ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 11 नवंबर 2026 06:08 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब मिल्कफेड से होगी दूध खरीद, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्न, विधायक सुरेश कुमार ने की घोषणा
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज

जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
11 नवंबर 2026, 04:56 pm 1 मिनट पढ़ें 5 व्यूज़
सेव
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी
Himachal News: शिमला में जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुनील नेगी।

Himachal News: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में 11 से 18 नवंबर तक मनाए जा रहे देशव्यापी ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ के तहत हिमाचल प्रदेश के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में व्यापक एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेगी ने कहा कि यह सप्ताह जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम में उनके अमर योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

 

15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस

सुनील नेगी ने कहा कि 15 नवंबर को अमर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे प्रदेश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने स्मरण कराया कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष के अल्पायु जीवनकाल में ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों और शोषण के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष छेड़ा और जनजातीय समाज को एकजुट किया। उनका प्रसिद्ध 'उलगुलान आंदोलन' विदेशी शासन के विरुद्ध जनजातीय स्वाभिमान और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण का अमर प्रतीक बना, जो आज भी करोड़ों युवाओं के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।

 

सांस्कृतिक आयोजन, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियानों से जुड़ेगा युवा वर्ग

ये भी पढ़ें

सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का खाका प्रस्तुत करते हुए एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेशभर में सांस्कृतिक संध्याएं, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, विचार गोष्ठियां और जनजागरण रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल माध्यमों से युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय जननायकों के संघर्षों से परिचित कराया जाएगा। इन आयोजनों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा मोर्चा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

 

हाटी समुदाय को दिया अधिकार

सुनील नेगी ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना से इस वर्ग के सशक्तिकरण की नींव पड़ी थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई ऊंचाई दी है। उन्होंने सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया।

 

कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही तस्वीर

इसके अलावा 'प्रधानमंत्री जनमन योजना', 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान', 'एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय' और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हो रहा है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज ह...

शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने अंतरराज्यीय व सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए हाटकोटी के समीप गलू क्षेत्र में एक शाति...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनम...

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने स...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्दौरा मार्ग पर श्री रामलीला ग्राउंड के समीप खुलेआम चिट्ट...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मा...

ऊना जिले त्यूड़ी चौक में एक तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से 57 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई, जिससे समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृ...

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल सियासत
सियासत
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबा...

हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और आपराधिक वारदातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखव...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब मिल्कफेड से होगी दूध खरीद, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: अस्पताल, हॉस्टल, केंटीन सहित प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में अब ...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आर्थिकी को संबल प्रदान करने और पशुपालकों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है।

पूरी खबर पढ़ें →
Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्न, विधायक सुरेश कुमार ने की घोषणा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Hamirpur News: कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक जश्...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सफल चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आगामी 11 द...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में की पूजा-अर्चना, एडीबी विकास कार्यों का लिया जायजा हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध म...

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाया और विधि...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन