Himachal News: नालागढ़ में अहाता संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुखद घटना नालागढ़ के सैनी माजरा क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गोल्डी निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है, जो सैनी माजरा में शराब ठेके के पास अहाता चलाने का काम करता था। घटना वाले दिन शुरुआती दौर में इसे एक सामान्य सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन शव की हालत और चोटों के निशानों को देखते हुए परिजनों ने गोल्डी की हत्या किए जाने की गंभीर आशंका जताई है।
अहाता बंद कर घर लौटते समय मिला शव, बाइक भी मिली क्षतिग्रस्त
यह घटना बीते 17 सितंबर की रात की बताई जा रही है। गोल्डी रोज की तरह रात के समय सैनी माजरा स्थित अपना अहाता बंद करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से नालागढ़ स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान सैनी माजरा के पास वह सड़क पर मृत अवस्था में पाया गया और उसकी मोटरसाइकिल भी पास ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
सिर और माथे पर मिले तेजधार हथियार के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मृतक के परिजनों का कहना है कि गोल्डी के सिर और माथे पर किसी नुकीले व तेजधार हथियार से हमले के गहरे निशान हैं, जो केवल सड़क हादसे के नहीं हो सकते। इस संबंध में एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
टिप्पणियाँ (0)