ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 11 नवंबर 2026 05:42 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब मिल्कफेड से होगी दूध खरीद, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्न, विधायक सुरेश कुमार ने की घोषणा
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज मंडी

Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
11 नवंबर 2026, 04:46 pm 1 मिनट पढ़ें 5 व्यूज़
सेव
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल

Mandi News: मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने से होमगार्ड के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे डीएसपी का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल गनमैन को नागरिक अस्पताल बलद्वारा में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स (AIIMS) बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

डीएसपी के चालक की बेटी की शादी से लौट रहे थे दोनों, मध्यरात्रि हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों जवान डीएसपी के चालक की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे और देर रात कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे जब उनकी कार जबोठी खड्ड के समीप बने पुल पर पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खड्ड में जा गिरी। पुल के पास जल शक्ति विभाग में तैनात पंप ऑपरेटर राजेश कुमार ने बताया कि वे 11 नवंबर की रात 9:30 बजे से अपनी ड्यूटी पर थे। आधी रात को अचानक खड्ड की ओर गाड़ी गिरने की तेज आवाज सुनकर वे तुरंत टॉर्च लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और अगली सीट पर दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसे हुए थे।

 

ये भी पढ़ें

अस्पताल में डॉक्टरों ने होमगार्ड जवान को मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और हटली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस तथा सरकारी वाहन की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल बलद्वारा पहुंचाया गया। अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद होमगार्ड जवान जयपाल (पुत्र प्रभु), गांव व डाकघर भद्रवाड़, तहसील सरकाघाट निवासी को मृत घोषित कर दिया।

 

संजय कुमार गंभीर रूप से घायल

हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय कुमार (पुत्र ज्ञान चंद), निवासी गांव स्याठी, डाकघर लौंगणी, तहसील धर्मपुर का निवासी है, जो वर्तमान में डीएसपी के गनमैन के पद पर तैनात हैं। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। घटना के समय कार को संजय कुमार ही चला रहे थे।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

पुलिस थाना हटली की टीम ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गाड़ी तकनीकी खराबी के चलते गिरी या चालक का नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज ह...

शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने अंतरराज्यीय व सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए हाटकोटी के समीप गलू क्षेत्र में एक शाति...

पूरी खबर पढ़ें →
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयं...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय ...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्दौरा मार्ग पर श्री रामलीला ग्राउंड के समीप खुलेआम चिट्ट...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मा...

ऊना जिले त्यूड़ी चौक में एक तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से 57 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई, जिससे समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृ...

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल सियासत
सियासत
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबा...

हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और आपराधिक वारदातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखव...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब मिल्कफेड से होगी दूध खरीद, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब ...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आर्थिकी को संबल प्रदान करने और पशुपालकों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है।

पूरी खबर पढ़ें →
Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्न, विधायक सुरेश कुमार ने की घोषणा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सफल चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आगामी 11 द...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में की पूजा-अर्चना, एडीबी विकास कार्यों का लिया जायजा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध म...

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाया और विधि...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन