ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 1 नवंबर 2026 05:00 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान Himachal News: धर्मशाला में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस Himachal News: धर्मशाला में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सांसद हरीश चंद्र मीणा ने उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल Himachal News: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार, बजौरा जनसभा में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू Shimla News: सुन्नी के नलाह गांव में रिहायशी मकान के कमरे में भड़की भीषण आग, अंदर फंसे मकान मालिक झुलसे; IGMC रेफर
Himachal News
विज्ञापन
ऊना

चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार: ऊना एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में उमड़ा 40 हजार लोगों का जनसैलाब

Team Himachal News Team Himachal News
16 सितंबर 2026, 03:26 pm 1 मिनट पढ़ें 243 व्यूज़
सेव
चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार: ऊना एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में उमड़ा 40 हजार लोगों का जनसैलाब
Himachal News: इंदिरा खेल मैदान में बुधवार सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों से विद्यार्थी और युवा अपने-अपने संस्थानों से यहां पहुंचने लगे थे। इनके साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी वॉकाथॉन का हिस्सा बनने पहुंचे। कोई दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था, कोई हाथ में नशे के खिलाफ संदेश वाली तख्ती लिए था तो कहीं गीतों पर युवा झूमते नजर आ रहे थे। देखते ही देखते मैदान युवाओं के जोश से भर गया और करीब 40 हजार प्रतिभागियों की मौजूदगी में ऊना ने नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई।

इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बीच जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम भी दुरुस्त और चाक-चौबंद रहे। यातायात और भीड़ प्रबंधन से लेकर प्रतिभागियों के लिए पेयजल और रिफ्रेशमेंट तक की व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से पहुंचे विद्यार्थियों और आम लोगों को भी आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।


सुबह 8 बजे से पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुतियों ने माहौल में और रंग भर दिया। गीतों की धुन पर युवा झूमते रहे। कहीं तालियां बज रही थीं तो कहीं नशे के खिलाफ नारे गूंज रहे थे। मैदान में मौजूद हर तरफ युवाओं का जोश दिखाई दे रहा था।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन शुरू हुआ तो यह जोश सड़कों पर उतर आया। मुख्यमंत्री के साथ चलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। जहां मुख्यमंत्री रुकते, वहीं उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जुट जाती। कई युवा उनके साथ चलते हुए ही सेल्फी लेते नजर आए।

मुख्यमंत्री भी युवाओं के इस उत्साह के बीच सहजता से चलते रहे। पूरे रास्ते बच्चों और युवाओं से बातचीत करते रहे। किसी का हालचाल पूछा तो किसी से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बात की। मुख्यमंत्री के साथ कुछ कदम चलना और उनसे सीधे संवाद करना युवाओं के लिए वॉकाथॉन का खास अनुभव बन गया।

ये भी पढ़ें


मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, महाधिवक्ता अनूप रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम सहित अन्य गणमान्य भी युवाओं के साथ चले।

वॉकाथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई तथा चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने का संदेश दिया।

मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के साथ नारे और गीत लगातार गूंजते रहे। हाथों में तख्तियां थीं, जुबां पर नशे के खिलाफ आवाज और कदमों में गजब का उत्साह। युवाओं के इस जोश में यह संकल्प भी साफ दिखाई दे रहा था कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना है।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने ऊना में उमड़ी भीड़ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन में ऊना की यह जन भागीदारी सबसे बड़ी और रिकॉर्ड कायम करने वाली है। उपायुक्त जतिन लाल ने आयोजन में शामिल युवाओं, शिक्षण संस्थानों, विभागों और सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

करीब 40 हजार लोगों की मौजूदगी में हुआ यह वॉकाथॉन ऊना के लिए एक यादगार तस्वीर छोड़ गया। सुबह मैदान में शुरू हुआ युवाओं का जोश सड़कों तक पहुंचा। गीतों और नारों के बीच हजारों कदम एक साथ आगे बढ़े और पूरे रास्ते एक ही संदेश गूंजता रहा...चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विक...

वर्ष 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सामरिक एवं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त (DC) के रूप में ...

पूरी खबर पढ़ें →
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
31 October Birthday: जानिए 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 31 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
31 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में चमकेगा इन राशियों क...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज कर...

पूरी खबर पढ़ें →
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
31 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण षष्ठी व साध्य योग में शनिदेव की कृपा, जान...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित होता है। आज कार्त...

पूरी खबर पढ़ें →
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
30 October Birthday: जानिए 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 30 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
30 अक्तूबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज ...

पूरी खबर पढ़ें →
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
30 अक्तूबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पंचमी व सिद्ध योग में मां लक्ष्मी की कृपा...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि, वैभव और सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी मां महालक्ष्मी तथा शुक्र देव को समर...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

जिला चम्बा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के विशेष जांच दल (SIU) को एक और सफलता हाथ लगी है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर किशनकोट के समीप राजबन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई...

पूरी खबर पढ़ें →
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
29 October Birthday: जानिए 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 29 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन