ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
मंगलवार 24 नवंबर 2026 09:21 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार शिक्षा मंत्री ने चीवा कैंची-देवरा सड़क का किया लोकार्पण, रियासती दौर से लंबित थी मांग; बोले- क्षेत्र में चल रहे 850 करोड़ के विकास कार्य Himachal News: मंत्री जगत सिंह नेगी की 'ऑपरेशन सिंदूर' व सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में उबला हिमाचल, चंबा, कुल्लू और हमीरपुर में फूंके पुतले Manali News: जगतसुख की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने सहेली पर लगाए बड़े आरोप
Himachal News
विज्ञापन
ग्राउंड जीरो भारत

CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
10 अक्टूबर 2026, 07:14 pm 1 मिनट पढ़ें 158 व्यूज़
सेव
CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और हिरासत की कार्रवाई।
AI सारांश
  • आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 600 से अधिक लोग भी हिरासत में
  • सोनम वांगचुक ने दी अनशन की चेतावनी
  • राहुल गांधी की पीएम मोदी को चुनौती, कहा- घिर रहे हैं कहानी के सभी खलनायक

CJP Protest: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर आहूत प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे लगभग 3,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को शनिवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। रीगल सिनेमा, मिंटो ब्रिज और आकाशवाणी भवन के पास से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर छातसाल स्टेडियम और अन्य निर्धारित स्थानों में भेजा गया है।

 

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 600 से अधिक लोग भी हिरासत में

प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले एहतियाती उपायों के तहत राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदर्शन की आड़ में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियां न फैलें। संवेदनशील इलाकों और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रमुख नेताओं को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

 

ये बड़े नेता भी हिरासत गिरफ्तार

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया गया। इनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, माकपा नेता एमए बेबी सहित सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा खुफिया सूचनाओं के आधार पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके आवासीय फ्लैट से हिरासत में लिया।

 

सीजेपी नेताओं को विमान से उतरते ही गिरफ्तार किया

इससे पूर्व मुंबई से दिल्ली पहुंचे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को विमान से उतरते ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। इस घटनाक्रम के बाद सीजेपी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर आंदोलन की कमान संभालेंगे। पार्टी नेतृत्व ने रिकॉर्डेड संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद मतदाता सूची के पुनरीक्षण को वापस लेने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

 

यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

प्रदर्शन और सुरक्षा बंदोबस्त के चलते मध्य दिल्ली की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, जंतर-मंतर, पटेल चौक, अशोक रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग और विंडसर प्लेस सहित कई प्रमुख मार्गों पर भारी जाम व रूट डायवर्जन को लेकर परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया। पुलिस की भारी नाकेबंदी के बावजूद मिंटो ब्रिज, दिल्ली रेलवे स्टेशन और गोल डाकखाना सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शनकारी जमा होने का प्रयास करते रहे।

 

दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा, निषेधाज्ञा लागू

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) देवेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर समन्वय स्थापित कर कड़े 'पिकेट' बनाए गए हैं। सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरों से लैस किया गया है। नई दिल्ली क्षेत्र में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में न आने की अपील की है।

 

मतदाता सूची में गड़बड़ी और फॉर्म 6 के बदलाव का है विवाद

कॉकच्रोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गंभीर गड़बड़ियां करने का आरोप लगा रही है। पार्टी का मुख्य आरोप है कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले 'फॉर्म 6' में बदलाव के दौरान अन्य निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार किया गया, जिसके विरोध में यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन बुलाया गया है।

 

सोनम वांगचुक ने दी अनशन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्थिति की तुलना अघोषित आपातकाल से करते हुए कहा कि प्रदर्शन से पूर्व उन्होंने शांति और एकता की अपील की थी, लेकिन सरकार ने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं को ही हिरासत में ले लिया। वांगचुक ने मांग की कि हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटों में नेताओं को रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन अथवा पदयात्रा शुरू करने पर विचार करेंगे।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
24 November Birthday: जानिए 24 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 24 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
24 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा व शिव योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पावन पूर्णिमा तिथि है (देव दीपावली एवं श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश...

पूरी खबर पढ़ें →
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
24 नवंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी; कुकुमसेरी में पारा माइनस 3 डिग्री पहुंचा हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बिलासपुर, हमीरपुर ...

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 23 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, ...

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 1-1 लाख रुपये जुर्माना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत का फैसला: चिट्टा मामले में दो दोषियों को 10-10 व...

नशे के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत ने अभियुक्त करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है।

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात व राहत कार्यों का लिया जायजा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप...

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को एक बार फिर आपदा प्रभावित घड़गूं और स...

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियां फतह कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, 21 दिन में 6,0...

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के ल...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 इलेक्ट्रिक बसें, बोले सीएम

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर के लिए नए बस रूट का विधिवत शुभारंभ किया।...

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी; दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला उड़ानों के विस्तार का भी केंद्र को भेजा प्रस्ताव हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज: शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर...

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क नेटवर्क को मजबूत करने और सेवाओं के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके तहत राजधानी ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख रुपये नकदी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश: करीब आठ किलोग्राम चरस और 1.05 लाख...

नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपमंडल ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन