Power Cut: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 30 सितंबर 2026 को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल भुंतर के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी भुंतर फीडर के तहत एचटी लाइन में नई एक्सएलपीई (XLPE) केबल बिछाने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह पावर कट लगाया जा रहा है।

बिजली विभाग के अनुसार मेंटेनेंस और केबल बदलने के इस जरूरी कार्य के कारण 30 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 8 घंटे बिजली बंद रहेगी। विभाग ने आम जनता और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

 

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस 8 घंटे के पावर कट से तेगु बेहड़, जमोट, एचपीएमसी, शुरड, पंडित बेहड़ और छरेड़ा क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा बिषटबेहड़, गदौरी, आईटीआई शमशी, छोयल, अप्पर मौहल, वेटनरी हॉस्पिटल और इसके आसपास के तमाम रिहायशी व व्यावसायिक इलाकों में भी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

संबंधित समाचार

 

समय से पहले पूरे कर लें जरूरी काम

सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली से जुड़े अपने सभी जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें। मरम्मत का कार्य पूरा होते ही निर्धारित समय या उससे पहले भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। खराब मौसम या तकनीकी कारणों से कार्य की समय-सीमा में बदलाव भी संभव है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।