Technology News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों और इसके बढ़ते खतरों को देखते हुए वैश्विक टेक जगत के तीन सबसे बड़े दिग्गजों ने एआई के विकास की रफ्तार को धीमा करने पर सहमति जताई है। एंथ्रोपिक (Anthropic) के सीईओ डारियो अमोडेई, ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन और xAI के प्रमुख एलन मस्क ने माना है कि एआई मॉडल्स की बढ़ती क्षमताओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कंपनियों को अतिरिक्त समय की सख्त आवश्यकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर डारियो अमोडेई ने एक विस्तृत प्रस्ताव साझा करते हुए सुरक्षा जांच के लिए प्रमुख एआई कंपनियों में कर्मचारियों जैसी सीधी पहुंच वाले स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं को तैनात करने की मांग की।

 

सैम आल्टमैन और एलन मस्क ने डारियो अमोडेई का किया समर्थन

एंथ्रोपिक के सीईओ के इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन ने कहा, "मैं डारियो से पूरी तरह सहमत हूं कि हमें मोर्चे की रफ्तार को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। हाल के हफ्तों में ओपनएआई की बैठकों का भी यही मुख्य एजेंडा रहा है। स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं को आंतरिक पहुंच प्रदान करना एक बेहतरीन कदम है और हम ऐसा जरूर करेंगे।" वहीं, एलन मस्क ने भी सहमति व्यक्त करते हुए लिखा कि डारियो बिल्कुल सही कह रहे हैं।

डारियो अमोडेई ने स्पष्ट किया कि वे एआई ट्रेनिंग या तकनीकी विकास को पूरी तरह रोकने की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि जिम्मेदार विकास की वकालत कर रहे हैं।

 

हथियार, साइबर हमले और 6 से 12 महीने में बड़े नुकसान की चेतावनी

यह बड़ा कदम एंथ्रोपिक की उस खुफिया रिपोर्ट के बाद सामने आया है जिसमें खुलासा हुआ था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने क्लाउड एआई मॉडल का दुरुपयोग कर हथियार बनाने, साइबर हमलों, अवैध निगरानी और धोखाधड़ी जैसे अपराधों को अंजाम दिया। अमोडेई ने चेतावनी दी कि यदि एआई की बेलगाम रफ्तार पर नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो अगले 6 से 12 महीनों के भीतर ऑटोनॉमस एआई सिस्टम का ऐसा झुंड पूरे इंटरनेट पर कब्जा कर सकता है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।

संबंधित समाचार

 

चीन के साथ कंपीटीशन और चिप एक्सपोर्ट पर सख्त नियंत्रण की मांग

डारियो अमोडेई ने लोकतांत्रिक देशों में एआई विकास की रफ्तार को चीन के साथ जारी प्रतिस्पर्धा से जोड़ा। उन्होंने आगाह किया कि एआई क्षेत्र में चीन की बढ़त अमेरिका और अन्य लोकतांत्रिक देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती है। इसलिए, लोकतांत्रिक देशों को अपनी बढ़त बनाए रखते हुए ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर रफ्तार धीमी करनी होगी। उन्होंने चीन को बढ़त हासिल करने से रोकने के लिए एडवांस्ड एआई चिप्स के निर्यात और मॉडल डेटा की चोरी पर कड़े वैश्विक नियंत्रण की मांग की है।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।