ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 11 नवंबर 2026 05:16 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब मिल्कफेड से होगी दूध खरीद, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्न, विधायक सुरेश कुमार ने की घोषणा Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में की पूजा-अर्चना, एडीबी विकास कार्यों का लिया जायजा
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज ऊना

Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम

Team Himachal News Team Himachal News
11 नवंबर 2026, 04:03 pm 1 मिनट पढ़ें 2 व्यूज़
सेव
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
सांकेतिक तस्वीर

Una News: ऊना जिले त्यूड़ी चौक में एक तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से 57 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई, जिससे समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका जोगिंद्र देवी पत्नी राम किशन सैणी, लोअर अरनियाला की निवासी है।

बुधवार को भाई दूज के अवसर पर जोगिंद्र देवी अपने भाई राम स्वरूप को टीका करने के लिए घर से खुशी-खुशी निकली थीं। त्यूड़ी बाजार पहुंचने पर उन्होंने पर्व से संबंधित आवश्यक सामान खरीदा। चूंकि उनकी दूसरी बहन भी भाई के घर पहुंचने वाली थी, इसलिए जोगिंद्र देवी त्यूड़ी चौक पर सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी होकर अपनी बहन की प्रतीक्षा कर रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोगिंद्र देवी छिटककर पक्की सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

 

घर में चल रही थीं स्वागत की तैयारियां, खबर मिलते ही मचा कोहराम

ये भी पढ़ें

जिस घर में भाई अपनी दोनों बहनों के स्वागत और सत्कार की तैयारियों में जुटा था, वहां जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मृतका का भाई राम स्वरूप और भतीजा बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और स्कूटी चालक की मदद से घायल जोगिंद्र देवी को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कानूनी कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की। पुलिस दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ ही मौके का मुआयना कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयं...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनम...

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने स...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्दौरा मार्ग पर श्री रामलीला ग्राउंड के समीप खुलेआम चिट्ट...

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल सियासत
सियासत
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबा...

हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और आपराधिक वारदातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखव...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब मिल्कफेड से होगी दूध खरीद, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब ...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आर्थिकी को संबल प्रदान करने और पशुपालकों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है।

पूरी खबर पढ़ें →
Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्न, विधायक सुरेश कुमार ने की घोषणा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सफल चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आगामी 11 द...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में की पूजा-अर्चना, एडीबी विकास कार्यों का लिया जायजा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध म...

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाया और विधि...

पूरी खबर पढ़ें →
11 November Birthday: जानिए 11 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
11 November Birthday: जानिए 11 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 11 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन