर में भवनों में दरारें, उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बुलाई बैठक; 22 को निरीक्षण करेगी कमेटी India News: संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख, विशेष प्रतिवेदक जीना रोमेरो की रिपोर्ट खारिज, कहा - अफवाहों को दिया गया यूएन रिपोर्ट का रूप Shimla News: शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता CJP Protest: कनॉट प्लेस में ‘लेहरा दो तिरंगा’ से पहले अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज शिमला

सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले; आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे वीरभद्र सिंह, राजनीति ही नहीं प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
18 अक्टूबर 2026, 04:35 pm 1 मिनट पढ़ें 3 व्यूज़
सेव
सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले; आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे वीरभद्र सिंह, राजनीति ही नहीं प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज
रामपुर के सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशेष गरिमामयी समारोह के दौरान रविवार को सराहन स्थित मां भीमाकाली मंदिर प्रांगण में हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की भव्य आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे, जबकि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन आरएस बाली, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

मुकेश अग्निहोत्री: पांच दशकों तक जनता के दिलों पर रहा वीरभद्र सिंह का प्रभाव

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक युगपुरुष, दूरदर्शी राजनेता और आधुनिक हिमाचल प्रदेश के सच्चे शिल्पी थे। उन्होंने न केवल लगभग पांच दशकों तक प्रदेश की राजनीति को दिशा दी, बल्कि हर हिमाचली के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ी। वीरभद्र सिंह केवल रामपुर अथवा रोहड़ू तक सीमित नेता नहीं थे, बल्कि ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर से लेकर किन्नौर, कुल्लू, पांगी, भरमौर और लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में भी उनका प्रभाव और जनमानस से गहरा आत्मीय जुड़ाव समान रूप से था। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कार्य करते हुए अपने राजनीतिक जीवन को जनसेवा का अनुपम उदाहरण बनाया।

 


भावुक हुए उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि वह स्वयं वीरभद्र सिंह की राजनीतिक पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन की बदौलत आज 25 वर्षों से लगातार विधायक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के निर्माण और विकास में दो हस्तियों का योगदान सदैव अमर रहेगा प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार जिन्होंने हिमाचल का गठन किया, और वीरभद्र सिंह जिन्होंने इसे आधुनिक, सशक्त और विकसित स्वरूप प्रदान किया। प्रदेश सरकार शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और अब सराहन में उनकी आदमकद प्रतिमाएं स्थापित कर उनकी महान विरासत का सम्मान कर रही है।

 

वीरभद्र सिंह जनकल्याणकारी नीतियों के प्रणेता थे: रोहित ठाकुर

ये भी पढ़ें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह जनकल्याणकारी नीतियों के प्रणेता थे, जिनके कार्यकाल में कभी पिछड़े पहाड़ी राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश आज देश भर में विकास का मॉडल बनकर उभरा है। वर्ष 2003 में पहली बार विधायक बनने के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का मूल मंत्र 'सर्वत्र हिमाचल, सर्वत्र विकास' रहा, जिसे कांग्रेस सरकार ने अपनी विकास नीति की आधारशिला बनाया है। उन्होंने कहा कि महान नेताओं के विचार और आदर्श कभी समाप्त नहीं होते और उनकी विरासत को संजोकर रखना हम सबका नैतिक दायित्व है। शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों की भी सराहना की और बताया कि सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए झाकड़ी क्षेत्र हेतु 127 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

 

मां भीमाकाली के सान्निध्य में प्रतिमा का अनावरण ऐतिहासिक क्षण: विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूरा हिमाचल प्रदेश वीरभद्र सिंह की कर्मस्थली और जन्मभूमि रहा है। मां भीमाकाली उनकी आराध्य शक्ति थीं और मुख्यमंत्री रहते हुए भी वह हर अष्टमी को मां का आशीर्वाद लेने सराहन अवश्य पहुंचते थे, इसलिए अष्टमी के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली में प्रतिमा का अनावरण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का उन्नयन कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही झाकड़ी की ब्रॉनी खड्ड पर वर्षों से लंबित पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 127 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति हासिल की गई है, जिससे क्षेत्र का संपर्क तंत्र बेहद मजबूत होगा।

 

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना था वीरभद्र सिंह का ध्येय: आरएस बाली

पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने वीरभद्र सिंह को नमन करते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में सराहन में स्थापित इस प्रतिमा का अनावरण स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।

 

ये भी हुए समारोह में शामिल

इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौहान, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, हिमफैड चेयरमैन महेश्वर चौहान सहित बड़ी संख्या में पंचायती राज प्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
पांगी जाते समय तिन्दी फॉरेस्ट हाउस में रुके कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी: सुनी जनसमस्याएं, एफआरए कमेटियों के गठन और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के सख्त निर्देश हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
पांगी जाते समय तिन्दी फॉरेस्ट हाउस में रुके कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी: सुनी जनस...

हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने पांगी प्रवास के दौरान तिन्दी फॉरेस्ट हाउस में रुककर स्...

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का 19 अक्टूबर से हिमाचल दौरा: किन्नौर, लाहौल-स्पीति और पांगी के दुर्गम क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद सियासत
सियासत
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का 19 अक्टूबर से हिमाचल दौरा: किन्नौर, लाहौल-स...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के नौ दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: बीमार पति को छोड़कर 9 महीने के मासूम बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: बीमार पति को छोड़कर 9 महीने के मासूम बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों...

ऊबाग क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने बीमार पति को कमरे में सोता हुआ छोड़कर अपने 9 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर सं...

पूरी खबर पढ़ें →
कनाडाई संसद ओटावा के पार्लियामेंट हिल में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव, नाटी नृत्य, रामलीला मंचन और हिमाचली धाम के आयोजन पर विस्तृत समाचार रिपोर्ट। दुनिया
दुनिया
कनाडाई संसद ओटावा के पार्लियामेंट हिल में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव...

Ottawa: कनाडा के पार्लियामेंट हिल पर गूंजी देवभूमि की संस्कृति, भव्य रूप से मनाया गया विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा

पूरी खबर पढ़ें →
18 October Birthday: जानिए 18 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
18 October Birthday: जानिए 18 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 18 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
18 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि की महाअष्टमी पर मां महागौरी की कृपा से चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
18 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि की महाअष्टमी पर मां महागौरी की कृपा से चमकेगा भाग्य, ज...

ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। आज का राशिफल से हमारा रोजाना का उद्देश्य यही होता है कि हम अपने पाठकों की...

पूरी खबर पढ़ें →
18 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
18 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार का दिन है। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य देव (आदित्य) और शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा को समर्प...

पूरी खबर पढ़ें →
Lahaul Spiti News: केलांग में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी- बर्फबारी से पहले दुरुस्त करें आधारभूत सुविधाएं, जनसमस्याओं का हो समयबद्ध निपटारा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Lahaul Spiti News: केलांग में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बोले मंत्री जगत ...

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम, जनसमस्या निवारण, पीएसी बैठक और मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देशों की ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: जल शक्ति सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने कुल्लू दौरे पर की विकास कार्यों की समीक्षा, बाढ़ निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश कुल्लू
कुल्लू
Kullu News: जल शक्ति सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने कुल्लू दौरे पर की विकास कार्यों की समी...

प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन के कुल्लू दौरे, बाढ़ निगरानी प्रणाली, मनाली सीवरेज परियोजना की समीक्षा और विकास कार्यों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: फोरलेन टनल ब्लास्टिंग से संजौली-भटाकुफर में भवनों में दरारें, उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बुलाई बैठक; 22 को निरीक्षण करेगी कमेटी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: फोरलेन टनल ब्लास्टिंग से संजौली-भटाकुफर में भवनों में दरारें, उपायुक्...

शिमला के संजौली, भटाकुफर और ढली में फोरलेन टनल ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों, IIT रुड़की के निरीक्षण और जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी पर...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन